ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: बारिश अच्छी होगी नहीं तो…
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: बारिश अच्छी होगी नहीं तो…

By Om Prakash Verma
Published: May 14, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
हम ख्वाबों-ख्यालों में जीने वाले लोग हैं. हमेशा पाजीटिव रहते हैं। हमें पूरा भरोसा है कि बारिश जल्द ही शुरू होने वाली है और फिर नदी, नाले, पोखर सब लबालब हो जाएंगे। समतल छत्तीसगढ़ की जाम नालियों के चलते कुछ शहरों में बाढ़ की स्थिति भी बनेगी। चारों तरफ हरियाली छा जाएगी और सबकुछ अच्छा-अच्छा हो जाएगा। पर अगर बारिश में विलम्ब हुआ या अपेक्षा से कम पानी गिरा तो? इसका जवाब किसी के पास नहीं है। ऐसी किसी संभावना पर गौर करने की मानसिक स्थिति भी फिलहाल लोगों की नहीं है। सीजी बोर्ड को लोग चाहे कितना कोसें, इसकी मिडिल क्लास की अंग्रेजी की किताब में एक कविता है। कविता में धरती को ब्लू-प्लैनेट के नाम से संबोधित किया गया है। इसमें पर्यावरण के प्रति चेतना जगाने वाली कुछ पंक्तियां हैं। अंग्रेजी में लिखी गई इस कविता में कहा गया है कि यदि इंसान नहीं सुधरा तो प्रकृति को एक बार फिर उसे सबक सिखाना चाहिए। पृथ्वी पर जीवन को असंभव बनाने वाले इंसानों का नाश करने के बाद प्रकृति एक बार फिर धरती को सजाना शुरू कर सकती है। हम सभी जानते हैं कि एक दिन ऐसा होकर रहेगा पर फिलहाल इसमें वक्त है। तब तक हम दोनों हाथों से प्रकृति का गला घोंट सकते हैं। आज पानी की बात इसलिए कि एक रिपोर्ट आई है जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न जलाशयों में पानी की स्थिति को स्पष्ट किया गया है। तुलनात्मक रूप से देखें तो इन जलाशयों में पानी पिछले तीन वर्षों में लगातार कम होता गया है। अब हालत यह है कि बारिश को लगभग एक महीने का वक्त बाकी है और इनमें से कम से 20 जलाशयों में पानी शून्य से लेकर 25 प्रतिशत शेष है। कोरबा के मिनीमाता जलाशय में फिलहाल 27 प्रतिशत पानी है। 2023 में इस तारीख पर 62.8 प्रतिशत पानी था। धमतरी में 2023 के 47.4 के मुकाबले अभी 30 प्रतिशत पानी है। बालोद के तांदुला जलाशय में 2023 में 53.67 प्रतिशत पानी था जो अभी 17.3 प्रतिशत रह गया है। कांकेर के दुधावा में 70.6 के मुकाबले 33.16, गरियाबंद के सिकासेर में 44.6 के मुकाबले 20.13, बिलासपुर के खरंग में 75.84 के मुकाबले 35.99, धमतरी के मुरमसिल्ली में 67.4 के मुकाबले 13.28 प्रतिशत पानी है। फेहरिस्त लंबी है पर वास्तविक स्थिति की तरफ ध्यान आकर्षित करने के लिए ये आंकड़े काफी हैं। अभी छत्तीसगढ़ में बहुत सारे पावर प्लांट लगने वाले हैं। अडाणी पावर कोरबा, रायगढ़ और रायपुर में 1600-1600 मेगावाट के 3 थर्मल पावर प्लांट लगाएगा। जिंदल और सरदा एनर्जी रायगढ़ में 1600 और 660 मेगावाट का पावर प्लांट लगाएंगे। इन संयंत्रों का दबाव भी जल स्रोतों पर पडऩे जा रहा है। इधर पानी बचाने का नाम लो तो बात हिन्दू-मुसलमान तक चली जाती है। जंगल हेक्टेयर के हिसाब से कट रहे हैं, रिहायशी इलाकों में 5-5 हजार रुपए फुट में जमीनें बिक रही हैं। पेड़ लगाएं भी तो कहां?

बस्तर पंडुम का समापन : केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह हुए शामिल, नक्सलियों से बोले- मुख्यधारा में हो जाएं शामिल
Accident : तेज रफ्तार स्कूटी सवार स्ट्रीट डॉग से टकराया, नाली में गिरने से हुआ घायल, अस्पताल पहुंचने से पहले हुई मौत
ड्रायविंग लाइसेंस रिन्यू कराने के लिए आप भी हैं परेशान तो इस खबर को जरूर पढि़ए, चंद मिनटों में होगी मुश्किल आसान
विशेष: आध्यात्मिक शक्ति के साथ अब प्रशासनिक शक्ति का केन्द्र भी बनेगा नवगठित सक्ती जिला
मंत्रिपरिषद के निर्णय : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की बैठक
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article जुनवानी के लोटस आरकेड में फ्लैट का सौदा कर ठगी, एक ही फ्लैट का चार लोगों से सौदा, एडवांस लेकर नहीं की थी रजिस्ट्री
Next Article shreekanchanpath 210 # 14 May 2025

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?