ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: चूना पत्थर, लौह अयस्क और बॉक्साइट खनिज ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू, प्री-बिड सम्मेलन में शामिल हुए निवेशक
Share
Notification Show More
Latest News
पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी
September 12, 2025
राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन
September 12, 2025
भिलाई तीन कॉलेज में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण
September 12, 2025
छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला
September 12, 2025
गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर
September 12, 2025
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

चूना पत्थर, लौह अयस्क और बॉक्साइट खनिज ब्लॉकों की नीलामी की प्रक्रिया शुरू, प्री-बिड सम्मेलन में शामिल हुए निवेशक

By Mohan Rao Published July 1, 2025
Share
SHARE

खनिज सचिव पी दयानंद बोेले- खनिज आधारित उद्योगों से राज्य के विकास को मिलेगी नई गति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ में खनिज क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए चूना पत्थर, लौह अयस्क और बॉक्साइट खनिज के नए ब्लॉकों की ई-नीलामी प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इसी क्रम में आज नवा रायपुर अटल नगर में निवेशकों के लिए प्री-बिड सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस प्री-बिड सम्मेलन का उद्देश्य राज्य की समृद्ध खनिज संपदा को औद्योगिक निवेश के लिए उपलब्ध कराना, स्थानीय विकास को बढ़ावा देना तथा पारदर्शी ई-नीलामी प्रणाली के माध्यम से निवेशकों को आकर्षित करना है।

सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमत्री के सचिव एवं खनिज सचिव पी. दयानंद ने कहा कि हमें नई औद्योगिक नीति के अनुरूप खनिज क्षेत्र के विकास के साथ ‘विकसित भारत, विकसित छत्तीसगढ़’ के संकल्प को साकार करना है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में खनिज नीति और नई उद्योग नीति से खनिज आधारित उद्योगों के विकास के लिए अनुकूल वातावरण तैयार हुआ है। राज्य में खनिज आधारित उद्योगों की स्थापना के लिए भरपूर संभावनाएं हैं।

खनिज सचिव पी. दयानंद ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश का ऐसा राज्य है, जहां कोयला, चूना पत्थर, डोलोमाइट, लौह अयस्क, बॉक्साइट, टिन, लीथियम, कोबाल्ट तथा रेयर अर्थ एलिमेंट्स जैसे 28 से अधिक प्रमुख खनिजों की भरपूर उपलब्धता है। छत्तीसगढ़ में अब तक 51 खनिज ब्लॉकों की सफल नीलामी हो चुकी है और आने वाले समय में इस संख्या को और आगे बढ़ाने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गठित स्पेशल टास्क फोर्स के माध्यम से विभिन्न खनिज समूहों के लिए अनुसंधान किया जा रहा है। इसके साथ ही सोनाखान भवन में एक ड्रिल कोर लाइब्रेरी स्थापित की जा रही है, ताकि अन्वेषण की गुणवत्ता और सटीकता को सुदृढ़ किया जा सके।

खनिज सचिव दयानंद ने यह भी बताया कि डीजीएम द्वारा चयनित कुल 9 खनिज ब्लॉकों की नीलामी की जा रही है, जिनमें 4 चूना पत्थर, 2 लौह अयस्क और 3 बॉक्साइट ब्लॉक शामिल हैं। इन ब्लॉकों में उपलब्ध संसाधनों का वाणिज्यिक दोहन निवेशकों के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध हो सकता है। चूना पत्थर के 200 मिलियन टन से अधिक भंडार बलौदाबाजार, सूरजपुर और बलरामपुर जिलों में स्थित हैं, जिनमें औसतन 42 प्रतिशत से अधिक कैल्शियम ऑक्साइड की मात्रा आंकी गई है। उन्होंने निवेशकों से आग्रह किया कि वे इन ब्लॉकों को एक आकर्षक औद्योगिक अवसर के रूप में देखें और छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीतियों का लाभ उठाएं। राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग, पारदर्शिता और समयबद्ध अनुमतियां सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

खनिज विभाग के संचालक रजत बंसल ने ई-नीलामी प्रणाली की प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि निविदा पोर्टल पर सभी खनिज ब्लॉकों से संबंधित विवरण उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित क्षेत्रों में रेलवे और सड़क जैसे मजबूत आधारभूत ढांचे के साथ स्थानीय श्रमशक्ति भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है, जिससे उद्योगों की स्थापना सुगम और आर्थिक रूप से व्यावहारिक होगी। प्रति वर्ष 3-4 मिलियन टन उत्पादन क्षमता वाले उद्योगों की स्थापना की संभावना के साथ इन क्षेत्रों में स्थानीय स्तर पर व्यापक रोजगार सृजन होगा। इस अवसर पर कार्यक्रम में भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण के उप महानिदेशक अमित धारवाड़कर, संयुक्त संचालक अनुराग दीवान, संजय कनकाने सहित विभिन्न निवेशक, औद्योगिक प्रतिनिधि, भूवैज्ञानिक एवं तकनीकी विशेषज्ञ तथा खनिज एवं उद्योग विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

You Might Also Like

पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन

भिलाई तीन कॉलेज में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण

छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला

गरियाबंद एनकाउंटर : मारे गए सभी नक्सलियों के शव बरामद, बीजापुर में दो नक्सली ढेर

Mohan Rao July 1, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मैनपाट में जुटेंगे छत्तीसगढ़ के विधायक, मंत्री और सांसद, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 से, मंत्री चौधरी ने लिया तैयारियों का जायजा
Next Article ग्रामोद्योग विभाग के कार्यों की समीक्षा : सीएम साय ने कहा- कला को सम्मान और कारीगरों की समृद्धि हमारी प्राथमिकता

Ro.No.-13380/165

× Popup Image
Camp 1 BHILAI में दो लड़कों को उठा ले गए ये लोग CCTV देखिए | Faizan Khan | KP News
Subscribe

Advertisement

Advertisement


You Might Also Like

पीडब्ल्यूडी के कार्यों की समीक्षा : डिप्टी सीएम अरुण साव ने जताई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी

September 12, 2025

राष्ट्रीय योग प्रतियोगिता : विभिन्न राज्यों के युवाओं का योग कौशल देख दर्शक भी हैरान, अलग-अलग वर्ग में हुए प्रदर्शन

September 12, 2025

भिलाई तीन कॉलेज में भव्य एलुमनी मीट का आयोजन, पूर्व छात्रों ने साझा किए संस्मरण

September 12, 2025

छत्तीसगढ़ में बाल विवाह उन्मूलन की दिशा में बड़ा कदम, बाल विवाह मुक्त घोषित किए जाने की प्रक्रिया में बालोद जिला

September 12, 2025
Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?