ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: सीज फायर के बाद पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग : तीनों सेना प्रमुखों से चर्चा, रक्षामंत्री , एनएसए डोभाल, आईबी और रॉ के चीफ मौजूद
Share
Notification Show More
Latest News
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedNational

सीज फायर के बाद पीएम मोदी की हाईलेवल मीटिंग : तीनों सेना प्रमुखों से चर्चा, रक्षामंत्री , एनएसए डोभाल, आईबी और रॉ के चीफ मौजूद

By Mohan Rao Published May 11, 2025
Share
पीएम मोदी की हाईलेव मीटिंग
SHARE


नईदिल्ली ए.। भारत-पाकिस्तान के बीच शनिवार को हुए सीजफायर के बाद रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने आवास पर हाईलेवल मीटिंग कर रहे हैं। मीटिंग में इसमें रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सीडीएस अनिल चौहान, तीनों सेनाओं के प्रमुख, एनएसए अजीत डोभाल साथ ही आईबी और रॉ के चीफ मौजूद हैं। इस दौरान पीएम मोदी ने पाक के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की पूरी जानकारी ली और तीनों सेनाओं को सतर्क रहने कहा है।

बता दें भारत पाकिस्तान के बीच जारी संघर्ष के चौथे दिन यानी शनिवार को दोनों देशों के बीच सीजफायर की सहमति बनी। हालांकि इसके चंद घंटे बाद पाकिस्तान ने फिर से हिमाकत की और सीमा पर कई जगहों से फायरिंग की खबरें आईं। भारतीय सशस्त्र बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। देर रात विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने कहा, पिछले कुछ घंटों से सीजफायर समझौते का पाकिस्तान की ओर से घोर उल्लंघन हो रहा है। भारतीय सेना जवाबी कार्रवाई कर रही है और पाकिस्तान सीमा अतिक्रमण से निपट रही है। यही नहीं भारत ने सीज फायर उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है। इसके बाद पाक की ओर से फायरिंग बंद कर दी गई। सीमा पर रविवार को हालात सामान्य रहे लेकिन भारतीय सेना डटी हुई है। पाक के सीज फायर उल्लंघन पर भारतीय सेना द्वारा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

वायुसेना ने कहा ऑपरेशन अभी जारी है
भारतीय वायु सेना (आईएएफ) ने एक्स पर लिखा ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया। ऑपरेशन नेशनल इंट्रस्ट के हिसाब से सोच-समझकर चलाया गया। ऑपरेशन अभी भी जारी है। इस पर आगे विस्तृत जानकारी दी जाएगी। भारतीय वायु सेना ने अटकलों ओर अनवेरिफाइड इन्फॉर्मेशन शेयर करने से बचने की अपील की है। भारतीय वायुसेना ने किया ट्वीट चूंकि ऑपरेशन अभी भी जारी है, इसलिए समय आने पर विस्तृत ब्रीफिंग की जाएगी। भारतीय वायुसेना सभी से अटकलों और असत्यापित सूचनाओं के प्रसार से बचने का आग्रह करती है।

सीमा पर हालात सामान्य, सेना की कड़ी नजर
शनिवार को हुए सीज फायर के बाद बॉर्डर से लगे राजस्थान, पंजाब, जम्मू-कश्मीर में रविवार सुबह हालात सामान्य दिखाई दिए। पाकिस्तान ने शनिवार को सीजफायर लागू होने के 3 घंटे बाद ही तोड़ दिया था। उसने जम्मू-कश्मीर, गुजरात, राजस्थान और पंजाब में ड्रोन अटैक किए, जिसे भारत ने नाकाम कर दिया। विदेश मंत्रालय ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सेना को सख्त और ठोस कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

एनडीए ने पीएम मोदी की तारीफ की
भाजपा-नीत एनडीए ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंधों के नियमों को फिर से लिखा है। पार्टी की यह टिप्पणी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच चार दिनों तक सीमा पार से ड्रोन और मिसाइल हमलों के बाद तत्काल प्रभाव से जमीन, हवा और समुद्र पर सभी तरह की गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने के समझौते के बाद आई है।

कांग्रेस ने की सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग
कांग्रेस ने भारत-पाक के मौजूदा हालात पर स्थिति पर चर्चा के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में ऑल पार्टी मीटिंग की मांग की है। पार्टी ने पहलगाम हमला, ऑपरेशन सिंदूर, सीजफायर और अन्य मुद्दों पर विस्तृत चर्चा के लिए संसद का विशेष सत्र बुलाने की भी मांग की। राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल ने कहा हम चाहते हैं कि संसद का विशेष सत्र हो और सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए। मैं सभी राजनीतिक दलों से अपील करना चाहता हूं कि जब तक सरकार उन्हें यह आश्वासन नहीं देती कि प्रधानमंत्री भी बैठक में मौजूद रहेंगे, तब तक वे बैठक में शामिल न हों।

You Might Also Like

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

भिलाई में पांचवी कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, अस्थि विसर्जन में नहीं ले जाने से था परेशान

Mohan Rao May 11, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article धरती पर गिरा अंतरिक्ष में 53 साल से फंसा यान, शुक्र ग्रह की खोज के लिए वीनस मिशन पर हुआ था रवाना धरती पर गिरा अंतरिक्ष में 53 साल से फंसा यान, शुक्र ग्रह की खोज के लिए वीनस मिशन पर हुआ था रवाना
Next Article लखनऊ में सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रुज मिसाइल ब्रह्मोस की उत्पादन इकाई का शुभारंभ, आपरेशन सिंदूर में दिखी झलक-सीएम योगी लखनऊ में सबसे विध्वंसक सुपरसोनिक क्रुज मिसाइल ब्रह्मोस की उत्पादन इकाई का शुभारंभ, आपरेशन सिंदूर में दिखी झलक-सीएम योगी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?