ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रेलवन एप लॉन्च : यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNationalRailway News

रेलवन एप लॉन्च : यात्रियों की सभी आवश्यक सेवाओं के लिए वन-स्टॉप सॉल्यूशन

By Mohan Rao
Published: July 2, 2025
Share
रेलवे का रेलवन एप लान्च
SHARE

नईदिल्ली। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज नई दिल्ली के इंडिया हैबिटेट सेंटर में रेल सूचना प्रणाली केंद्र (क्रिस) के 40वें स्थापना दिवस पर एक नये एप, रेलवन का शुभारंभ किया। रेलवन, रेलवे के साथ यात्री संपर्क को बेहतर बनाने पर केंद्रित है। यह उपयोगकर्ता के अनुकूल इंटरफेस के साथ एक व्यापक, ऑल-इन-वन एप्लिकेशन है। यह ऐप एंड्रॉइड प्ले स्टोर और आईओएस ऐप स्टोर पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यह सभी यात्री सेवाओं को एकीकृत करता है जैसे अनारक्षित एवं प्लेटफार्म टिकट पर 3 प्रतिशत छूट, लाइव ट्रेन ट्रैकिंग, शिकायत निवारण ई-कैटरिंग, पोर्टर बुकिंग और लास्ट माइल टैक्सी आदि।

रेलवे यात्री सुविधाओं में सुधार के लिए लगातार कदम उठा रहा है। नई पीढ़ी की ट्रेनें शुरू करना, स्टेशनों का पुनर्विकास करना, पुराने कोचों को नए एलएचबी कोचों में अपग्रेड करना और ऐसे कई कदमों ने पिछले दशक में यात्रियों के अनुभव में सुधार किया है। आईआरसीटीसी के साथ साझेदारी करने वाले कई अन्य वाणिज्यिक ऐप की तरह ही रेलवन ऐप को भी आईआरसीटीसी द्वारा अधिकृत किया गया है। रेलवन में सिंगल साइन-ऑन की सुविधा है, जिसमें एम-पिन या बायोमेट्रिक के जरिए लॉगिन किया जा सकता है। यह मौजूदा रेलकनेक्ट और यूटीएस क्रेडेंशियल को भी सपोर्ट करता है। यह एप स्पेस सेविंग है, क्योंकि इसके कारण उपयोगकर्ताओं को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग-अलग ऐप रखने की जरूरत नहीं पड़ती।

रेल मंत्री ने क्रिस की टीम को दी बधाई
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मौजूदा पीआरएस को अपग्रेड करने की दिशा में हुई प्रगति के लिए क्रिस टीम की सराहना की। आधुनिक पीआरएस तेज, बहुभाषी और मौजूदा लोड से 10 गुना अधिक भार संभालने में सक्षम होगा।इससे प्रति मिनट 1.5 लाख टिकट बुकिंग और 40 लाख पूछताछ की सुविधा होगी। नया पीआरएस व्यापक होगा। इसमें सीट चयन और किराया कैलेंडर के लिए उन्नत कार्यक्षमताएं होंगी तथा दिव्यांगजनों, छात्रों और मरीजों आदि के लिए एकीकृत विकल्प उपलब्ध होंगे।

पीएम मोदी के दृष्टिकोण से काम कर रहा रेलवे
भारतीय रेलवे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के साथ काम कर रहा है ताकि इसे भारत की विकास यात्रा का इंजन बनाया जा सके। रेलवन ऐप का लॉन्च भारतीय रेल की प्रौद्योगिकी को लोकतांत्रिक बनाने और हर यात्री को विश्व स्तरीय गतिशीलता प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराता है। भारतीय रेलवे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दृष्टिकोण के साथ काम कर रहा है ताकि इसे भारत की विकास यात्रा का इंजन बनाया जा सके। रेलवन ऐप की शुरुआत से प्रौद्योगिकी को लोकतांत्रिक बनाने और प्रत्येक यात्री को विश्व स्तरीय गतिशीलता प्रदान करने के लिए भारतीय रेल की प्रतिबद्धता की पुष्टि होती है।

राष्ट्रीय राजमार्ग विकास कार्यक्रम: चौड़ीकरण एवं उन्नयन के तहत 675 किलोमीटर सड़क का काम पूरा
पीडब्लूडी मंत्री साहू और विधायक वोरा ने किया बोरसी-रुआंबांधा रोड निर्माण का भूमिपूजन…. 9 करोड़ 94 लाख रुपए की लागत से बनेगी 7 मीटर चौड़ी सड़क
पुरानी पेंशन बहाली: सरकार के इंकार से नाराज कर्मचारी 16 को करेंगे राष्ट्रव्यापी हड़ताल
सीएम साय ने बालोद जिले को दी 173 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, हितग्राहियों को सामाग्रियों का वितरण भी
प्रधानमंत्री सूर्यघर-मुफ्त बिजली योजना से सुनीत लाल का बिजली बिल हुआ जीरो, सरकार से मिली थी 78 हजार की सब्सिडी
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article चिकित्सकों की अटूट सेवा भावना का स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में है अटूट योगदान - मुख्यमंत्री विष्णु देव साय चिकित्सकों की अटूट सेवा भावना का स्वस्थ छत्तीसगढ़ के निर्माण में है अटूट योगदान – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
Next Article Share Bazar: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी में भी लगाई छलांग Share Bazar: घरेलू शेयर बाजार में हरियाली बरकरार; सेंसेक्स ने पकड़ी रफ्तार, निफ्टी में भी लगाई छलांग

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?