ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में अस्मिता साइकिलिंग लीग का आयोजन : सैकड़ों छात्राओं ने लिया हिस्सा, सांसद विजय बघेल ने दिखाई झंडी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedSports

भिलाई में अस्मिता साइकिलिंग लीग का आयोजन : सैकड़ों छात्राओं ने लिया हिस्सा, सांसद विजय बघेल ने दिखाई झंडी

By Mohan Rao
Published: July 7, 2025
Share
भिलाई में अस्मिता साइकिलिंग लीग
SHARE

भिलाई। साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़, साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ दुर्ग डिस्ट्रिक्ट एवं बीएसपी साइकिलिंग क्लब के तत्वावधान में अस्मिता वूमेंस साइकिलिंग लीग ” खेल से ही है पहचान “का आयोजन प्रगति भवन ओए बिल्डिंग सिविक सेंटर भिलाई में किया गया। इस लीग में भिलाई के विभिन्न स्कूलों से 175 छात्राओं ने हिस्सा लिया। 10 व 20 किमी की साइकिलिंग में छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय बघेल उपस्थित रहे। सांसद विजय बघेल ने ध्वज उठाकर इस प्रतियोगिता का प्रारंभ किया तथा भिलाई नगरी के सैकड़ों लोग इस प्रतियोगिता के साक्ष्य बने। कार्यक्रम की अध्यक्षता ओए के अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बंछोर ने की। विशिष्ट अतिथि विनोद खाण्डेकर पूर्व विधायक डोंगरगढ़ तथा संरक्षक साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ  छत्तीसगढ़, परविंदर सिंह अध्यक्ष बीएसपी साइकिलि पोलो क्लब, कार्यक्रम में विशेष रूप से सुधीर बंसल, शोमा शर्मा, तोषेंद्र वर्मा, देव प्रकाश वर्मा, शशांक देशमुख, बीना मिश्रा, डॉ रमेश श्रीवास्तव, संजीव संचालक, प्रमोद सिंह सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। 

स्पर्धा में यह रहीं विजेता
सीनियर महिला वर्ग में 20 किमी की साइकिल रेस हुई जिसमें प्रथम कु. लक्ष्मी निर्मलकर भिलाई ने , द्वितीय कु. प्रीति यादव भिलाई एवं तृतीय कु. यामिनी पटेल रहीं। इसी प्रकार जूनियर बालिका वर्ग (10 किमी) में प्रथम कु. इसिता सिन्हा (शा.उ.मा.वि. स्टेशन मरोड़ा), द्वितीय कु. लीना साहू (शा.उ.मा.वि. टंकी मरोड़ा), तृतीय कु मेघा साहू (मां शारदा पब्लिक स्कूल भिलाई) रहीं, वहीं यूथ बालिका वर्ग (5 किमी) में प्रथम कु पलक जायसवाल (शा.पू.मा.वि. स्टेशन मरोड़ा), द्वितीय कु. नहबिस अंसारी (शा.पू.मा.वि. स्टेशन मरोड़ा) एवं तृतीय स्थान पर कु. गीतिका साहू (मां शारदा पब्लिक स्कूल भिलाई) रहीं।

पूरे भारत में हो रही अस्मिता साइकिलिंग लीग : विजय बघेल
इस मौके पर सांसद विजय बघेल ने कहा की अस्मिता वूमेंस लीग खेलो इंडिया भिलाई ही नहीं पूरे भारत में हों रहा है। केन्द्रीय खेल मंत्री  मनसुख मांडवी जी ने भारत में इसकी शुरुवात की। नरेंद्र मोदी जी ने बालिका महिला खिलाड़ियों को उनकी पहचान स्थापित करने के लिए प्रोत्साहित करने तथा उन्हें आगे बढ़ाने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल लाने के लिए लगातार  प्रोत्साहित कर रहे हैं। आज भारी बारिश होने के बावजूद भी बच्चों ने भाग लिया। इन बच्चों को प्रोत्साहित करने खेल में हम आए हुए हैं। इस मौके पर नरेन्द्र बंछोर ने कहा हमारी भिलाई शिक्षा धानी के साथ में खेल धानी भी रही है।  जो अपनी प्रतिभा से छत्तीसगढ़ में अपनी पहचान बनया रहा है।

बालिकाओं को प्रोत्साहित करने योजना : चन्नावर
कार्यक्रम के दौरान साइकिलिंग एसोसिएशन ऑफ छत्तीसगढ़ के महासचिव विनायक चन्नावार ने कहा की अस्मिता का अर्थ होता है पहचान। खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रत्येक खेलों में महिलाओं बालिकाओं को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए वूमेंस लीग कराया जा रहा है। जिससे वे खेल के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं।  भिलाई में आयोजित होने वाले इस साइकलिंग लीग में  कुल  175 बालिकाओं तथा महिलाओं का रजिस्ट्रेशन हुआ हैं तथा बरसती बारिश में  भी उत्साह के साथ भाग लिया।

J&K में LOC से लगे माछिल सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश नाकाम, 1 आतंकी ढेर
महिलाओं को सरकार का बड़ा तोहफा, बस से सफर में 50 प्रतिशत की छूट, आज से ही लागू हुई सुविधा
Gustakhi Maaf: बिगड़ी भाषा और सैद्धांतिक विषयों में फेल होते बच्चे
Bhilai Breaking : ब्राउन शुगर बेचते दो बदमाश पकड़ाए, बाइक पर घूम-घूमकर कर रहे थे नशे का कारोबार
किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले 147 किसान परिवारों को पंजाब में सरकारी नौकरी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बीजापुर के नेशनल पार्क में मुठभेड़, मारा गया 10 लाख का इनामी नक्सली कन्ना
Next Article डिप्टी सीएम साव की पहल पर विकास कार्यों के लिए 1.23 करोड़ रुपए मंजूर, गांवों में बनेंगे सीसी रोड, रंगमंच, अटल सदभावना भवन
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?