ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक देवेंद्र ने बीएसपी टाउनशिप सीजीएम संग की बैठक, जनता की समस्याओं पर जताई चिंता
Share
Notification Show More
Latest News
shreekanchanpath 358 # 11 October 2026
October 11, 2026
खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त
October 11, 2026
रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त
October 11, 2026
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक
October 11, 2026
राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

विधायक देवेंद्र ने बीएसपी टाउनशिप सीजीएम संग की बैठक, जनता की समस्याओं पर जताई चिंता

By Mohan Rao Published May 26, 2025
Share
बीएसपी टाउनशिप के अफसर से चर्चा करते विधायक देवेन्द्र यादव
SHARE

मौसमी बीमारियों के लिए तैयारी करने की कही बात, डेंगू मलेरिया से रोकथाम की हो पूरी तैयारी

भिलाई। विधायक देवेंद्र यादव ने सोमवार को बीएसपी के अधिकारियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र की जनता को मिल रही मूलभूत सुविधाओं की कमी पर चर्चा करना और जल्द समाधान निकालना था। विधायक ने बैठक में खासतौर पर बार-बार बिजली गुल होने की समस्या को प्रमुखता से उठाया।

उन्होंने अधिकारियों से पूछा कि गर्मी के इस मौसम में जब बिजली की सबसे अधिक जरूरत होती है, ऐसे में लगातार कटौती से आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे ट्रांसफॉर्मर की स्थिति, ओवरलोडिंग और लाइन फॉल्ट की नियमित निगरानी करें और समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाएं।

इसके अलावा, विधायक देवेंद्र यादव ने आगामी मानसून सीजन को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई कार्य में तेजी लाने की बात कही। उन्होंने कहा कि हर वर्ष बारिश से पहले नालों की समय पर सफाई न होने के कारण जलभराव की स्थिति उत्पन्न होती है, जिससे स्थानीय लोगों को दिक्कतें झेलनी पड़ती हैं। उन्होंने अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि नालों की सफाई कार्य जल्द से जल्द पूरा हो और कहीं भी अवरोध न रहे।

विकास कार्यों को लेकर भी विधायक ने चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि कई जरूरी विकास योजनाएं सिर्फ NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र) न मिलने के कारण अधर में लटकी हैं। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे जल्द से जल्द सभी रुके हुए प्रोजेक्ट्स के लिए NOC जारी करें ताकि क्षेत्र में विकास की गति बनी रहे।

बैठक में विधायक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश भी दिया है कि  “जनता ने हमें उनके हितों की रक्षा के लिए चुना है। हमारा कर्तव्य है कि हम उनकी समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें और उन्हें बेहतर जीवन देने के लिए काम करें। बैठक में बीएसपी के सीजीएम सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

टार फेल्टिंग का कार्य जल्द से जल्द सभी क्वार्टर में  करने की बात कही गई है साथ ही लीज नवीनीकरण के कार्य में भी तेजी की बात कही गई है, साथ ही टाउनशिप में आवारा जानवर और कुत्तों की समस्या को भी जल्द निराकरण करने की बात विधायक ने की है। बैठक का समापन सकारात्मक माहौल में हुआ और अधिकारियों ने कहा कि सभी मुद्दों पर शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

You Might Also Like

खनिज माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान, अवैध परिवहन में लगे 21 वाहन जब्त

रेत के अवैध उत्खनन व परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, 3 जेसीबी सहित 5 वाहन व मशीनें जब्त

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में बीएससी (ऑनर्स) की रिक्त सीटों के लिए काउंसिलिंग 14 से 16 अक्टूबर तक

राजस्व कार्यों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में लापरवाही पड़ी भारी, महासमुंद में पांच पटवारी निलंबित

असम तक पहुंची गौरेला-पेंड्रा-मरवाही की खुशबू , राष्ट्रीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में छाया विष्णु भोग चावल

Mohan Rao May 26, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के पामेड़ में खुली ग्रामीण बैंक की शाखा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया वर्चुअल शुभारंभ
Next Article यातायात विभाग का एक्शन : दुर्ग भिलाई में ताबड़तोड़ कार्रवाई, सड़क किनारे खड़ी बसों का ऑनलाइन चालान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?