ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया साइबर थाना एवं सीसीटीएनएस का निरीक्षण, तकनीकी दक्षता बढ़ाने दिए निर्देश
Share
Notification Show More
Latest News
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान
October 11, 2026
क्रिकेटर हरलीन देओल पहुंची हॉकी अकादमी, खिलाड़ियों से मिलकर दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया साइबर थाना एवं सीसीटीएनएस का निरीक्षण, तकनीकी दक्षता बढ़ाने दिए निर्देश

By Mohan Rao Published May 13, 2025
Share
आईजी गर्ग ने किया सीसीटीएनएस व साइबर थाने का निरीक्षण
SHARE

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज रामगोपाल गर्ग द्वारा मंगलवार को साइबर थाना दुर्ग रेंज का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना भवन का भौतिक निरीक्षण करते हुए रिकॉर्ड, पंजियों एवं उपयोग में लाए जा रहे सॉफ्टवेयर की गहन समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने साइबर थाना प्रभारी को विभिन्न पहलुओं पर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

आईजी गर्ग द्वारा पोर्टल पर प्राप्त साइबर शिकायतों, केस ट्रैकिंग प्रणाली, अनुसंधान की प्रगति, तकनीकी संसाधनों की उपलब्धता तथा स्टाफ की संख्या की भी विस्तृत समीक्षा की गई। मूलभूत सुविधाओं की कुछ कमी पर उन्होंने संज्ञान लेते हुए सुधार के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि “साइबर अपराध वर्तमान समय की गंभीर चुनौती है, जिससे निपटने के लिए आधुनिक तकनीकी उपकरणों के साथ-साथ प्रशिक्षित बल की आवश्यकता है।” इस दिशा में सभी अधिकारियों को हर स्तर पर सतर्कता बरतने तथा तकनीकी दक्षता में लगातार सुधार करने के निर्देश दिए गए।

आईजी गर्ग ने इस दौरान ने भारत सरकार द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों के संबंध में “कर्मयोगी ऐप” के माध्यम से प्रशिक्षण लेने के भी निर्देश दिए। जिससे स्टाफ अद्यतन कानूनी जानकारी प्राप्त कर सके। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीएनएस कक्ष का भी अवलोकन किया एवं नफीस, सीसीटीएनएस, साइबर पोर्टल तथा सिटीजन सर्विसेज से संबंधित कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के अंत में गर्ग ने अधिकारियों को “साइबर प्रहरी” जनजागरूकता अभियान को और प्रभावी रूप से आमजन तक पहुंचाने का सुझाव दिया, जिससे नागरिक सतर्क रहें और ऑनलाइन ठगी से बचाव कर सकें। उपरोक्त निरीक्षण में साइबर थाना दुर्ग रेंज प्रभारी निरीक्षक श्री तपेश्वर नेताम, उपनिरीक्षक डॉ. संकल्प राय सहित अन्य साइबर थाना, सीसीटीएनएस का स्टाफ एवं पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

You Might Also Like

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान

क्रिकेटर हरलीन देओल पहुंची हॉकी अकादमी, खिलाड़ियों से मिलकर दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र

Mohan Rao May 13, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article कोरबा में रेत से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवकों को रौंदा, दो की मौत और एक गंभीर रूप से घायल… जांच में जुटी पुलिस
Next Article CG Promotion Breaking : छत्तीसगढ़ के 18 तहसीलदार बने डिप्टी कलेक्टर, सरकार ने जारी किया आदेश

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?