ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ एनएसपीसीएल का एजीएम, शातिर ठग ने ऐसे लगाया चूना
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Bhilai Breaking : ऑनलाइन फ्रॉड का शिकार हुआ एनएसपीसीएल का एजीएम, शातिर ठग ने ऐसे लगाया चूना

By Mohan Rao
Published: June 27, 2025
Share
ऑनलाइन ठगी का मामला
SHARE

भिलाई। साइबर फ्रॉड को लेकर जागरुकता के लिए दुर्ग पुलिस लाख कोशिशें कर रही है इसके बाद भी मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं। कम पढ़े लिखे लोगों को लेकर एक बार कहा जा सकता है कि वे नासमझी में ठगी के शिकार हो रहे हैं लेकिन पड़े लिखे और बड़े पदों पर काम करने वाले भी ठगों के पैंतरों को नहीं समझ पा रहे हैं। ताजा मामले में भिलाई नगर थाना क्षेत्र के एनएसपीसीएल टाऊनशीप रुआबांधा में रहने वाले एनएसपीसीएल के एजीएम ठगी का शिकार हो गए हैं। शातिर ठगों ने बैंक की केवाईसी अपडेट करने के नाम पर लगभग 90 हजार रुपए की ठगी कर ली। इस मामले में भिलाई नगर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपराध दर्ज विवेचना शुरू कर दी है।

डी 2/3 एनएसपीसीएल टाऊनशीप रुआबांधा भिलाई के रहने वाले मकरंद बक्षी (56) एनएसपीसीएल में एजीएम के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने भिलाई नगर थाने पहुंचकर अपने साथ हुई ठगी का पूरा ब्योरा दिया। उन्होंने बताया कि 17 जून 2025 को अंजान मोबाइल नंबर से उनके मोबाइल पर कॉल आया। कॉलर ने स्वयं को भारतीय स्टेट बैंक चेंबुर का ब्रांच मैनेजर बताया। इसके बाद उसने मकरंद बक्शी को मोगाइल ऐप में जाकर बैंक की केवाईसी अपडेट करने कहा।

मकरंद बक्शी ने केवाईसी अपडेट करने के लिए मोबाइल ऐप खोला लेकिन वह लॉगिन नहीं हुआ। इसके बाद कॉलर ने एजीएम से उनके दूसरे बैंक की जानकारी ली। मकरंद ने बिना सोचे समझे अपने एक्सीस बैंक की जानकारी कॉलर को दे दी। इसके बाद कॉलर ने वाट्सअप में एक कस्टमर सपोर्ट का एप भेजा जिसको ओपन करने पर एक लिंक क्लिक हो गया एवं तुरंत उनके मोबाइल मे ओटीपी आने लगा। हालांकि इससे उन्हें अहसास हो गया कि कुछ गड़बड़ हुई है। इसके बाद एजीएम ने फोन काटा और अपने बैंक का ट्रांजेक्शन लिमिट कम करने की कोशिश की। लेकिन उससे पहले ही उनके खाते से 19999, 19999, 19999, 19999 एवं 10000 रुपए से कुल मिलाकर 89996 रुपए निकल गए। इस तरह एनएसपीसीएल के एजीएम के खाते से रुपए पार हो गए। फिलहाल इस मामले में भिलाई नगर पुलिस अपराध दर्ज जांच शुरू कर दी है।

दुर्ग निगम कमिश्नर की कार्रवाई से भड़के डॉक्टरों ने की स्वास्थ्य मंत्री से शिकायत, IMA अध्यक्ष ने अधिकारी पर गंभीर आरोप
नौ शवों की निकली अंतिम यात्रा, मेले जैसी भीड़ के बावजूद गांव में पसरा था सन्नाटा
डिजिटल छत्तीसगढ़ : जिसने दूर रह रही बेटी को दिया सहारा, तकनीक ने मिटा दी मिलों की दूरी
पहले हमने कभी इतनी राशि नहीं देखी आज 12 से 15 लाख रुपये तक की कर रही खरीदी: सुमनी बघेल
डिजिटल ट्रांजैक्शन पर कम होगी बैंकों की वसूली, आरबीआई ने दिए संकेत
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article टी-20 क्रिकेट का अब और बढ़ेगा रोमांच, आईसीसी ने किए प्लेइंग कंडीशन में बदलाव… पावर प्ले के बदले नियम
Next Article दुर्ग रेलवे स्टेशन के इस प्लेटफार्म का नंबर बदला, अब 1A के नाम से जाना जाएगा यह प्लेटफार्म

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?