ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर एल्युमीनिम सेक्टर के निर्माण के लिए एल्युमीनियम विज़न डॉक्यूमेंट का वेदांता ने किया स्वागत
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessChhattisgarhFeaturedRaipur

विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर एल्युमीनिम सेक्टर के निर्माण के लिए एल्युमीनियम विज़न डॉक्यूमेंट का वेदांता ने किया स्वागत

By Om Prakash Verma Published July 4, 2025
Share
विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर एल्युमीनिम सेक्टर के निर्माण के लिए एल्युमीनियम विज़न डॉक्यूमेंट का वेदांता ने किया स्वागत
विकसित भारत के लिए आत्मनिर्भर एल्युमीनिम सेक्टर के निर्माण के लिए एल्युमीनियम विज़न डॉक्यूमेंट का वेदांता ने किया स्वागत
SHARE

देश की सबसे बड़ी एल्युमीनियम उत्पादक कंपनी वेदांता ने विकास को गति देने और भारत के वैश्विक एल्युमीनियम नेतृत्व को मजबूत करने में सरकार के साथ सहभागिता की प्रतिबद्धता दोहराई
रायपुर/ भारत सरकार के कोयला एवं खान मंत्री श्री जी. किशन रेड्डी द्वारा लॉन्च किए गए राष्ट्रीय एल्युमीनियम विज़न डॉक्यूमेंट का वेदांता ने स्वागत किया है। यह एल्युमीनियम सेक्टर के भविष्य को निर्धारित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे भारत को वैश्विक एल्युमीनियम केंद्र बनाने के लिए विकास की रूपरेखा तैयार होगी। इस दस्तावेज़ में उल्लिखित रणनीतिक स्तंभों में शामिल हैं: एल्युमीनियम उत्पादन में आत्मनिर्भर बनना, कच्चे माल में आत्मनिर्भरता प्राप्त करना, न्यून-कार्बन प्रचालन की ओर परिवर्तन तथा वैल्यू-एडेड निर्यात को बढ़ाना; ये रणनीतिक स्तंभ, एक साथ, न सिर्फ घरेलू मांग को पूरा करने के लिए एक रोडमैप प्रदान करते हैं, बल्कि 2047 तक वैश्विक एल्युमीनियम बाजार में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का दावा करते हुए एक आत्मनिर्भर, विकसित भारत के दृष्टिकोण को पूरा करते हैं।

एल्युमीनियम के सामरिक और राष्ट्रीय महत्व को स्वीकार करते हुए, इस दस्तावेज़ में इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि कैसे दुनिया भर में विकसित अर्थव्यवस्थाएँ एल्युमीनियम को एक महत्वपूर्ण और रणनीतिक धातु मानती हैं, जो नवीकरणीय ऊर्जा, इलेक्ट्रिक मोबिलिटी, ग्रीन इंफ्रास्ट्रक्चर, रक्षा और उभरती प्रौद्योगिकियों में एक परम आवश्यक भूमिका निभाएगी।

2047 तक भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था और विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ाने में एल्युमीनियम महत्वपूर्ण होगा। भारत में एल्युमीनियम की माँग 2047 तक छह गुना बढ़ जाएगी और इस माँग को पूरा करने के लिए, भारत को अगले दो दशकों में उत्पादन को मौजूदा 4.5 मिलियन टन प्रति वर्ष (एमटीपीए) से बढ़ाकर लगभग 37 एमटीपीए करना होगा, जिसके लिए 20 लाख करोड़ रुपए से अधिक के अतिरिक्त निवेश की आवश्यकता होगी।

विज़न डॉक्यूमेंट के बारे में वेदांता एल्युमीनियम के सीईओ श्री राजीव कुमार ने कहा, ’’आज एल्युमीनियम उद्योग केवल धातु का आपूर्तिकर्ता नहीं है, बल्कि यह भारत की 30 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था, नेट-ज़ीरो लक्ष्य और विनिर्माण प्रतिस्पर्धात्मकता की ओर यात्रा का एक प्रमुख प्रवर्तक है। विज़न डॉक्यूमेंट इस बात की पुष्टि करता है कि एल्युमीनियम भविष्य की धातु है, जो भारत की ऊर्जा स्वतंत्रता, नेट-ज़ीरो महत्वाकांक्षाओं और वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता के लिए महत्वपूर्ण है। इस विज़न को वास्तविकता बनाने के लिए तेज़, निर्णायक नीति सुधारों की जरूरत है। इस काम को करने का समय अभी है। यदि हम अपनी संसाधन क्षमता को अनलॉक कर सकते हैं और वैल्यू एडेड मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा दे सकते हैं, तो भारत न केवल एल्युमीनियम उद्योग के लीडर के रूप में उभर सकता है, बल्कि सस्टेनेबल औद्योगिक विकास का एक प्रकाश स्तंभ भी बन सकता है।’’

विज़न डाक्यूमेंट में इस बात पर रोशनी डाली गई है कि भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा एल्युमीनियम उत्पादक है, लेकिन वैश्विक उत्पादन में इसकी हिस्सेदारी सिर्फ 6 प्रतिशत है। यह एल्युमीनियम क्षेत्र में मौजूद अपार संभावनाओं की ओर इशारा करता है। जब इसका फायदा असरदार तरीके से उठाया जाएगा, तो इससे सामाजिक-आर्थिक लाभ में भारी वृद्धि होगी, साथ ही देश के दूर-दराज़ इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा। एल्युमीनियम उद्योग में हर प्रत्यक्ष रोज़गार के लिए 3.7 गुना अप्रत्यक्ष रोज़गार पैदा करने की क्षमता है।

विज़न डॉक्यूमेंट इस बात पर ज़ोर देता है कि भारत में एल्युमीनियम की माँग तेज़ी से बढ़ रही है और इस माँग को पूरा करने के लिए महत्वपूर्ण निवेश, समय पर क्रियान्वयन और नीतिगत सुधारों की आवश्यकता होगी। भविष्य की माँग को पूरा करने और आयात पर निर्भरता कम करने के लिए, 2030 तक बॉक्साइट उत्पादन को 50 एमटीपीए और 2047 तक 150 एमटीपीए तक बढ़ाना, स्ट्रक्चर्ड स्क्रैप कलेक्शन और रीसाइक्लिंग के माध्यम से सर्कुलरिटी को बढ़ावा देना, खपत की तीव्रता बढ़ाना और संपूर्ण उत्पादन मूल्य श्रृंखला में गुणवत्ता पर ध्यान केंद्रित करना अनिवार्य है। उद्योग 4.0 को अपनाने, डिजिटलीकरण, एआई और स्वचालन का लाभ उठाने के साथ यह क्षेत्र तरक्की के लिए तैयार है।

चूँकि, भारत अपने एल्युमीनियम भविष्य की नई परिभाषित गढ़ने के लिए तैयार है; वेदांता, एल्युमीनियम सेक्टर को सतत विकास, वैश्विक प्रतिस्पर्धात्मकता और राष्ट्रीय लचीलेपन के लिए अग्रणी बनाने में सरकार के साथ मिलकर काम करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहरा रहा है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Om Prakash Verma July 4, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सांप डसे तो झाड़-फूंक में समय न गवाएं, तुरंत पहुंचे अस्पताल, सर्पदंश से बचने स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी
Next Article दुर्ग जिले में आबकारी विभाग ने निकला अहाता के लिए टेंडर, 7 जुलाई को शुरू होगी प्रक्रिया

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?