ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: इनकी तो मर्डर में भी शान
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर
October 11, 2026
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट
October 11, 2026
मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम
October 10, 2026
चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
October 10, 2026
हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश
October 10, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: इनकी तो मर्डर में भी शान

By Om Prakash Verma Published June 8, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
क्या किसी की हत्या करना शान की बात हो सकती है? हां, हो सकती है यदि वह लोग भारतीय हों और जाति, वर्ण आदि में उनकी अटूट आस्था हो. किसी औऱ जाति में प्रेम संबंध स्थापित करना ऐसे परिवारों में इतना बड़ा गुनाह है कि इसे रोकने के लिए किसी की हत्या तक की जा सकती है. हत्या की इन वारदातों में मां, मामा, चचेरे-ममेरे और सगे भाई तक शामिल हो सकते हैं. ऐसी हत्याओं को देश में शान से ऑनर किलिंग कहा जाता है. अर्थात सम्मान की रक्षा के लिए हत्या करना. ऐसा नहीं है कि ऐसी हत्याएं केवल अनपढ़ और जाहिल करते हैं. खूब पढ़े लिखे भी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते पाए जाते हैं. परिवार की प्रतिष्ठा के लिए अपने ही बच्चों का कत्ल करने वाले ऐसे सिरफिरे अपनी बाकी उम्र जेल में काटने के लिए भी तैयार रहते हैं. इन्हें अपने किए पर कोई पछतावा नहीं होता. एक ऐसी ही घटना मेरठ से सामने आई है. 12वीं कक्षा में अध्ययनरत एक 17 साल की छात्रा की हत्या उसकी अपनी मां गला दबाकर कर देती है. इसमें उसके दोनों छोटे भाई मां की मदद करते हैं. बेटी की हत्या करने के बाद वह पहले अपने पति को खबर करती है. उसका पति सीआरपीएफ में है जो अभी छत्तीसगढ़ में तैनात है. इसके बाद वह अपने भाई को कॉल लगाती है. महिला के मायके से लड़की के मामा, उसके बेटे और मौसी के बेटे लाश को ठिकाने लगाने के लिए पहुंचते हैं. दरिन्दगी यहीं नहीं खत्म होती. मामा जंगल में ले जाकर दरांती से लड़की का सिर धड़ से अलग कर देता है. फिर शव और सिर को अलग-अलग बोरियों में पैक कर अलग-अलग नहरों में फेंक देता है. हत्यारे पहले तो नौटंकी करते हैं पर फिर पुलिस की सख्ती के आगे टूट जाते हैं. ऐसी घटनाओं को दरअसल, समाज का मौन समर्थन प्राप्त है. न जाने, जाति वर्ण औऱ सरनेम में ऐसी कौन सी चाश्नी लगी होती है जिसकी रक्षा करने के लिए लोग इस हद तक नीचे गिर जाते हैं. ऑनर किलिंग की यह कोई पहली घटना नहीं है. चूंकि देश में ऑनर किलिंग को अलग से अपराध नहीं माना जाता इसलिए इसके बारे में कोई आधिकारिक आंकड़ा उपलब्ध नहीं है. कथित सम्मान की रक्षा के लिए केवल हत्याएं ही नहीं की जातीं बल्कि मारपीट कर स्वजाति के अधेड़ लोगों से शादी तक करवा दी जाती है. इससे जाति का सम्मान सुरक्षित रहता है. पता नहीं जाति, वर्ण का यह फितूर लोगों के दिमाग में आया कहां से. जिस भगवान श्रीराम की लोग आऱाधना करते हैं स्वयं उनकी पत्नी अपने शैशवावस्था में खेत में मिली थी, अर्थात गोद ली गई थी. वानर श्री हनुमान को वे भ्राता कहते थे. भील जाति की शबरी के जूठे बेर खाए थे. तो क्या श्रीराम की पूजा, आराधना औऱ भक्ति केवल एक छलावा है? उनसे सीखा क्या?

You Might Also Like

भिलाई निगम की कार्यशैली पर प्रमुख सचिव ने दिखाई नाराजगी, बोले- रोज सुबह फील्ड में उतरें अफसर

छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, आज होगा कंसेशन एग्रीमेंट

मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावशाली उपस्थिति, अंतर्राज्यीय पर्यटन सहयोग को मिला नया आयाम

चाइल्ड लाइन में महिला से मारपीट करने वाला यूट्यूबर गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

हाथियों के उत्पात से प्रभावित गांवों में पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, ग्रामीणों से मिले… दिए त्वरित राहत के निर्देश

Om Prakash Verma June 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article देश में बढ़ रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 6000 के पार एक्टिव केस, छह की मौत देश में बढ़ रही है कोरोना संक्रमण की रफ्तार, 6000 के पार एक्टिव केस, छह की मौत
Next Article अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, तोड़ी गईं 23 दुकानें, एक दुकान को मिला स्टे अतिक्रमण पर चला प्रशासन का बुल्डोजर, तोड़ी गईं 23 दुकानें, एक दुकान को मिला स्टे

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?