ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार, आईईडी विस्फोट की घटना में भी रहे शामिल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता, बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार, आईईडी विस्फोट की घटना में भी रहे शामिल

By Mohan Rao
Published: June 23, 2025
Share
बीजापुर में पांच नक्सली गिरफ्तार
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ में नक्सल विरोधी अभियान को एक बार फिर से बड़ी सफलता मिली है। बीजापुर जिले के तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों मद्देड़, गंगालूर और जांगला में की गई कार्रवाई में पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों से बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू, नक्सल साहित्य एवं दैनिक उपयोग की सामग्री जब्त की गई है। खास बात यह है कि गिरफ्तार नक्सलियों में तीन ऐसे भी हैं जो कि आईईडी विस्फोट जैसी घटनाओं में शामिल रहे।

मिली जानकारी के अनुासार बीजापुर के मद्देड़ पुलिस ने दुधेड़ा और दम्पाया के बीच जंगल से एक नक्सली सहयोगी संजय मरपल्ली (36) को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से विस्फोटक सामग्री, नक्सली वर्दी, पिट्ठू और अन्य आवश्यक सामान बरामद किया गया है। इसी प्रकार डीआरजी बीजापुर और गंगालूर थाना की संयुक्त टीम ने गश्त और सर्चिंग के दौरान मुतवेंडी क्षेत्र से तीन मिलिशिया सदस्य कमलू ऊर्फ कलमू पूनेम (30) निवासी मुनगा मातापारा, कोसा भोगाम (45) निवासी मुनगा नयापारा, कोसा तामो (45) निवासी गमपुर माड़वीपारा को गिरफ्तार किया।

यह तीनों आरोपी 27 जुलाई 2024 को मुतवेंडी के कच्चे रास्ते पर लगाए गए आईईडी विस्फोट की घटना में शामिल रहे। इस घटना में  एक बालक ईरमा कवासी गंभीर रूप से घायल हुआ था और उसे अपना पैर गंवाना पड़ा था। उनके कब्जे से कार्डेक्स वायर, इलेक्ट्रिक वायर, बैटरी आदि विस्फोटक उपकरण बरामद किए गए। एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान जांगला थाना की पुलिस ने छोटेतुमनार नयापारा जंगल से एक नक्सली मिलिशिया सदस्य सोनाधर पोड़ियाम (40) को गिरफ्तार किया है। उसके पास से एक टिफिन बम, स्विच और पेंसिल सेल बरामद किया गया है। गिरफ्तार किए गए सभी नक्सलियों के खिलाफ थाना मद्देड़, गंगालूर और जांगला में विधिक कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

शराब के अवैध भंडारण की जांच करती रही आबकारी टीम, इधर उनकी गाड़ी में लग गई आग
CG Crime : मोबाइल पर बेटी किसी से कर रही थी बात, गुस्से में पिता ने ले ली जान… खाट के पाये से किया हमला
जल जीवन मिशन: 22 गांवों में सिंगल विलेज स्कीम के लिए 9.66 करोड़ रूपए की मंजूरी
राज्यपाल डेका ने अमिताभ जैन को मुख्य सूचना आयुक्त पद की दिलाई शपथ, उमेश कुमार अग्रवाल एवं शिरीष चंद्र मिश्रा ने भी लिया शपथ
किसानों के हित में प्रदेश में अनेक कार्य किए गए- मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article रायपुर में गृहमंत्री शाह बोले – बरसात में चैन की नींद नहीं सो पाएंगे नक्सली, सुरक्षा बलों का जारी रहेगा ऑपरेशन
Next Article बीएससी नर्सिंग में एडमिशन का झांसा देकर लाखों की ठगी, बंगाल से पकड़ाया आरोपी, पांच साल से था फरार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?