ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर में रोजगार मेला : 72 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके हुए शामिल
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

रायपुर में रोजगार मेला : 72 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र, केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके हुए शामिल

By Mohan Rao Published July 12, 2025
Share
रायपुर में रोजगार मेला
SHARE

रायपुर। देश के युवाओं को सरकारी नौकरियों के अवसर प्रदान करने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से आज देशभर के 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेला में 51,000 से अधिक चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। इसी क्रम में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, रायपुर रेल मंडल द्वारा आयोजित रोजगार मेला में केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने 72 अभ्यर्थियों को विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में सरकारी नौकरी हेतु नियुक्ति पत्र प्रदान किए। इस अवसर पर रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायकगण राजेश मूणत, पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी और मोतीलाल साहू भी विशेष रूप से उपस्थित थे।

रोज़गार मेला में युवाओं को संबोधित करते हुए केंद्रीय जनजातीय कार्य राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा कि युवाओं को रोजगार मेला में जो नौकरी मिल रही है, वह केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी भी है। विकसित भारत की जिम्मेदारी युवाओं के कंधों पर है और सरकार हर भारतीय का सपना सच करने के लिए पूरी निष्ठा से काम कर रही है। उइके ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का युवाओं को सशक्त बनाने और राष्ट्र निर्माण का स्पष्ट दृष्टिकोण है। विकसित भारत 2047 युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और प्रतिबद्धता पर आधारित है, और रोजगार मेला उसी प्रतिबद्धता का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि रोजगार मेला केवल आंकड़ों का खेल नहीं, बल्कि युवाओं और उनके परिवारों के सपनों को साकार करने की कहानी है। इसमें बड़ी संख्या में महिलाएं भी लाभान्वित हो रही हैं, जो नारी शक्ति को सशक्त बना रही हैं। देशभर में 13 भाषाओं में परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं ताकि भाषा किसी के लिए भी बाधा न बने। उइके ने बताया कि नए नियुक्त कर्मचारियों को कर्मयोगी जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसमें 1400 से अधिक पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार न केवल नौकरियां दे रही है, बल्कि आत्मनिर्भर भारत, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसे अभियानों के माध्यम से नए अवसर भी उत्पन्न कर रही है।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत अब दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है। 2014 में जहां केवल 100 स्टार्टअप थे, अब यह संख्या 1 लाख के पार पहुंच चुकी है, जिससे 10 लाख से अधिक नौकरियां उत्पन्न हुई हैं। मुद्रा योजना के तहत 23 लाख करोड़ रुपये से अधिक ऋण वितरित किए गए हैं और लखपति दीदी योजना के तहत 1.25 लाख से अधिक ग्रामीण महिलाएं आत्मनिर्भर बनी हैं। पीएम कौशल विकास योजना और दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के जरिए लाखों युवाओं को प्रशिक्षित किया गया है।

रोजगार मेला में भाग लेने वाले नवनियुक्त कर्मचारियों में उत्साह और आत्मविश्वास साफ़ झलक रहा था। कार्यक्रम में युवाओं और उनके परिवारों ने प्रधानमंत्री मोदी और सरकार के इस प्रयास की सराहना की। रायपुर में चयनित अभ्यर्थियों को गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, रेल मंत्रालय और डाक विभाग सहित विभिन्न मंत्रालयों में टेक्नीशियन, प्वाइंट्समैन, हेल्पर, गार्ड, डॉक्टर, डाक सेवक, सब-इंस्पेक्टर, कांस्टेबल आदि पदों पर नियुक्त किया जाएगा। कार्यक्रम के आरंभ में उपस्थितों का स्वागत अपर रेल मंडल प्रबंधक बजरंग अग्रवाल द्वारा किया गया।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao July 12, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दो दिन में 45 नक्सलियों का सरेंडर, सीएम साय ने कहा- बस्तर में ‘बंदूक की गोली नहीं, अब विकास की बोली गूंज रही है’
Next Article आंगनबाड़ियों में घटिया सामान की सप्लाई, मंत्री राजवाड़े के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई, छह सप्लाई एजेंसियां ब्लैक लिस्टेड

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?