ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विकास की पटरी पर तेज गति से दौड़ेगा बस्तर : दक्ष वैद्य
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विकास की पटरी पर तेज गति से दौड़ेगा बस्तर : दक्ष वैद्य

By Om Prakash Verma
Published: June 30, 2025
Share
Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य
Bihar Election Result: प्रधानमंत्री मोदी के जनविश्वास एवं सुशासन की जीत-दक्ष वैद्य
SHARE

बस्तर के विकास की नई गाथा लिख रहे हैं मोदी जी और साय जी
बस्तर में रेल कनेक्टविटी के विस्तार पर भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने जताई खुशी
भिलाई। भाजपा युवा नेता एवं हिन्द सेना समाजसेवी संगठन युवा ब्रिगेड राष्ट्रीय अध्यक्ष दक्ष वैद्य ने कहा है कि हमारी डबल इंजन वाली सरकार बस्तर को भी डबल स्पीड से विकास की पटरी पर दौड़ा रही है। जल्द ही बस्तर विकास के नए आयाम गढऩे लगेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी,केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह जी, रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव जी और हमारे संवेदनशील मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जी बस्तर के विकास की नई गाथा लिख रहे हैं।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने यह बातें केंद्र और छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकारों के संयुक्त प्रयासों से बस्तर संभाग में रेल और सड़क मार्ग सुविधाओं के विस्तार को लेकर कही हैं। दक्ष वैद्य ने कहा है कि रावघाट- जगदलपुर रेल परियोजना की मंजूरी के बाद अब तेलंगाना के कोठागुडेम से बस्तर के किरंदुल तक रेल लाइन प्रोजेक्ट के सर्वे की पूर्णता को डबल इंजन सरकार का बस्तर के हित में ऐतिहासिक कदम करार दिया है।

दक्ष वैद्य ने कहा है कि डबल इंजन की भाजपा सरकार छत्तीसगढ़ के विकास के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। राज्य के सबसे समृद्ध और आदिवासी बाहुल्य बस्तर संभाग को कांग्रेस की सरकारों ने हमेशा उपेक्षित रखा। आदिवासियों को अपने वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। भारतीय जनता पार्टी ने विष्णु देव साय के रूप में जब छत्तीसगढ़ को पहला आदिवासी मुख्यमंत्री दिया और आदिवासी अंचलों के भाग्य जाग उठे हैं। दक्ष वैद्य ने कहा कि साय सरकार के आने के बाद बस्तर, सरगुजा, जशपुर, मानपुर, मोहला जैसे सभी आदिवासी बाहुल्य इलाकों में शानदार पक्की सड़कों का जाल बिछ गया है। नक्सली गतिविधियों के मामले में अति संवेदनशील माने जाने वाले बस्तर के सुदूर गांवों तक सड़क नेटवर्क का विस्तार हो चुका है,अब वहां नया रेल नेटवर्क भी आकार लेने लगा है।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और बस्तर के सांसद महेश कश्यप की ठोस पहल पर रावघाट- जगदलपुर रेल लाइन आकारले रही है। रावघाट से अंतागढ़ तक काम लगभग पूरा हो चुका है और रायपुर से दुर्ग, बालोद, दल्ली राजहरा होते हुए भानुप्रतापपुर के केंवटी तक यात्री ट्रेन भी चलने लगी है। इससे बस्तर के कांकेर जिले की बड़ी आबादी को आवागमन की बेहतर सुविधा मिल रही है।

भाजपा युवा नेता दक्ष वैद्य ने बताया कि इसके अलावा रायपुर धमतरी से केशकाल, कोंडागांव, अंतागढ़ होते हुए जगदलपुर तक नई रेल लाइन के सर्वे को भी केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है। तेलंगाना के कोठागुडेम से बस्तर के सुकमा, दंतेवाड़ा, बीजापुर जिलों से होते हुए दंतेवाड़ा जिले की खनिज नगरी किरंदुल तक सीधी रेल लाइन का सर्वे पूर्णता की ओर है। बस्तर संभाग के ये तीनों जिले अति नक्सल प्रभावित और आवागमन की सुविधा के मामले में अति पिछड़े रहे हैं,अब रेल कनेक्टविटी मिल जाने से ये जिले भी विकास के नए प्रतिमान गढ़ेंगे। दक्ष वैद्य ने बस्तर में रेल सुविधा के विस्तार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह,रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव,छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय,उप मुख्यमंत्रीद्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा,वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप के प्रति आभार व्यक्त किया है।

बड़ा हादसा: इमारत में लगी भीषण आग, 46 लोगों की मौत, कई अन्य झुलसे
तनाव मुक्त परीक्षा पर होने वाले उदबोधन के लिए केन्द्रीय विद्यालय के बच्चे उत्साहित
मंत्री श्रीमती भेंडिया ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने प्रदान किए 23.70 लाख रूपए के चेक
छत्तीसगढ़ में महिला से गैंगरेप : 17 बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम… अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
सर्विस रोड में खड़ी ट्रक का खोल दिया दरवाजा, ड्राइवर की एक गलती से पीछे आ रहे मोपेड सवार की मौत, एक युवक घायल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल केन्द्र व राज्य सरकार मिलकर लिख रहे बस्तर के विकास की नई गाथा -रत्नावली कौशल
Next Article Bhilai : गुवाहाटी गया था परिवार, इधर चोरों ने बोलो धावा, लाखों के जेवर व कैश पार

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?