ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: हाइटेक में स्टैग-हॉर्न कैलकुलस की सिंगल सीटिंग सर्जरी, दो दिन में दो मरीजों की हुई सर्जरी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedHealth

हाइटेक में स्टैग-हॉर्न कैलकुलस की सिंगल सीटिंग सर्जरी, दो दिन में दो मरीजों की हुई सर्जरी

By Mohan Rao
Published: May 29, 2025
Share
SHARE

भिलाई। हाइटेक सुपरस्पेशालिटी हॉस्पिटल में पिछले दो दिनों में दो अलग-अलग मरीजों की स्टैग-हॉर्न कैलकुलस की सर्जरी की गई। स्टैग-हॉर्न कैलकुलस किडनी की उस पथरी को कहते हैं जो मूत्रमार्ग में संक्रमण के कारण बनता है। इसका आकार हिरण के सींग की तरह होता है। यह गुर्दे के श्रोणि और कैलीस में एक कास्ट बनाकर अपना विशिष्ट आकार प्राप्त करता है। इसे सिंगल सिटिंग में निकालना काफी मुश्किल होता है।

हाइटेक के यूरोलॉजिस्ट डॉ नवीन वैष्णव ने बताया कि इनमें से एक मरीज की आयु 46 तथा दूसरे की 56 थी। दोनों ही भिलाई के रहने वाले हैं और काफी समय से तकलीफ में थे। शाखायुक्त पथरी किडनी में इस तरह फंसी हुई होती है कि उसे किसी और तरीके से निकाला जाना संभव नहीं होता। प्रत्येक शाखा के लिए किडनी में अलग-अलग पहुंच मार्ग बनाना होता है जहां से उसे तोड़कर बाहर निकाला जा सके। इनमें से प्रत्येक सर्जरी में लगभग दो से सवा दो घंटे का वक्त लगा। दोनों ही मरीज पूरी तरह स्वस्थ हैं और एक दिन बाद ही उन्हें छुट्टी दे दी जाएगी।

डॉ वैष्णव ने बताया कि स्टैग-हॉर्न स्टोन की शाखाएँ गुर्दे की श्रोणि में बढ़ती हैं, जो कि कीप के आकार की संरचना है जो पेशाब को इकट्ठा करती है और इसे मूत्रवाहिनी से नीचे भेजती है। यदि श्रोणि या मूत्रवाहिनी अवरुद्ध है, तो गुर्दे में सूजन हो सकती है। यह कैलीस को ब्लॉक कर सकता है, जहां मूत्र संग्रह सबसे पहले शुरू होता है। यदि कैलीस सूज जाता है, तो आपको कैलीएक्टेसिस हो सकता है, जिसका इलाज न किए जाने पर किडनी फेलियर हो सकता है।

इसके लक्षणों की चर्चा करते हुए डॉ वैष्णव ने बताया कि पसलियों और कूल्हे के बीच में दर्द, मूत्र में रक्त (हेमट्यूरिया) है। इसके अलावा मूत्र में मवाद, बहुत थक जाना जैसे लक्षण हो सकते हैं।  बार-बार मूत्र मार्ग संक्रमण से यह समस्या उत्पन्न हो सकती है, खासकर तब जब संक्रमण पैदा करने वाले बैक्टीरिया यूरिया नामक एंजाइम का उत्पादन करते हैं। इनमें से एक रोगाणु प्रोटियस मिराबिलिस है. इसकी वजह से पेशाब का पीएच बढ़ जाता है तथा वह अलकलाइन हो जाता है. इसके कारण स्टैगहॉर्न कैलकुलस प्रकार की पथरी बनती है। डॉ वैष्णव ने बताया कि अलग-अलग प्रकार के संक्रमणों से अलग-अलग तरह की पथऱी बनती है। एक प्रकार के संक्रमण में पेशाब का पीएच कम हो जाता है तथा वह एसिडिक हो जाता है जिसके कारण एक अलग तरह की पथरी बनती है। पथऱी के कारण और प्रकार के अनुसार ही  उसका इलाज किया जाता है।

टारगेट किलिंग, आतंकियों ने पुलिस के रिटायर्ड अधिकारी की गोली मारकर हत्या की
बाबा बालकनाथ मंदिर के स्थापना दिवस के मौके पर निकली प्रभात फेरी, जय बाबे दी के नारों से गूंजा शहर
जिला अस्पताल में बनेगा सर्वसुविधायुक्त वेटिंग हॉल, 300 लोगों की होगी क्षमता, सुरक्षा होगी दुरूस्त
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेश किया वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट… रुरल डेवलपमेंट पर फोकस….. जाने छत्तीसगढ़ के बजट में क्या है खास
स्कूली छात्रा ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में लिखा- प्रिसिंपल करता था बैड टच… पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big Breaking: नक्सलवाद पर एक बड़ी चोट: खूंखार नक्सली हिड़मा गिरफ्तार, बसवराजू की मौत के बाद मिली बड़ी कामयाबी Big Breaking: नक्सलवाद पर एक बड़ी चोट: खूंखार नक्सली हिड़मा गिरफ्तार, बसवराजू की मौत के बाद मिली बड़ी कामयाबी
Next Article Big news : नक्सलमुक्त हुआ बस्तर, केंद्र सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों की सूची से हटाया नाम

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?