ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: ऑपरेशन सिंदूर: भारत की ये सात टीमें देंगी दुनिया को संदेश, पाकिस्तान के आतंकी चेहरे होंगे बेनकाब
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsFeaturedNationalWorld

ऑपरेशन सिंदूर: भारत की ये सात टीमें देंगी दुनिया को संदेश, पाकिस्तान के आतंकी चेहरे होंगे बेनकाब

By Om Prakash Verma
Published: May 17, 2025
Share
ऑपरेशन सिंदूर: भारत की ये सात टीमें देंगी दुनिया को संदेश, पाकिस्तान के आतंकी चेहरे होंगे बेनकाब
ऑपरेशन सिंदूर: भारत की ये सात टीमें देंगी दुनिया को संदेश, पाकिस्तान के आतंकी चेहरे होंगे बेनकाब
SHARE

यह राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता का मजबूत प्रतीक
नई दिल्ली (एजेंसी)। पहलगाम आतंकी हमले और ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत सरकार आतंकवाद के खिलाफ अपने ‘जीरो टॉलरेंस’ के संदेश को वैश्विक पटल पर मजबूती से रखने के लिए इस महीने के अंत में सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल को प्रमुख साझेदार देशों में भेजेगी। संसदीय कार्य मंत्रालय की शनिवार को जारी एक बयान में कहा गया, ये सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल भारत की आतंकवाद के विरुद्ध एकमत और दृढ़ रणनीति को दुनिया के सामने रखेगा। वे आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों के खिलाफ भारत के सख्त रुख का संदेश लेकर जाएंगे। सरकार ने इन प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने वाले नेताओं का चयन सभी प्रमुख राजनीतिक दलों से किया है, जो कई वैचारिक पृष्ठभूमि से आते हैं।

ये हैं प्रतिनिधिमंडलों का नेतृत्व करने वाले प्रमुख नेता
-रवि शंकर प्रसाद (भाजपा सांसद)
-बैजयंत पांडा (भाजपा सांसद)
-शशि थरूर (कांग्रेस सांसद)
-संजय झा (जदयू सांसद)
-कनीमोझी (डीएमके सांसद)
-सुप्रिया सुले (एनसीपी – शरद पवार गुट सांसद)
-श्रीकांत शिंदे (शिवसेना सांसद)

कहां जाएंगे ये प्रतिनिधिमंडल?
इनमें से हर एक प्रतिनिधिमंडल करीब पांच देशों का दौरा कर सकता है। इनमें शामिल होंगे संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देश और भारत के प्रमुख रणनीतिक साझेदार। बयान में यह भी कहा गया कि हर प्रतिनिधिमंडल में भारत के वरिष्ठ और अनुभवी राजनयिक भी शामिल होंगे।

एनडीए से चार, इंडिया ब्लॉक से तीन नेता
सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल में चार नेता राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) से हैं, जबकि तीन विपक्षी इंडिया गठबंधन से आते हैं। सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल लगभग पांच देशों का दौरा कर सकता है। मंत्रालय के बयान में यह भी बताया गया कि प्रत्येक प्रतिनिधिमंडल में प्रतिष्ठित राजनयिक भी शामिल होंगे। बयान में कहा गया, ऑपरेशन सिंदूर और सीमा पार आतंकवाद के खिलाफ भारत की सतत लड़ाई की पृष्ठभूमि में ये सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल इस महीने के अंत में महत्वपूर्ण साझेदार देशों और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों का दौरा करेंगे।

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का बयान
वहीं इसे लेकर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने एक्स पर लिखा, ‘जो क्षण सबसे ज्यादा मायने रखते हैं, उनमें भारत एकजुट होता है। जल्द ही सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल प्रमुख देशों का दौरा करेंगे और आतंकवाद के खिलाफ हमारी साझा नीति को दुनिया के सामने रखेंगे। उन्होंने यह भी कहा, ‘यह राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर राष्ट्रीय एकता का मजबूत प्रतीक है।

शशि थरूर और सुप्रिया सुले की प्रतिक्रिया
वहीं इसे लेकर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने कहा कि, मैं भारत सरकार के निमंत्रण से सम्मानित महसूस कर रहा हूं, जिसमें मुझे हाल की घटनाओं पर हमारे देश का दृष्टिकोण पांच महत्वपूर्ण देशों की राजधानियों में जाकर प्रस्तुत करने के लिए सभी दलों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने को कहा गया है। जबकि एनसीपी एसपी सांसद सुप्रिया सुले ने कहा, ‘पीएम मोदी ने सांसदों की सात समितियां बनाई हैं, जो दूसरे देशों में जाकर ऑपरेशन सिंदूर की कहानी का हमारा पक्ष उन देशों के सामने रखेंगी। कल मुझे केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू का फोन आया, जिन्होंने मुझे इनमें से एक समिति का हिस्सा बनने के लिए कहा। यह बहुत स्पष्ट है कि जब हमारे देश का सवाल होता है, तो हम सब एक साथ होते हैं। सांसदों की प्रत्येक समिति में पांच सदस्य होंगे, जो लगभग 10 दिनों के दौरे पर जाएंगे, जिसमें पांच से आठ देश शामिल होंगे।

कांग्रेस ने किन-किन नेता का नाम दिया?
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘कल सुबह संसदीय कार्य मंत्री ने कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता से बात की। पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को लेकर भारत के रुख को समझाने के लिए विदेश भेजे जाने वाले प्रतिनिधिमंडलों के लिए चार सांसदों के नाम प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था।’ उन्होंने कहा कि शुक्रवार दोपहर को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संसदीय कार्य मंत्री को कांग्रेस की ओर से चार नाम देते हुए पत्र लिखा। रमेश के अनुसार, राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल के लिए आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नासिर हुसैन और अमरिंदर सिंह राजा वडिंग का नाम दिया है।

24 घंटे के भीतर दूसरा आतंकी हमला, पुलवामा में प्रवासी श्रमिक की गोली मारकर हत्या
छत्तीसगढ़ में 8.95 लाख मीट्रिक टन धान की हुई खरीदी, किसानों को 1575.16 करोड़ रुपए का भुगतान
सरकार से सवाल पूछने के अगले दिन सीरम इंस्टीट्यूट के सीईओ अदार पूनावाला ने पीएम मोदी की प्रशंसा की, बोले- आपके नजरिए की करते हैं सराहना
माउथवॉश के इस्तेमाल से बढ़ सकता है डायबिटीज का खतरा
टोरंटो में चीन के खिलाफ प्रदर्शन, लगे ‘Tibet stands with India’ और ‘Thank you Indian Army’ के नारे
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी Gustakhi Maaf: एक लड़ाई घर के भीतर भी
Next Article भिलाई में अवैध रूप से नाम बदलकर रह रही बांग्लदेशी दंपत्ति गिरफ्तार, एसटीएफ टीम ने की कार्रवाई भिलाई में अवैध रूप से नाम बदलकर रह रही बांग्लदेशी दंपत्ति गिरफ्तार, एसटीएफ टीम ने की कार्रवाई

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?