ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Weather : छत्तीसगढ़ में नदी-नाले उफान पर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Weather : छत्तीसगढ़ में नदी-नाले उफान पर, दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी

By Mohan Rao
Published: July 8, 2025
Share
शिवनाथ नदी उफान पर
SHARE

भिलाई। छत्तीसगढ़ में मानसून अपने पूरे सबाब पर है। पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने मंगलवार को उग्र रूप ले लिया है। सोमवार रात से लगातार बारिश जारी है। दुर्ग भिलाई व राजधानी रायपुर से लेकर प्रदेशभर में हो रही बारिश से नदी नाले उफान पर हैं। प्रमुख सड़कों पर पानी भर गया है। भारी बारिश के कारण लोगों को आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच आज मंगलवार को मौसम विभाग ने दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग भारी बारिश की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम गंगीय पश्चिम बंगाल और उसके आसपास निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इससे संबंधित चक्रीय परिसंचरण समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला हुआ है, जो ऊंचाई के साथ दक्षिण-पश्चिम की ओर झुक हुआ है। यह अगले दो दिनों दौरान झारखंड और उत्तरी छत्तीसगढ़ में धीरे-धीरे पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव से पूरे प्रदेश में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम एक्सपर्ट ने बताया कि प्रदेश के दुर्ग, बस्तर और बिलासपुर संभाग में एक दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने और गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। अगले दो दिनों तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।

शिवनाथ में बढ़ रहा जल स्तर
लगातार हो रही बारिश के कारण दुर्ग के शिवनाथ नदी का जलस्तरा बढ़ रहा है। महमरा एनिकट पर बढ़ते जलस्तर के बीच पर्यटक भी पहुंच रहे हैं। बारिश को देखते हुए प्रशासन ने भी अलर्ट जारी किया है। बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए एसडीआरएफ को तैनात किया गया है। दुर्ग जिला प्रशासन ने एनिकट के ऊपर पानी बहने पर वहां से आने जाने से बचने की सलाह दी है। लगातार हो रही बारिश के कारण भिलाई में कई जगह पानी भर गया है। शहर के निचले इलाकों में पानी भरा हुआ है। सुपेला में गदा चौक तक जगह-जगह पानी भरा हुआ है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेशभर में बारिश हुई है।

ब्रिटेन में होने वाले बहुदेशीय युद्धाभ्यास में शामिल नहीं होगी वायुसेना, यूक्रेन जंग के कारण भारत का फैसला
Good News : अग्निपथ भर्ती नियमों में बड़ा बदलाव, अब ITI व पॉलिटेक्निक पासआउट भी कर सकेंगे आवेदन
कोरोना को लेकर सोनिया गांधी ने की सीएम बघेल से बात, सीएम ने कहा-सारे आवश्यक व्यवस्थाएं दुरूस्त
शासकीय व निजी क्षेत्र में रोजगार के बहुत से अवसर, कॅरियर बनाने का ले संकल्प: डॉ. अतुलकर
एनसीसी ने 71वां स्थापना दिवस मनाया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article हेमचंद यादव यूनिवर्सिटी का वेबसाइट हैक, हैकर्स ने किए भारत-पाक से संबंधित पोस्ट… अपशब्ध भी लिखे
Next Article shreekanchanpath 265 # 08 July 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?