ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रायपुर के सूटकेस कांड में बड़ा खुलासा, 30 लाख रुपए की देनदारी बनी हत्या की वजह, पति-पत्नी सहित चार गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRaipur

रायपुर के सूटकेस कांड में बड़ा खुलासा, 30 लाख रुपए की देनदारी बनी हत्या की वजह, पति-पत्नी सहित चार गिरफ्तार

By Mohan Rao Published June 25, 2025
Share
हत्या के आरोपी
SHARE

किराये के मकान में की हत्या, 48 घंटे रखने के बाद शव को लगाया ठिकाने, ऑनलाइन पेमेंट व सीसी टीवी फुटेज से पकड़ाए आरोपी

रायपुर। राजधानी रायपुर में रोंगटे खड़े कर देने वाले सूटकेस कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। शव मिलने के बाद रायपुर पुलिस ने तेजी से मामले की परतें खोली। मृतक की पहचान किशोर पैंकरा के रूप में हुई और इसके बाद हत्या के मुख्य आरोपी दंपति को दिल्ली से गिरफ्तार किया। रायपुर से उनके दो सहयोगियों सहित इस पूरे मामले में कुल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पूरे हत्याकांड की साजिश 30 लाख रुपए की देनदारी से बचने के लिए वकील दंपति द्वारा रची गई। इनकी गिरफ्तारी में ऑनलाइन पेमेंट व सीसीटीवी फुटेज बड़ा सहारा बने। इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी अंकित उपाध्याय (31), शिवानी शर्मा (24), विनय यदु (23) और सूर्यकांत यदु (21) को गिरफ्तार किया है। चारों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

23 जून को रायपुरा स्थित वंडरलैंड वाटर पार्क के पीछे डिपरापारा नाले के पास एक लावारिस टिन पेटी से बदबू आने की सूचना पर डीडी नगर पुलिस और एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम मौके पर पहुंची। जब पेटी खोली गई तो उसमें ट्रॉली बैग था, जिसमें एक अधेड़ व्यक्ति की लाश मिली। लाश पर सीमेंट डाली गई थी और पैरों को बांधा गया था। फॉरेंसिक टीम और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की जांच में पता चला कि हत्या को सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया है। टीम ने आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और घटनास्थल से जुड़े क्लू जुटाए। सीसी टीवी फुटेज से पुलिस को काफी मदद मिली। जल्द ही पुलिस ने शव की शिनाख्त की। शव की शिनाख्त किशोर पैंकरा के रूप में होने के बाद पुलिस को सफलता मिली। जल्द ही पुलिस को आरोपियों को सुराग मिल गया। अंकित उपाध्याय व उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने पूरी प्लानिंग के साथ हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया था।

21 जून को की थी हत्या, 48 घंटे रखा शव
आरोपी दंपती ने किशोर पैकरा की हत्या 21 जून को की थी और 48 घंटे तक लाश को किराए के फ्लैट में रखा। इस दौरान लाश को ठिकाने लगाने के लिए वे मौका खोजते रहे। जब लाश सड़ने लगी तो सूटकेस में भरकर सीमेंट से प्लास्टर कर दिया। इसके बाद बड़े से ट्रंक में डालकर इंद्रप्रस्थ कॉलोनी फेज से निकलकर दूसरी जगह झाड़ियों में ट्रंक को फेंककर चले गए। किशोर पेकरा को आरोपी दंपती ने उसके घर की सफाई करने का बहाना बनाकर किराए के घर में शिफ्ट किया। हत्या के पहले किशोर पैकरा को नहाने कहा फिर पति-पत्नी ने उसे पोहा बनाकर भी खिलाया। इसके बाद गला दबाकर हत्या कर दी।

30 लाख रुपए लौटाने से बचने रची पूरी साजिश
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह  ने बताया कि  इस अंधे कत्ल की साजिश रचने वाला कोई और नहीं, बल्कि मृतक किशोर पैकरा का ही वकील निकला। आरोपी अंकित उपाध्याय ने खुद को वकील बताकर किशोर से 30 लाख रुपये हाईकोर्ट से केस जीतवाने के नाम पर ले लिए थे। लेकिन पैसा हड़पने के बाद किशोर लगातार उससे रकम की मांग करने लगा, जिससे तंग आकर अंकित और उसकी पत्नी शिवानी शर्मा ने मिलकर हत्या की साजिश रची। इन्होंने किराये पर एक फ्लैट इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी में लिया। 21 जून को अंकित ने किशोर को बहाने से वहां बुलाया और अपनी पत्नी के साथ मिलकर उसका गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद लाश को ट्रॉली बैग में रखकर उस पर सीमेंट डाली गई और फिर टिन की पेटी में बंद कर दिया गया। 23 जून को आरोपी अपने दो सहयोगियों विनय यदु और सूर्यकांत यदु के साथ मिलकर शव को इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी से उठाकर डिपरापारा नाले के पास फेंक आए।

दिल्ली में फ्लाइट से उतरते ही पुलिस ने दबोचा
हत्या के बाद सभी आरोपी रायपुर से दिल्ली भाग गए थे। लेकिन पुलिस की सतर्कता से दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट लैंड होते ही चारों को धर दबोचा गया। फॉरेंसिक टीम की जांच और कॉल डिटेल, सीसीटीवी फुटेज और ऑनलाइन ट्रांजैक्शन की जानकारी ने पूरे मामले की परतें खोल दीं। इसके बाद पुलिस ने तत्काल केश का खुलासा भी किया
आरोपी दंपती ने शव को छुपाने के लिए जिस टिन की पेटी का इस्तेमाल किया, उसे गोलबाजार स्थित शब्बीर स्टील से खरीदा गया था। उन्होंने ऑनलाइन भुगतान किया था, जिससे महिला शिवानी शर्मा की पहचान हुई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त अल्टो कार, दो दोपहिया वाहन और पांच मोबाइल फोन जब्त किए हैं। चारों आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता  की धारा 103(1), 238क, 61(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में एण्टी क्राइम एंड साइबर यूनिट व डी.डी. नगर थाना पुलिस की टीम ने बेहद सक्रियता दिखाई। एसएसपी ने टीम को नगद इनाम देने की घोषणा की है।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao June 25, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article shreekanchanpath 252 # 25 June 2025
Next Article एसएसपी विजय अग्रवाल ने ली अफसरों की मीटिंग, 7 बिंदुओं पर थाना प्रभारियों को निर्देश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?