ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, झांसी में खाली कराई गई ट्रेन… जांच में कुछ भी नहीं मिला
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRailway News

छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना से मचा हड़कंप, झांसी में खाली कराई गई ट्रेन… जांच में कुछ भी नहीं मिला

By Mohan Rao Published July 5, 2025
Share
छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति में बम की सूचना, जांच करती बम स्क्वाड
SHARE

झांसी (ए)। हजरत निजामुद्दीन दिल्ली से दुर्ग के बीच चलने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में बम की सूचना से हड़कंप मच गया। शुक्रवार को दिल्ली से छूटने के बाद रात को किसी ने लखनऊ के रेलवे कंटोल रूम नम्बर 139 को सूचना दी कि छत्तीसगढ़ सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस में बम रखा है। बम होने की सूचना से रेलवे महकमें में हड़कंप मच गया। रेलवे का अमला सतर्क हो गया और तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दी गयी। ट्रेन हजरत निजामुद्दीन से निकलने के बाद अगले स्टापेज झांसी पहुंची तो पूरी ट्रेन खाली करवाकर जांच कराई गई। ट्रेन में कहीं भी कोई संदिग्धस वस्तु नहीं मिली। फिलहाल रेलवे पुलिस सूचना देने वाले की तलाश कर रही है।

बता दें हजरत निजामुद्दीन से चलकर छत्तीसगढ़ के दुर्ग जाने वाली छत्तीसगढ़ संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12824) हजरत निजामुद्दीन से अपने निर्धारित समय शाम 5.55 की जगह 6.01 बजे रवाना हुई। इसके 10 मिनट बाद ही 139 पर किसी ने सूचना दी कि ट्रेन के स्लीपर कोच में बम है। चुंकि ट्रेन दिल्ली से छूट गई इसलिए अगले स्टापेज 403 किमी दूर झांसी में ट्रेन को रोका गया। ट्रेन में 1700 से ज्यादा यात्री सफर कर रहे थे। झांसी में एसपी जीआरपी विपुल श्रीवास्तव के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई। सिटी मजिस्ट्रेट प्रमोद झा, एसपी सिटी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह भी सिविल पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए।

प्लेटफार्म खाली कराकर यात्रियों को उतार की गई जांच
ट्रेन के आने पहले ही रेलवे पुलिस ने प्लेटफार्म नम्बर 2 और 3 खाली कराकर यात्रियों को उतारकर दूसरे प्लेटफार्म की ओर डायवर्ट कर दिया। जैसे ही ट्रेन झांसी रेलवे स्टेशन पर खड़ी हुयी, तत्काल इंजन के बाद वाले कोच से तलाशी अभियान शुरू हो गया। ट्रेन से उतरने वाले यात्रियों की तलाशी ली जाने लगी। कोच के अन्दर भी तलाशी ली गई। यात्रियों का सामान भी चेक किया गया। इस दौरान रेलवे का डॉग स्क्वॉड भी पूरी तरह सतर्क रहा। ट्रेन के झांसी रेलवे स्टेशन पर पहुंचते ही डॉग स्क्वॉड के जरिये हर उस शख्स की सघन तलाशी ली गयी, जो सन्दिग्ध नजर आ रहा था। कोच चेक होने के बाद जहां कुछ नहीं मिला। इसेक बाद लगभग एक घंटे की देरी से रात 12:30 बजे ट्रेन को झांसी से रवाना किया गया।

400 किमी तक बम की अफवाह के साथ सफर
बम की सूचना मिलने के बाद यहां रेलवे प्रशासन की गंभीर लापरवाही भी सामने आई है। दिल्ली से छूटने के 10 मिनट बाद ही रेलवे हेल्पलाइन में बम की सूचना दी गई। छत्तीसगढ़ संपर्कक्रांति हजरत निजामुद्दीन दिल्ली से निकलने के बाद 403 किमी से सफर के बाद वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी स्टेशन पहुंचती है। इसके बीच में फरीदाबाद, मथुरा, आगरा, धौलपुर और ग्वालियर जैसे बड़े स्टेशन पड़ते हैं इसके बाद भी जांच के लिए ट्रेन को इन स्टेशनों में नहीं रोका गया। 403 किमी तक ट्रेन में बम के डर के साथ सफर करते रहे। यदि वास्तव में बम होता तो क्या भयावह स्थिति होती इसका अंदाजा लगा सकते हैं।

रेलवे प्रशासन को लेना था निर्णय
रेल प्रशासन ने उत्तर प्रदेश जीआरपी के हेड क्वाटर लखनऊ को इसकी सूचना दी थी, लेकिन ट्रेन को बगैर नियमित स्टॉपेज वाले स्टेशन पर रोकने का निर्णय रेल प्रशासन को लेना था। ऐसे में रेलवे ने सर्च ऑपरेशन के लिए 400 किलोमीटर दूर ट्रेन का अगला स्टॉपेज झांसी का वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन चुना। बाहरहाल इस मामले में वरिष्ठ मण्डल सुरक्षा आयुक्त  विवेकानन्द नारायण ने बताया कि सूचना मिली कि छत्तीसगढ़ सम्पर्क क्रान्ति एक्सप्रेस में बम रखा हुआ है। सुरक्षा की दृष्टि से ट्रेन की समग्र जांच करायी गयी। ट्रेन में कुछ भी सन्दिग्ध वस्तु नहीं मिली। संतुष्टि के बाद ट्रेन को गन्तव्य के लिये रवाना किया गया।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao July 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article दिल्ली में मंत्रियों के समूह की हुई बैठक, छत्तीसगढ़ के वित्तमंत्री ओपी चौधरी ने जीएसटी सुधारों पर रखा ठोस विजन
Next Article Breaking News : दुर्ग में बुजुर्ग महिला डिजिटल अरेस्ट की शिकार, गिरफ्तारी का डर दिखाकर ठगे 22 लाख रुपए

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?