ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: वैशाली नगर थाना बिल्डिंग की प्रस्तावित सड़क पर अवैध कब्जे, निगम की टीम पहुंची तो हुआ विरोध, पुलिस की मौजूदगी में हटाए कब्जे
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

वैशाली नगर थाना बिल्डिंग की प्रस्तावित सड़क पर अवैध कब्जे, निगम की टीम पहुंची तो हुआ विरोध, पुलिस की मौजूदगी में हटाए कब्जे

By Mohan Rao
Published: June 2, 2025
Share
अवैध कब्जे पर निगम की कार्रवाई
SHARE

भिलाई। वैशाली नगर थाने की नई बिल्डिंग का काम शांति नगर में किया जा रहा है। इसकी प्रस्तावित सड़क की जमीन पर अवैध कब्जों पर सोमवार को निगम द्वारा कार्रवाई की गई। नगर निगम की टीम जोन आयुक्त ऐशा लहरे के देख रेख में पुलिस बल के सहयोग से 7 अवैध कब्जे को  रिक्त करवाया। प्रत्येक व्यक्ति द्वारा लगभग  3 से 4 हजार वर्ग फुट भूमि पर  दीवार निर्माण करके अवैध कब्जा कर लिया गया था। जब निगम की टीम पहुंची तो विरोध भी हुआ इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में कब्जों को हटाया गया।

बता दें वैशाली नगर थाने की नई बिल्डिंग के चारों ओर बाउंड्री वालों का निर्माण किया जाना है। आधे क्षेत्र में बाउंड्री वॉल का निर्माण हो गया है। थाने से लगे हुए मंदिर के समीप से लाइन से प्रस्तावित सड़क के ऊपर अवैध कब्जा कब्जाधारियों द्वारा नजूल के जमीन पर अतिक्रमण कर लिया गया था। उसे क्षेत्र का सीमांकन शासकीय राजस्व निरीक्षक नगर निगम का भवन अनुज्ञा विभाग, एवं  जोन राजस्व विभाग  द्वारा संयुक्त रूप से सीमांकन किया गया। सीमांकन में अवैध कब्जा मिला। संबंधित कब्जा धारी को अपना कब्जा रिक्त करने के नोटिस दिया गया । किसी के द्वारा भी अवैध कब्जा  नहीं हटाया गया। जिसके कारण बाउंड्री वॉल निर्माण का कार्य प्रभावित हो रहा था। उसी के समीप सर्विस रोड  का निर्माण एवं नाल नाली निर्माण प्रस्तावित है।

यहां पर कुछ लोगों से अवैध कब्जे कर लिए। एक कब्जाधारी देवेंद्र कुमार अवैध कमरा  बना करके उसे शबनम बानो को किराए पर दिया  था। निगम की टीम जब वहां पहुंची तो वहां पर किराए पर रहने वाली महिलाओं द्वारा  विरोध किया जा रहा था। निगम के कर्मचारी एवं पुलिस बल पर डंडा लेकर हमला करने का भी प्रयास  किया गया। कुछ महिलाएं पुलिस के साथ भी उलझ गई।  इस दौरान पुलिस ने शबनम बानो व एक व्यक्ति को पकड़कर थाने ले गई। कार्रवाई के दौरान कुछ महिलाएं भी जमा हो गई जो किराए पर रह रही थी। इसकी जानकारी भी देवेन्द्र कुमार ने पुलिस को नहीं दी।  पुलिस उसकी तहकीकात कर रही है।  पुलिस विभाग के रिटायर्ड अधिकारी के अवैध कब्जे को को भी हटाया गया।

कार्रवाई के दौरान भवन  अनुज्ञा अधिकारी अधिकारी अरविंद शर्मा, राजस्व अधिकारी शरद दुबे, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अनिल मिश्रा, अभियंता श्वेता वर्मा, तोड़फोड़ प्रभारी हरिओम गुप्ता, जोन स्वच्छता निरीक्षक अंजनी सिंह,  हरि ताम्रकार , मदन मोहन  तिवारी, लोकेश बया, कृष्ण कुमार सुपेल, प्रतीक,  समीर, शासकीय राजस्व निरीक्षक नरसिंह साहू , पुलिस विभाग के थाना प्रभारी एवं पुलिस बल की उपस्थिति में कार्रवाई की गई।

CG Accident : राजनांदगांव में एसपी ऑफिस के सामने फ्लाईओवर पर बड़ा हादसा… ट्रक चालक की मौत
विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने विधायक रिकेश को सराहा, सदन में उनके उठाए मुद्दों को लेकर कही यह बात
मूसलाधार बारिश के बावजूद कम नहीं हुआ ग्रामीणों का उत्साह, जारी रहा मुख्यमंत्री का भेंट-मुलाकात कार्यक्रम
राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस पर एनआईटी रायपुर में इनक्यूबेटर कार्यालय का उद्घाटन किया गया
लोकसभा में कांग्रेस के लीडर होंगे राहुल गांधी? आज सोनिया गांधी की अहम मीटिंग में हो सकता है फैसला
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के सभी ग्राम पंचायतों में बहुआयामी सहकारी समितियों का होगा गठन, बैठक में मंत्री केदार कश्यप का निर्देश
Next Article बिहार के खाईवाल सहित 8 म्युल एकाउण्ट धारक व खाता खरीदने वाले पकड़ाए, 20 हजार में होता था एक खाते का सौदा

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?