ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Share Bazar: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी में भी लगाई छलांग
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsBusinessFeaturedNational

Share Bazar: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी में भी लगाई छलांग

By Om Prakash Verma
Published: July 2, 2025
Share
Share Bazar: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी में भी लगाई छलांग
Share Bazar: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी में भी लगाई छलांग
SHARE

बिजनेस डेस्क/मुंबई (एजेंसी)। घरेलू शेयर बाजार में बुधवार को भी हरियाली बरकरार रही। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 236.56 अंक चढ़कर 83,933.85 पर पहुंचा, जबकि निफ्टी 66.3 अंक चढ़कर 25,608.10 पर पहुंचा। शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 85.62 पर आ गया। इससे पहले पिछले कारोबारी सत्र में सेंसेक्स 90.83 अंक या 0.11 प्रतिशत बढ़कर 83,697.29 पर बंद हुआ था। निफ्टी 24.75 अंक या 0.10 प्रतिशत बढ़कर 25,541.80 पर बंद हुआ था।

आईटी स्टॉक चमके
सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में आईटी और ऑटो सेक्टर में खरीदारी देखी गई। सुबह सेंसेक्स 225.5 अंक या 0.27 फीसदी बढ़कर 83,922.79 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 58.75 अंक या 0.23 प्रतिशत बढ़कर 25,600.55 पर था।

किसे फायदा-किसे नुकसान?
सेंसेक्स पैक में इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक और अदाणी पोट्र्स टॉप गेनर्स रहे। एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक, बीईएल और इटरनल टॉप लूजर्स रहे। विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने 1 जुलाई को अपनी बिकवाली जारी रखी और 1,970.14 करोड़ रुपए के शेयर बेचे, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (डीआईआई) ने अपनी खरीद जारी रखी और उसी दिन 771.08 करोड़ रुपए के शेयर खरीदे।

एशियाई और अमेरिकी बाजारों का हाल
एशियाई बाजारों में बैंकॉक, चीन, जापान, सोल और जकार्ता लाल निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि केवल हांगकांग हरे निशान में कारोबार कर रहा था। पिछले कारोबारी सत्र में अमेरिका में डाउ जोंस 400.17 अंक या 0.91 प्रतिशत की बढ़त के साथ 44,494.94 पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 6.90 अंक या 0.11 प्रतिशत की गिरावट के साथ 6,198.05 पर बंद हुआ और नैस्डैक 166.85 अंक या 0.82 प्रतिशत की गिरावट के साथ 20,202.89 पर बंद हुआ था। वैश्विक तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.06 प्रतिशत बढ़कर 67.15 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

2436 प्रतिभागियों ने संभाग स्तरीय छत्तीसगढिय़ा ओलंपिक में लिया भाग, 23 गोल्ड हासिल कर बालोद बना चैंपियन
पाई-पाई को तरस रहा कंगाल पाकिस्तान, इमरान खान जिन्ना की ‘पहचान’ गिरवी रख 500 अरब का लेंगे कर्ज
प्रयागराज में राहुल और अखिलेश की सभा में मची भगदड़, भाषण दिए बिना ही चले गए दोनों नेता
नियमित योग करने वाले व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है- मंत्री ताम्रध्वज साहू
राजस्व निरीक्षक व पटवारी पर गिरी गाज, कलेक्टर ने जारी किया शोकाज नोटिस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रेलवन एप लॉन्च : यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन
Next Article shreekanchanpath 259 # 02 July 2025
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?