ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई-डोंगरगढ़ सहित छत्तीसगढ़ में पांच स्टेशनों का रिनोवेशन पूरा, पीएम मोदी कल करेंगे लोकार्पण
Share
Notification Show More
Latest News
1080 महिला शेयरधारकों और 60 उत्पादक समूहों से जुड़ी कंपनी का कारोबार एक करोड़ रुपए के पार
बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र
October 11, 2026
साय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित, आदिम जाति विकास विभाग का नाम भी बदला
October 11, 2026
किसान समृद्धि योजना से मनोज के खेतों में आई हरियाली, बढ़ी खुशहाली
नलकूप खनन एवं पंप स्थापना के लिए 43 हजार रुपए की सहायता से सिंचाई सुविधा का हुआ विस्तार
October 11, 2026
निर्माण कार्यों की होगी कड़ी मॉनिटरिंग, फील्ड पर प्रगति जांचने होंगे औचक निरीक्षण
बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर
October 11, 2026
सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedNationalRailway NewsRaipur

भिलाई-डोंगरगढ़ सहित छत्तीसगढ़ में पांच स्टेशनों का रिनोवेशन पूरा, पीएम मोदी कल करेंगे लोकार्पण

By Om Prakash Verma Published May 21, 2025
Share
भिलाई का रेलवे स्टेशन
SHARE

अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनाए गए छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों का लोकार्पण समारोह

भिलाई। देश के स्टेशनों को नए रंग रूप व सर्वसुविधायुक्त बनाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा शुरू की गई अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के पांच रेलवे स्टेशनों को रेनोवेशन पूरा हो गया है। 22 मई को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से देशभर के 103 पुनर्विकसित रेलवे स्टेशन राष्ट्र को समर्पित करेंगे। इनमें छत्तीसगढ़ के भिलाई, डोंगरगढ़, भानुप्रतापपुर, उरकुरा व अंबिकापुर रेलवे स्टेशनों का नाम भी हैं जिनका लोकार्पण होगा।

Contents
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत बनाए गए छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों का लोकार्पण समारोहइन सुविधाओं का रखा गया है ध्यान

अमृत भारत स्टेशन योजना भारतीय रेलवे द्वारा शुरू की गई एक राष्ट्रव्यापी पहल है, जिसका उद्देश्य स्टेशनों को पुनर्विकसित कर उन्हें यात्री सुविधाओं, संरचना, प्रौद्योगिकी और सौंदर्यीकरण के क्षेत्र में आधुनिक और भविष्योन्मुख बनाना है। इस योजना के अंतर्गत कई बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। रेलवे बोर्ड द्वारा आधुनिक प्रतीक्षालय, स्वच्छ शौचालय, लिफ्ट, एस्केलेटर जैसी अत्याधुनिक यात्री सुविधाएं दने का लक्ष्य है। इस योजना के माध्यम से रेलवे स्टेशन न केवल यात्री सुविधाओं के केंद्र होंगे, बल्कि वे सांस्कृतिक, सामाजिक एवं आर्थिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में भी विकसित होंगे ।

डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन

छत्तीसगढ़ में 32 स्टेशन, 1680 करोड़ का बजट
छत्तीसगढ़ राज्य के कुल 32 रेलवे स्टेशनों का चयन इस योजना के तहत किया गया है, जिनपर कुल अनुमानित लागत 1680 करोड़ रुपए है। इन स्टेशनों पर अधोसंरचना विकास, अत्याधुनिक सुविधाओं का निर्माण तथा स्थानीय कला और विरासत को बढ़ावा देने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। इनमें भाटापारा, भिलाई पावर हाउस, तिल्दा नेवरा, बिल्हा, भिलाई, बालोद, दल्ली राजहरा, भानुप्रतापपुर, हथबंद, सरोना, मरोदा, मंदिर हसौद, उरकुरा, निपानिया, भिलाई नगर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, रायगढ़, बाराद्वार, चाम्पा, नैला-जांजगीर, अकलतरा, कोरबा, उसलापुर, पेंड्रारोड, बैकुंठपुर रोड, अंबिकापुर, बिलासपुर, महासमुंद और जगदलपुर स्टेशन शामिल हैं।

उरकुरा

तेजी से पूरा हो रहा भिलाई पावर हाउस का काम
अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का काम भी तेजी से जारी है। भिलाई पावर हाउस रेलवे स्टेशन का 70 फीसदी से ज्यादा काम पूरा हो गया है। नया पीओबी बन रहा है जो कि एक टू लेन सड़क के बराबर चौड़ा है। यहां दो छोर पर एस्कलेटर भी लगाए गए हैं। इसके साथ प्लेटफार्म पर शेड से लेकर पानी की भरपूर व्यवस्था की जा रही है। इसके लिए नई पानी की टंकी भी बनकर तैयार है। भिलाई पावर हाउस का काम पूरा होने के बाद इसकी भव्यता भी देखते ही बनती है।

अंबिकापुर

देश के हर नागरिक को मिलेगी सुविधा
इन स्टेशनों का पुनर्विकास राज्य के दूरस्थ एवं औद्योगिक क्षेत्रों को मुख्यधारा से जोड़ने, पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों के जीवनस्तर को सुधारने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम सिद्ध होगा। भारतीय रेलवे “नये भारत” की परिकल्पना को साकार करते हुए अपने स्टेशन पुनर्विकास कार्यक्रमों के माध्यम से देश के हर नागरिक को सुविधा और प्रगति से जोड़ने के लिए प्रतिबद्ध है ।

इन सुविधाओं का रखा गया है ध्यान

  • डिजिटल सूचना प्रणाली और डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड्स।
  • ग्रीन बिल्डिंग अवधारणा, वर्षा जल संचयन, ऊर्जा दक्षता।
  • स्टेशन परिसरों का सौंदर्यीकरण, भित्तिचित्र, हरित क्षेत्र और स्थानीय संस्कृति झालक।
  • दिव्यांगजन के लिए सुगम पहुंच, टैक्टाइल पाथ, रैम्प आदि का निर्माण।
  • व्यवस्थित यातायात और पार्किंग व्यवस्था।

You Might Also Like

बस्तर के जैविक वनोपज को नई उड़ान : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को मिला एनपीओपी प्रमाणपत्र

साय कैबिनेट की बैठक में पीएम मोदी पर अभिनंदन प्रस्ताव पारित, आदिम जाति विकास विभाग का नाम भी बदला

नलकूप खनन एवं पंप स्थापना के लिए 43 हजार रुपए की सहायता से सिंचाई सुविधा का हुआ विस्तार

बरसात के बाद निर्माण कार्यों को मिली रफ्तार, गुणवत्ता और समय-सीमा पर जोर

सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी

Om Prakash Verma May 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बांग्लादेशी घुसपैठियों को अपने घर पर शरण वाला हरेराम प्रसाद गिरफ्तार, फर्जी दस्तावेज बनाने में की थी मदद
Next Article निगम-आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंशिक संशोधन निगम-आयोगों में पूर्व में प्रस्तावित नियुक्तियों में हुआ आंशिक संशोधन

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?