ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: पीएम मोदी बोले: अब पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत क्या कर सकता है
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNational

पीएम मोदी बोले: अब पाकिस्तान को समझ आ गया है कि भारत क्या कर सकता है

By Om Prakash Verma
Published: May 29, 2025
Share
प्रधानमंत्री
SHARE

नई दिल्ली (एजेंसी)। सिक्किम की जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पहलगाम आंतकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान को समझ में आ गया है कि वह भारत से मुकाबला नहीं कर सकता। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में उसने देख लिया है कि भारत क्या कर सकता है।

दरअसल, पीएम मोदी सिक्किम के 50 साल पूरे होने पर वहां की पर्यटन विविधता की तारीफ कर रहे थे। इसी दौरान उन्होंने पहलगाम का जिक्र किया। उन्होंने कहा, ‘सिक्किम के आप सभी लोग पर्यटन की ताकत को भलीभांति जानते हैं, समझते हैं। पर्यटन सिर्फ मनोरंजन नहीं है, ये विविधता का जश्न है, लेकिन आतंकियों में जो कुछ पहलगाम में किया। वो सिर्फ भारतीयों पर हमला नहीं था। वो मानवता की आत्मा पर हमला था, भाईचारे की भावना पर हमला था।

पीएम मोदी ने कहा, ‘आतंकियों ने हमारे अनेक परिवारों की खुशियों को छीन लिया। उन्होंने हम भारतीयों को बांटने की भी साजिश रची। आज पूरी दुनिया देख रही है कि भारत आज पहले से कहीं ज्यादा एकजुट है। हमने एकजुट होकर आतंकियों और उनके सरपरस्तों को साफ संदेश दिया। हमने आतंकियों को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से करारा जवाब दिया।

उन्होंने का कि आतंकी अड्डे तबाह होने से बौखलाकर पाकिस्तान ने हमारे नागरिकों और सैनिकों पर हमले की कोशिश की, लेकिन उसमें भी पाकिस्तान की पोल ही खुल गई। हमने उनके कई एयरबेस तबाह करके दिखा दिया कि भारत कब क्या कर सकता है। कितनी तेजी से कर सकता है, कितना सटीक कर सकता है।

ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानिए
भारत ने 7 मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत आतंकियों के ठिकानों पर सटीक हमले किए थे। यह कार्रवाई 22 अप्रैल को पाहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के जवाब में की गई थी। इसके बाद पाकिस्तान ने 8, 9 और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमले की कोशिश की, जिनका भारतीय सेना ने करारा जवाब दिया। इस जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तान के कई सैन्य ठिकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें एयर बेस, रडार साइट्स, और कमांड सेंटर शामिल हैं। इससे घबराए पाकिस्तान ने 10 मई को भारत के सामने सीजफायर का प्रस्ताव रखा, जिसे दोनों देशों ने आपसी चर्चा के बाद लागू कर लिया।

श्रम मंत्री देवांगन ने दिए कड़े निर्देश, बैठक में बोले- कारखानों में श्रमिकों के नियमित स्वास्थ्य जांच में नहीं चलेगी लापरवाही
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस: ह्यूस्टन में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को लेकर उत्साह, 50 से अधिक कार्यक्रमों का आयोजन
CG Crime : चरित्र शंका में पत्नी की टांगी मारकर हत्या, चंद घंटों में गिरफ्तार हुआ आरोपी
किन कोरोना मरीजों को पड़ेगी वेंटिलेटर और ICU की जरूरत, पहले ही बता देगा सॉफ्टवेयर
राहुल गांधी की सजा पर रायपुर में कांग्रेसियों में आक्रोश, राजधानी में किया प्रदर्शन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : फुटबॉल खेलकर लौट रहे दो बच्चों को लापरवाह कार चालक ने मारी ठोकर, 10 साल की बच्ची घायल
Next Article उद्योगमंत्री लखनलाल पहुंचे भिलाई, बीएसपी एंसिलरी एसोसिएशन के साथ की बैठक

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?