ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Big news : बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया समर्पण, 87 लाख का था इनाम… सीएम साय ने कही बड़ी बात
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

Big news : बीजापुर में 24 नक्सलियों ने किया समर्पण, 87 लाख का था इनाम… सीएम साय ने कही बड़ी बात

By Mohan Rao
Published: May 23, 2025
Share
24 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पुलिस को नक्सल मोर्चे पर एक और बड़ी कामयाबी मिली है। दस लाख रुपए के इनामी और कंपनी नंबर 02 के डिप्टी कमांडर राकेश समेत कुल 24 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी पर कुल 87.05 लाख का इनाम घोषित था। दो दिन पहले नक्सलियों के बड़े लीडर बसवराजु की मुठभेड़ में मौत हुई और अब इतनी बड़ी संख्या में सरेंडर ने सुरक्षाबलों का हौसला बुलंद कर दिया है।

बता दें कि वर्ष 2025 में अब तक कुल 227 माओवादियों ने किया पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण। वहीं वर्ष 2025 में अब तक कुल 237 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं 119 माओवादियों को अलग-अलग मुठभेड़ में सुरक्षाबल के जवानों ने मार गिराया गया है। आत्मसमर्पण करने वाले सभी 24 माओवादी फायरिंग,आईडी ब्लास्ट,आगजनी जैसे अन्य घटनाओं में शामिल थे। सीआरपीएफ डीआईजी देवेन्द्र सिंह नेगी, पुलिस अधीक्षक डॉ.जितेन्द्र यादव,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूलेण्डन यार्क, डीएसपी शरद जायसवाल,उप पुलिस अधीक्षक विनीत साहू एवं अन्य अधिकारियों के समक्ष आत्मसमर्पण किया। आत्मसमर्पण करने वाले सभी माओवादियों को अधिकारियों ने 50-50 हजार रुपये नगद राशि प्रदान किया।

सीएम साय ने कहा – हमारी पुनर्वास नीति का परिणाम
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के समक्ष 87 लाख 50 हजार रुपए के इनामी 24 हार्डकोर नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों में से बीस पर ₹50 हजार से लेकर ₹10 लाख तक के इनाम घोषित थे। यह हमारी सरकार की नवीन आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति – 2025 एवं नियद नेल्ला नार योजना की सकारात्मक सफलता का प्रमाण है। अब नक्सली, उग्रवाद की राह छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं। इन आत्मसमर्पित नक्सलियों के पुनर्वास व पुनरुत्थान के लिए हम पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व एवं माननीय केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी के संकल्प के अनुरूप मार्च 2026 तक देश-प्रदेश से लाल आतंक का समूल नाश निश्चित है।

Breaking News : हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी पहुंची रायपुर, सीएम भूपेश बघेल ने किया अनावरण… जोश में बोले चक दे इंडिया
पत्थरों में उकेरी इतिहास की जीवंत गाथा : बारसूर का बत्तीसा मंदिर अद्भुत शिल्पकला का प्रतीक
सीजी हाउसिंग बोर्ड ने रचा इतिहास: एक साल में पहली बार 1022 करोड़ से ज्यादा की संपत्तियों को बेचा
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अमर शहीद गैंदसिंह के शहादत दिवस पर किया नमन
कोटमीखुर्द और सेखवा में शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए 30 मार्च तक आवेदन आमंत्रित
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Bhilai Breaking : शादी से पहले दुल्हन ने लगा ली फांसी, बलिया से भिलाई आया था परिवार, लॉज के कमरे में फंदे पर झूली
Next Article स्वास्थ्य मंत्री ने ली रायपुर दंत चिकित्सा महाविद्यालय में स्वशासी समिति की बैठक, कई निर्णयों पर लगी मुहर

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?