ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: रिसाली में आयुक्त का एक्शन : कब्जा करने वालों को 72 घंटे का समय, नहीं तो खर्च भी वूसलेगा निगम
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedRishali

रिसाली में आयुक्त का एक्शन : कब्जा करने वालों को 72 घंटे का समय, नहीं तो खर्च भी वूसलेगा निगम

By Mohan Rao
Published: May 28, 2025
Share
नगर पालिक निगम, रिसाली भिलाई
SHARE

रिसाली। नगर निगम रिसाली में आयुक्त मोनिका वर्मा अतक्रमण कारियों के खिलाफ सख्त रुख अपना रही हैं। प्रगति नगर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण हटाने निगम आयुक्त मोनिका वर्मा ने कब्जेदारों को 72 घंटे का अल्टीमेटम दिया है। कुल 76 लोगों को नोटिस जारी कर सख्त चेतावनी जारी की गई है। यदि 72 घंटे में अतिक्रमण नहीं हटाया तो निगम द्वारा कार्रवाई की जाएगी और इसका खर्च भी अतिक्रमणकारी से ही वसूला जाएगा।

बता दें रिसाली निगम क्षेत्र का प्रगति नगर मुख्य मार्ग शुरूआत से अतिक्रमण की चपेट में है। टाउन एंड कंट्री प्लानिंग के नक्शे में सड़क की चैड़ाई 60 फीट है, किन्तु कही-कही सड़क 30 फीट या फिर 40 फीट में सिमट गई है। आयुक्त मोनिका वर्मा के निर्देश पर अततः नगर पालिक निगम रिसाली के तोड़ फोड़ विभाग के प्रभारी दुर्गेश गुप्ता ने अल्टीमेटम अवधि समाप्त होने के बाद अतिक्रमण हटाने का निर्णय लिया है। इस बीच राजस्व विभाग ने कुल 76 लोगों को नोटिस जारी किया है।

70 से ज्यादा को नोटिस, 4 लोग पहुंचे दफ्तर
रिसाली निगम ने इसके पूर्व दस्तावेज परीक्षण कराने 70 से भी अधिक नोटिस जारी किया था। नोटिस के बाद केवल 4 लोगों ने नक्शा और रजिस्ट्री की छायाप्रति परीक्षण के लिए जमा कराया है। वहीं शेष ने दस्तावेज परीक्षण कराने रूचि नहीं दिखाई। अतिक्रमणकारी अगर स्वतः कब्जा नहीं हटाता तो निगम अमला कार्रवाई करेगा। इस कार्रवाई में खर्च होने वाली राशि नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 307 एवं 321, 322 तहत अतिक्रमणकारी से वसूल की जाएगी। इसके अलावा मैत्री गार्डन चौक के निकट सड़क की जमीन पर तीन दुकान का निर्माण किया गया है। नोटिस के बाद भी दुकान को नहीं हटाया गया। तीनों दुकान को पुलिस की मौजूदगी में निगम कर्मी खाली कराने के बाद ध्वस्त करेंगे।

shreekanchanpath 340 # 22 September 2025
सीनियर IPS ने दोस्ती को लेकर कही दिल छू लेने वाली बातें, युवाओं को स्टोरी बताकर किया मोटिवेट, पढि़ए पूरी पोस्ट
जहरीली शराब का कहर: 14 लोगों की मौत, कई गंभीर; मेन सप्लायर सहित पांच गिरफ्तार
मुख्यमंत्री साय अचानक पहुंचे बेमेतरा के सहसपुर, ग्रामीणों से बोले मैं आप लोगों का समस्याएं जानने आया हूं
मार्वल फैंस की खुशी हुई दोगुनी, भारत में पहले रिलीज होगी स्पाइडरमैन- नो वे होम…
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article मुख्यमंत्री की चौपाल : कांकेर के मांदरी गांव पहुंचे सीएम साय, ग्रामीणों से किया संवाद, 3.90 करोड़ की घोषणा
Next Article CG News : रायगढ़ के भाठनपाली गांव में मदिर टूटने से तनाव, हिन्दू संगठनों का हंगामा
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?