ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: खम्हरिया डबल मर्डर : इंस्टा पर दोस्ती और प्यार, शादी का दबाव बनाया तो चचेरे भाई के साथ बनाया प्लान, मां-बेटे की हत्या
Share
Notification Show More
Latest News
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण
October 10, 2026
ऑटोम्यूटेशन से मिली बड़ी राहत, तहसील कार्यालय की दौड़भाग और लंबे इंतजार से मिली मुक्ति
अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

खम्हरिया डबल मर्डर : इंस्टा पर दोस्ती और प्यार, शादी का दबाव बनाया तो चचेरे भाई के साथ बनाया प्लान, मां-बेटे की हत्या

By Mohan Rao Published June 23, 2025
Share
खम्हरिया डबल मर्डर के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

अमलेश्वर पुलिस के गिरफ्त में आए दोहरे हत्याकांड के आरोपी

भिलाई। दुर्ग जिले के अमलेश्वर थाना क्षेत्र के खम्हरिया में डबल मर्डर के आरोपी पुलिस की गिरफ्त में आ गए हैं। अमलेश्वर पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आपस में चचेरे भाई हैं। हत्या के पीछे की वजह महिला द्वारा शादी का दबाव बनाना सामने आया है। मृतका की पहचान सुनीता चतुर्वेदी पति स्व दीपक चतुर्वेदी (32 ) के रूप में हुई है। वहीं मृत बालक काव्यांश चतुर्वेदी पिता स्व दीपक चतुर्वेदी (8) है। दोनों रायपुर के रहने वाले थे। पुलिस ने इस मामले में खम्हरिया में रहने वाले छत्रपाल सिंगौर और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर को गिरफ्तार किया है।

बता दें रविवार को अमलेश्वर थाना क्षेत्र में खम्हरिया गांव के दो अलग-अलग कुओं में महिला और बच्चे की लाश मिलने से सनसनी फैल गई थी। महिला व बच्चे को मारकर बोरे में बांधकर फेंक दिया गया था। ग्रामीणों की सूचना पर अमलेश्वर पुलिस पहुंची और दोनों के शवों को बाहर निकाला गया। शव पूरी तरह से अकड़ चुके थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर विवेचना में लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद एसएसपी विजय अग्रवाल भी मौके पर पहुंचे थे और आरोपियों की शीघ्र पतासाजी का निर्देश दिया था। शव मिलने के दूसरे ही दिन पुलिस ने मामले में दो आरोपियों छत्रपाल सिंगौर और उसके चचेरे भाई शुभम सिंगौर को गिरफ्तार कर लिया है।

खम्हरिया डबल मर्डर

इंस्टा के जरिए हुई दोस्ती
मिली जानकारी के अनुसार सुनीता चतुर्वेदी रायपुर में एक प्राइवेट स्कूल में टीचर का काम करती थी। उसकी खम्हरिया निवासी छत्रपाल सिंगौर से इंस्ट्राग्राम के जरिए दोस्ती हुई। धीरे धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। सुनीता चतुर्वेदी के पति का निधन हो चुका था। उसने छत्रपाल को बताया कि वह अपने मातापिता के साथ रायपुर में रहती है। इस पर छत्रपाल ने भी कहा कि उसकी शादी नहीं हुई है और वह उससे शादी कर उसके बच्चे को भी अपना लेगा। इसके बाद वह लगातार सुनीता से संबंध बनाता रहा।

बार बार बना रही थी शादी का दबाव
इस बीच सुनीता बार बार शादी करने एवं साथ में रहने के लिए दबाव बनाने लगी। इस पर छत्रपाल लगातार टालता रहा। इस बीच छत्रपाल ने समाज की लड़की से परिवार वालों की मर्जी से शादी कर ली। इसकी जानकारी लगने के बाद सुनीता बार बार अपने बच्चे को लेकर छत्रपाल सिंगौर के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगी। दबाव बढ़ता देख छत्रपाल सिंगौर अपने चचेरे भाई शुभम सिंगौर के साथ मिलकर सुनिता व उसके बच्चे को रास्ते से हटाने का प्लान बनाया।

खेत में गला दबा कर हत्या, शवों को कुएं में डाला
इसके बाद 18 जून को छत्रपाल सिंगौर रायपुर से सुनीता व उसके 08 साल के बच्च्चे को अपने इलेक्ट्रीक स्कूटी में बैठाकर अपने गांव ग्राम खम्हरिया लाया जहां उसका योजना आधार से चचेरा भाई शुभम कुमार गांव में बताये गए स्थान पर मिला। इकसे बाद दोनों ने मिलकर सुनीता व उसके बच्चे की खेत में गला दबाकर हत्या की और  साक्ष्य मिटाने के उद्देशय से शवों को अलग अलग साडी में लपेटकर बोरी में डालकर एवं पत्थर बाधकर अलग अलग एक कुंए में मां एवं दूसरे कुंए में बच्चे को डाल दिये।

रायपुर के सिविल लाइन्स थाने में दर्ज थी गुमशुदगी
इधर 18 जून से सुनीता और काव्यांश के गायब रहने से उनके नजदीकी रिश्तेदार परेशान हो गए। मोबाइल फोन पर कॉल रिसीव नहीं हो रहा था। फिर 19 जून से मोबाइल स्विच ऑफ बताने लगा। हर संभावित जगह पर खोजबीन करने के बावजूद उनका कोई सुराग नहीं मिला तो रायपुर के सिविल लाइन थाने में सुनीता और काव्यांश की गुमशुदगी दर्ज करा दी गई। इसी बीच 22 जून को अमलेश्वर थाना के खम्हरिया गांव के अलग-अलग कुओं से महिला व बच्चे की बंद बोरी में लाश मिली तो पुलिस ने सिविल लाइन थाने से संपर्क किया। फिर रिश्तेदारों ने मृतकों की पहचान सुनीता और उसके बेटे काव्यांश के रूप में कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी तत्परता दिखाई और 12 घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

You Might Also Like

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

नवा रायपुर में बैडमिंटन अकादमी शुरू करेंगे पुलेला गोपीचंद, प्रदेश की प्रतिभाओं को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण

अब नामांतरण के लिए महीनों का इंतजार नहीं, रजिस्ट्री होते ही मंगल सिंह सांडिया का पूरा हुआ काम

Mohan Rao June 23, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article CG Breaking : बिलासपुर रोड पर सिमगा में पुल से गिरी कार, कार सवार चार लोग घायल
Next Article shreekanchanpath 250 # 23 June 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?