ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भिलाई में निर्यात पर सीमाकर चुकाने आखिरी नोटिस, टैक्स न चुकाने पर होगी कुर्की की कार्रवाई
Share
Notification Show More
Latest News
रक्तदान, पौधरोपण से लेकर विद्यादान तक सेवा गतिविधियों से जुड़ेंगे नागरिक
योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन
September 25, 2026
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता
September 25, 2026
प्रतिदिन हो रहा 6 से 8 लीटर दूध उत्पादन, गोबर से जैविक खाद मिलने से खेती की लागत भी हुई कम
उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश
September 25, 2026
बस्तर, नारायणपुर और बलरामपुर में झमाझम बरसे बादल
छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज
September 25, 2026
स्वस्थ शरीर और मानसिक शांति के लिए नियमित योग को जीवनशैली में अपनाने पर जोर
जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर
September 25, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

भिलाई में निर्यात पर सीमाकर चुकाने आखिरी नोटिस, टैक्स न चुकाने पर होगी कुर्की की कार्रवाई

By Mohan Rao Published May 14, 2025
Share
नगर निगम भिलाई
SHARE

भिलाई। निगम भिलाई द्वारा ऐसे सभी संस्थाओं को जिनके द्वारा सामग्री निर्यात की जा रही है। उनको नोटिस दिया गया था, जिसका जवाब उनके द्वारा वास्तविक रूप से नहीं दिया गया है। जबकि आयकर विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार संस्थाओं द्वारा अपने संस्था से निर्मित उत्पाद को भिलाई सीमा क्षेत्र से बाहर भेजा जा रहा है। उन सब पर निर्यात कर जमा करने का नियम प्रभावशील है। सभी संस्थाओं को नगर निगम अधिनियम 1996 के अधीन सीमा कर की राशि 15 दिवस के भीतर निगम कोष में जमा करने का अंतिम नोटिस दिया गया है।

समय पर टैक्स नहीं पटाने की स्थिति में जिला उद्योग एवं व्यापार केन्द्र, जीएसटी विभाग, पर्यावरण संरक्षण विभाग एवं कार्यालयीन जानकारी अनुसार नगर निगम भिलाई को देय सीमा कर की राशि तथा 5 प्रतिशत अधिभार की नियमानुसार गणना की जाएगी। उसके पश्चात संस्था की चल/अचल संपत्तियों की कुर्की एवं नीलामी की कार्यवाही करते हुए सीमा कर वसूली की कार्यवाही की जावेगी। इसके नोडल अधिकारी कार्यपालन अभियंता आर.एस.राजपूत को बनाया गया है। उनके अधिनस्त जोन के प्रभारी राजस्व अधिकारी अपने दल के साथ संस्थाओं में जाकर नोटिस तामिल करवा रहे है।

छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम अधिनियम 1956 की धारा 132(2) के अधीन बनाए गये छत्तीसगढ़ नगर पालिक निगम सीमा से निर्यात किए गए माल पर सीमा कर निर्धारण एवं संग्रहण नियम 1996 के अधीन सीमा कर की राशि निगम कोष में जमा करना होता है। जो भी उद्योग या संस्था यहां पर निर्मित सामग्री का विक्रय सड़क के माध्यम से अन्य जगहो के लिए करता है। तो उसे नियमानुसार निर्यात कर संबंधित निकाय क्षेत्र में जमा करना होता है। इन सामग्री के विक्रय पर अनाज/कृषि/कपड़े/लोहा पर 0.10 प्रतिशत, बिल्डिंग मटेरियल/हार्डवेयर पर 0.20 प्रतिशत, फल/साबुन/सोडा/फर्नीचर पर 0.25 प्रतिशत, मसाले/इलेक्ट्रानिक/मोटर वाहन सामग्री/इमारती लकड़ी पर 0.50 प्रतिशत एवं शराब/बियर/अफीम पर 1.00 प्रतिशत निर्यात कर के रूप में निगम कोष में जमा किया जाना होता है।

वर्तमान में कुछ संस्थाओं द्वारा निर्यात कर की राशि जमा की जा रही है। जो इस प्रकार से है भिलाई इस्पात संयंत्र (सेल), भिलाई स्टील अथार्टी ऑफ इंडिया लिमिटेड, स्टील अथार्टी ऑफ इंडिया सेल रिफेक्ट्री यूनिट भिलाई, जे.पी. सीमेंट लिमिटेड भिलाई, अतूल ऑक्सीजन कंपनी 28 ए एण्ड्रस्टियल एरिया भिलाई, अतूल ऑक्सीजन कंपनी 28 बी एण्ड्रस्टियल एरिया भिलाई, अतूल क्रायोगेसिस गैस भिलाई, भिलाई सीमेंट पाईप मेन्चुरी, एन वायरर्स प्राईवेट लिमिटेड 20 लाईट एण्ड एरिया, बी. के. कास्टिंग लिमिटेड वोस्लो प्लांट, बी. के. इंजीनियरिंग कार्पोरेशन 45/47, सिम्पलेक्स इंजीनियरिंग फाउण्ड्री वर्कस, सिम्पलेक्स कास्टिंग लिमिटेड, विश्वा इंजीनियरिंग प्राईवेट लिमिटेड आदि द्वारा जमा किया जा रहा है।

You Might Also Like

योग-ध्यान से स्वस्थ जशपुर का संकल्प, अब ‘फिट इंडिया-फिट जशपुर’ के तहत होगा वॉकाथॉन

शासकीय नर्सिंग महाविद्यालय, नवा रायपुर में सेवा संकल्प कार्यक्रम के अंतर्गत रंगोली प्रतियोगिता

उन्नत नस्ल की गाय ने खोली अतिरिक्त आय की राह, आत्मनिर्भर बने सन्ना के ओम प्रकाश

छत्तीसगढ़ में मानसून मेहरबान : प्रदेश में 100.1% सामान्य वर्षा दर्ज

जशपुर में योग से स्वस्थ जीवन का संदेश, सभी विकासखंडों और नगरीय निकायों में लगे योग-ध्यान शिविर

Mohan Rao May 14, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Big news : छत्तीसगढ़ में सामूहिक आत्महत्या : एक ही परिवार के चार लोगों के मिले शव, जांच में जुटी पुलिस
Next Article ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम आतंकी हमला का जवाब निर्णायक नेतृत्व में सामरिक क्षमता का प्रमाण है-अश्विनी वैष्णव ऑपरेशन सिंदूर: पहलगाम आतंकी हमला का जवाब निर्णायक नेतृत्व में सामरिक क्षमता का प्रमाण है-अश्विनी वैष्णव

Ro.No.-13998/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?