ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिहार में दिखा भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र का जलवा, निर्दलीय व भाजपा प्रत्याशी सहित हजारों लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

बिहार में दिखा भिलाई नगर विधायक देवेन्द्र का जलवा, निर्दलीय व भाजपा प्रत्याशी सहित हजारों लोगो ने किया कांग्रेस प्रवेश

By Mohan Rao
Published: July 5, 2025
Share
विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

भिलाई। भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव भिलाई और प्रदेश की जनता की दिल जीतने के बाद अब बिहार में भी लोगों के दिलों के दिलो में छाए हुए है। देवेंद्र यादव एक अच्छे नेतृत्वकर्ता बनकर उभर रहे हैं। बिहार शरीफ, जिला कांग्रेस कार्यालय, राजेंद्र आश्रम में बुधवार को एक मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव सह बिहार कांग्रेस के सह प्रभारी देवेंद्र यादव ने की। इस अवसर पर नालंदा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी कोषशलेंद्र कुमार उर्फ छोटे मुखिया ने अपने हजारों समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

राजगीर से लेकर बिहारशरीफ तक छोटे मुखिया ने जगह-जगह पर अपने नेता देवेंद्र यादव का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। राजेंद्र आश्रम स्थित कांग्रेस कार्यालय का सभागार खचाखच भरा हुआ था और बाहर भी कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ उमड़ी थी। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा, ‘यह मिलन समारोह बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश राम एवं प्रभारी अल्तावरु जी के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया है। इस बार के चुनाव में हम मजबूत उम्मीदवारों के साथ मैदान में उत्तरेंगे। नालंदा से छोटे मुखिया जैसे समर्पित साथी का पार्टी में आना कांग्रेस के लिए सौभाग्य की बात है। हम उन्हें दिल से स्वागत करते है।”

देवेंद्र यादव ने यह भी कहा कि 2025 के विधानसभा चुनाव में जनता ने मन बना लिया है कि वर्षों से जारी निरंकुश सरकार को बदलना है। कांग्रेस महागठबंधन के साथ मिलकर नालंदा की सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। कांग्रेस में शामिल होने के बाद छोटे मुखिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, “आज से ही हम सभी कार्यकर्ता पार्टी की मजबूती के लिए काम करना शुरू करें। देवेंद्र यादव जी स्वयं मुझे सदस्यता दिलाने आए, यह मेरे लिए गर्व का विषय है। में जीवन भर उनका आभारी रहूंगा।”

इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष दिलीप कुमार ने कहा कि छोटे मुखिया के आने से कांग्रेस को नालंदा में नई ऊर्जा मिली है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि यदि महागठबंधन नालंदा सीट कांग्रेस को देता है, तो उम्मीदवार छोटे मुखिया ही होंगे। पूर्व विधायक रवि ज्योति कुमार ने कहा, “चुनाव प्रत्याशी नहीं, कार्यकर्ता जिताते है। कार्यकर्ता अभी से अपने-अपने पंचायत और बूथों पर पार्टी की योजनाओं का प्रचार प्रसार शुरू करें, खासकर माई बहन सम्मान योजना जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाएं।”

कार्यक्रम के अंत में जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र प्रसाद सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि देवेंद्र यादव जैसे सशक्त नेतृत्य के साथ कांग्रेस नालंदा में सातों सीट पर महागठबंधन का परचम लहराएगी। इस अवसर पर कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे, जिनमें सोशल मीडिया अध्यक्ष उदय शंकर कुशवाहा, महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष रागिनी सिंह, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष फवाद अंसारी, पूर्व अध्यक्ष केएन शाहिद, सर्वेद्र कुमार, अश्विनी गौरव, नव प्रभात, प्रशांत जीत राज सहित सभी प्रखंड अध्यक्ष ओर हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित थे।

Breaking news : नवी मोनिका पाण्डेय होंगी छावनी थाने की इंचार्ज, विशाल सोन के निलंबन के बाद से खाली था थाना
गुजरात ने रोमांचक मैच में लखनऊ को हराया, मोहित शर्मा ने पलट दी बाजी
शिक्षा मंडल की हेल्पलाइन पर प्रदेश भर से छात्रों-अभिभावकों के फोन… हो रहा शंकाओं का समाधान
लोकवाणी की 21वीं कड़ी: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बोले…. छत्तीसगढ़ के विकास में जनता की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए गढ़ा जा रहा नवा छत्तीसगढ़
केजीएफ 2 के हिंदी संस्करण ने दूसरे वीकएंड में भी ठोंक दी हाफ सेंचुरी…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 262 # 05 July 2025
Next Article छत्तीसगढ़ में वैकल्पिक उर्वरकों की कोई कमी नही, सहकारी समितियों में एक लाख बॉटल नैनो डीएपी का किया जा रहा भंडारण

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?