ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे, साथियों के साथ अमलेश्वर में की थी चोरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर चढ़ा दुर्ग पुलिस के हत्थे, साथियों के साथ अमलेश्वर में की थी चोरी

By Mohan Rao
Published: July 1, 2025
Share
चोरी के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र में पिछले माह हुई एक चोरी के मामले में बिलासपुर का हिस्ट्रीशीटर अपने साथियों के साथ पकड़ाया है। बदमाश ने लोहे के रॉड से घर का ताला तोड़कर लाखों रुपए के सोने चांदी के जेवरात चुराए थे। इस मामले में पुलिस ने एक खरीदार को भी गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से सोने चांदी के जेवरात व घटना में इस्तेमाल बुलेट मोटरसाइकिल कुल कीमती 7 लाख 36 हजार रुपए बरामद किया है। पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा है।

इस मामले में 19 मई 2025 को कबीर नगर अमलेश्वर निवासी मुकेश देवांगन ने शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में उन्होंने बताया कि 18 मई को घर का दरवाजा बंद कर परिवार सहित ससुराल चंगोरभाठा गया था। दूसरे दिन सुबह वापस लौटा तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ था। आलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवर आदि कीमती लगभग 1लाख 90 हजार रुपए कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना अमलेश्वर में धारा 331 (4) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों की पतासाजी के दौरान तकनीकी सहयोग से जानकारी प्राप्त हुई कि थाना सरकण्डा बिलासपुर का निगरानी बदमाश रितेश पाण्डे उर्फ लुदू पाण्डे को उसके साथी सोहन पटेल, रायपुर के साथ बुलेट मोटर सायकल में घटना स्थल के पास घटना दिनांक को देखा गया था ।

उक्त जानकारी के आधार पर टीम को बिलासपुर भेजा गया। जहां रितेश पाण्डे एवं सोहन पटेल को पकड़कर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने बताया कि 18 मई की रात को वह अपने साथी लक्की यादव, तोरवा बिलासपुर के साथ अमलेश्वर के उक्त मकान का ताला तोड़कर चोरी की। चोरी का सामान संतोषी गोस्वामी के माध्यम से सिरगिट्‌टी निवासी सुखनंदन सोनी बेचे दिया। कुछ सामान रितेश अपने पिता विनय पाण्डे और सोहन पटेल ने अपने रिश्तेदार रमेश पटेल को छिपाने के लिए दिया। आरोपियों की निशानदेही पर सोने के जेवर 51 ग्राम, 430 मिग्रा कीमती 3 लाख 56 हजार, चांदी के जेवर 466 ग्राम कीमती 2 लाख 30 हजार एवं बुलेट मोटर सायकल 1 लाख 50 हजार कुल कीमती 7 लाख 36 हजार का मशरुका जब्त किया गया।

 गिरफ्तार आरोपी

  • रितेश उर्फ लुटू पाण्डे 26 वर्ष, सरकण्डा, बिलासपुर।
  • सोहन पटेल 22 वर्ष, टिकरापारा, बिलासपुर।
  • सुखनंदनलाल 55 वर्ष सिरगिट्टी, बिलासपुर।
  • विनय पाण्डे, 53 वर्ष, सरकण्डा बिलासपुर।
  • रमेश पटेल 29 वर्ष, गांधी चौक, बिलासपुर।
  • संतोषी गोस्वामी, 45 वर्ष सिरगिट्टी बिलासपुर।
10 मंजिला मल्टी स्पेशियालिटी हॉस्पिटल का स्वास्थ्यमंत्री ने किया निरीक्षण, राज्य स्थापना दिवस पर होगा लोकार्पण
जम्मू-कश्मीर पर पीएम मोदी की बैठक: पाकिस्तान में मची खलबली, सेना प्रमुख संग आईएसआई मुख्यालय पहुंचे इमरान
CG Breaking : दंतेवाड़ा में मुखबिरी के शक में युवक की गला रेतकर हत्या, दो दिन पहले किया था अपहरण
CG में रेप के बाद छात्रा का न्यूड वीडियो वायरल, शादीशुदा प्रेमी ने झांसे में लेकर किया था रेप… इस वजह से किया यह कांड
खत्म हुआ 500 साल का इंतजार, अयोध्या में पधारे प्रभु श्रीराम, 84 सेकेंड मुहूर्त में हुई प्राण प्रतिष्ठा
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिजली का निजीकरण: जनसुनवाई का विरोध करेंगे कर्मचारी, बिजली की दरों पर भी बात मध्य प्रदेश, एसईसीआई और एसजेवीएन के बीच बिजली खरीदने को लेकर हुआ करार
Next Article मैनपाट में जुटेंगे छत्तीसगढ़ के विधायक, मंत्री और सांसद, तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर 7 से, मंत्री चौधरी ने लिया तैयारियों का जायजा

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?