ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: प्रेमी ने की अपनी ही प्रेमिका की हत्या, परिवार ने नहीं दिया शव को कंधा, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Chhattisgarh

प्रेमी ने की अपनी ही प्रेमिका की हत्या, परिवार ने नहीं दिया शव को कंधा, पुलिस ने किया अंतिम संस्कार

By @dmin Published December 21, 2019
Share
SHARE

जांजगीर. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के जांजगीर-चांपा (Janjgir-Champa) जिले में एक महिला के शव को उसके परिवार वालों ने कंधा देने से इनकार कर दिया. महिला अपने पति, बच्चे और परिवार वालों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई थी. पुलिस (Police) का दावा है कि महिला के प्रेमी (Lover) ने ही उसकी हत्या (Murder) कर दी. परिवार वालों का शव लेने से इनकार करने और उसके शव को कंधा देने से मना करने के बाद पुलिस विभाग ने ही मृत विवाहिता का कफ़न दफ़न किया.

जांजगीर चांपा (Janjgir Champa) जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरा में वारदात को अंजाम दिया गया है. जांजगीर के ही शिवरीनारायण थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी की रहने वाली राजेश्वरी यादव का विवाह ग्राम भेड़सर निवासी मालिकराम यादव से हुआ थात्र मालिकराम और राजेश्वरी के दो बच्चे हैं. एक पुत्र और एक पुत्री. डेढ़ वर्ष पहले राजेश्वरी का ग्राम सेमरा निवासी रमेश यादव से प्रेम हो गया. राजेश्वरी अपने पति मालिकराम और बच्चों को छोड़कर रमेश यादव के साथ प्रेम विवाह कर उसी के साथ रहने लगी.

पुलिस के मुताबिक विवाह के कुछ महीने तक सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन पिछले कुछ महिनों से राजेश्वरी का अपने प्रेमी पति रमेश के साथ लगातार विवाद हो रहा था. विवाद कि वजह थी शक. रमेश को शक था कि राजेश्वरी अपने बच्चों से मिलने जाने के बहाने अपने पहले पति से मिलने जाती है और इसी को लेकर दोनों के बीच कुछ महिनों से विवाद चल रहा था. रमेश आने जाने से मना करता था और राजेश्वरी जाने की जिद्द की. घटना दिनांक 18 दिसम्बर को भी राजेश्वरी और रमेश के बीच, थाना प्रभारी विवेक पांडेय ने बताया कि इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ और विवाद ने इतना भयानक रूप ले लिया कि तैश में आकर रमेश ने कुल्हाड़ी से राजेश्वरी पर हमला कर दिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक वारदात के बाद आरोपी रमेश ने नवागढ़ थाने पहुंचकर खुद ही सरेंडर कर दिया. पुलिस ने रमेश के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे जेल भेजा दिया है. पुलिस ने मृतिका राजेश्वरी के शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द करना चाहा तो मृतिका राजेश्वरी के पिता संतराम यादव और पूर्व पति मालिकराम यादव दोनों ने राजेश्वरी के शव लेने से इनकार कर दिया, जिसके बाद पुलिस विभाग ने कागजी कार्रवाई पूरी कर राजेश्वरी के शव का कफ़न दफन किया है.

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

@dmin December 21, 2019
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बर्थडे पार्टी में बुलाकर बहन के बॉयफ्रेंड ने महिला से किया गैंगरेप, तीनों आरोपी गिरफ्तार
Next Article छत्तीसगढ़ नगरीय निकाय चुनाव: जांजगीर में फर्जी वोटिंग की आशंका में हंगामा

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?