ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रभात कुमार प्रसाद को मिला राइजिंग स्टार आउटस्टैंडिंग एजुकेशनिस्ट का राष्ट्रीय सम्मान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiEducationFeatured

कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज के प्रभात कुमार प्रसाद को मिला राइजिंग स्टार आउटस्टैंडिंग एजुकेशनिस्ट का राष्ट्रीय सम्मान

By Mohan Rao
Published: July 6, 2025
Share
प्रभात कुमार सर
SHARE

भिलाई | शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की मिसाल बन चुके कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई में सिविल इंजीनियरिंग विभाग के विभागाध्यक्ष प्रभात कुमार प्रसाद को हाल ही में देशव्यापी मंच पर सम्मानित किया गया। हाइट ऑफ सक्सेस मैगजीन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में राइजिंग स्टार आउटस्टैंडिंग एजुकेशनिस्ट का राष्ट्रीय सम्मान दिया गया।  यह पुरस्कार उन्हें तकनीकी शिक्षा, नवाचार, डिजिटल शिक्षण और विद्यार्थियों के जीवन निर्माण में दिए गए विशिष्ट योगदान के लिए प्रदान किया गया।

इस सम्मान पर पूरे संस्थान में हर्ष का माहौल है। कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई के चेयरमैन आनंद त्रिपाठी, प्राचार्य डॉ. अजय तिवारी, और उप-प्राचार्य डॉ. रवींद्र शर्मा ने प्रभात कुमार प्रसाद की इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी यह सफलता युवा शिक्षकों, तकनीकी छात्रों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े हर व्यक्ति को यह संदेश देती है कि मेहनत, समर्पण और नवाचार से किसी भी मुकाम को हासिल किया जा सकता है।

प्रभात कुमार प्रसाद को 15 वर्षों से अधिक का शिक्षण अनुभव है। उन्होंने बी.ई. (हॉन्स.), एम.टेक (हॉन्स.), एमबीए (हॉन्स.), तथा पीजीडीसीए जैसे उच्च शैक्षणिक उपाधियां प्राप्त की हैं। वे एक सफल यूट्यूबर भी हैं, जिनके सिविल इंजीनियरिंग ड्रॉइंग और इंजीनियरिंग ग्राफिक्स विषय पर बनाए गए वीडियो लाखों छात्रों तक पहुंच चुके हैं। उन्होंने कई SCOPUS एवं UGC जर्नल्स में शोधपत्र प्रकाशित किए हैं।

कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज भिलाई के चेयरमैन आनंद त्रिपाठी ने कहा कि प्रभात कुमार प्रसाद ने सिविल इंजीनियरिंग के शैक्षणिक क्षेत्र में जो योगदान दिया है, वह अद्वितीय है। उनके ज्ञान, अनुशासन और तकनीकी समझ ने कॉलेज की शैक्षणिक गुणवत्ता को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। यह पुरस्कार केवल उनके लिए नहीं, बल्कि हमारे पूरे संस्थान के लिए गर्व की बात है।

प्राचार्य डॉ. अजय तिवारी ने कहा प्रभात सर हमेशा से विद्यार्थियों के हित में कार्य करते आए हैं। चाहे क्लासरूम टीचिंग हो या यूट्यूब के माध्यम से हजारों छात्रों तक पहुंचना, उन्होंने शिक्षा को सहज और सुलभ बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनका यह सम्मान आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है।”

उप-प्राचार्य डॉ. रवींद्र शर्मा ने अपने संदेश में कहा “प्रभात सर के शिक्षण में तकनीकी गहराई के साथ-साथ मानवीय मूल्य भी निहित हैं। उन्होंने ना केवल अपने विभाग को सशक्त बनाया है, बल्कि कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर कॉलेज का नाम रोशन किया है।”

किसानों के लिए खुशखबरी : लोन न चुकाने पर जब्त नहीं होगी 5 एकड़ जमीन
शहर को सेनेटाईज करने फायरब्रिगेड वाहन से प्रारंभ किया गया दवाई का छिड़काव
दृढ़ इच्छाशक्ति के दम पर दृष्टिहीन छात्रा बनी हिदायतुल्ला नेशनल लॉ युनिवर्सिटी की टॉपर
दिल्ली में आसमान से बरसा तेल, सड़कों पर फिसलकर गिरे बाइक सवार, लोग हैरान
मुख्यमंत्री कल करेंगे शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के विस्तारित स्वरूप का शुभारंभ
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा, 7 जुलाई को पहुंचेंगे अंबिकापुर, मैनपाट में सांसद-विधायकों के प्रशिक्षण वर्ग का करेंगे उ‌द्घाटन
Next Article आवास एवं पर्यावरण विभाग की समीक्षा, सीएम साय बोेले भविष्य को देखते हुए किया जाएगा नवा रायपुर का विकास

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?