ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Bhilai Breaking : भिलाई में पुलिस ने की अप्रवासियों व बिना सूचना के रह रहे किराएदारों की जांच, मकान मालिकों को चेतावनी
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeatured

Bhilai Breaking : भिलाई में पुलिस ने की अप्रवासियों व बिना सूचना के रह रहे किराएदारों की जांच, मकान मालिकों को चेतावनी

By Mohan Rao
Published: May 10, 2025
Share
भिलाई में अप्रवासी व किराएदारों की जांच
SHARE

शारदापारा, छावनी, केएलसी खुर्सीपार एवं जोन-3 खुर्सीपार में पुलिस का व्यापक अभियान

भिलाई। भारत पाक तनाव के बीच छत्तीसगढ़ में भी अप्रवासियों की तलाश तेज कर दी गई है। दुर्ग पुलिस ने शनिवार को भिलाई शहर में जगह जगह अप्रवासियों की जांच के लिए  थाना छावनी के शारदा पारा, खुर्सीपार के के.एल.सी. एवं जोन-3 में किराए से निवास करने वाले व्यक्तियों एवं बिना सूचना के रह रहे अवैध अप्रवासियों की जांच की गयी ।

शारदापारा छावनी में सत्य प्रकाश तिवारी, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर के नेतृत्व में लगभग 200 व्यक्तियों की इनके आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई, जिसमें पश्चिम बंगाल, किशनगंज बिहार, झारखण्ड से आकर लोग किराए का मकान लेकर रहना पाया गया। जांच के उपरांत 70व्यक्तियों के फिंगर प्रिण्ट लिए गए। इसी प्रकार केएलसी खुर्सीपार में हरीश पाटिल, नगर पुलिस अधीक्षक, छावनी एवं जोन-3, खुर्सीपार में हेम प्रकाश नायक, उप  अधीक्षक के नेतृत्व में 389 नागरिकों के आधार कार्ड एवं अन्य दस्तावेजों की जांच की गई । जांच के उपरांत 74 व्यक्तियों के फिंगर प्रिण्ट भी लिए गए ।

589 व्यक्तियों की जांच, 144 व्यक्तियों के लिए फिंगर प्रिण्ट
बाहरी अपराधिक प्रवृत्ति के लोग एवं अवैध अप्रवासी नागरिक जो अपनी पहचान छिपाकर किराए का मकान लेकर निवास कर रहे हैं तथा औद्योगिक इकाईयों, भिलाई इस्पात संयंत्र में ठेका श्रमिक के रूप में काम कर रहे हैं, ऐसे व्यक्तियों की पहचान हेतु इनके आधार कार्ड, राशन कार्ड, परिचय पत्र आदि चेक किए गए, कॉस वेरिफिकेशन किया गया। कुल 589 व्यक्तियों की जांच कर 144 व्यक्तियों के फिंगर प्रिण्ट लिए गए ।

मकान मालिक पर भी होगी कार्रवाई
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि उनके यहां जो भी किराएदार निवास कर रहे हैं, किराएदार फार्म नजदीकी थाना व चौकी से प्राप्त कर किराएदार का पूर्ण विवरण मय दस्तावेजों (आधार कार्ड, वोटर आईडी, पहचान पत्र, राशनकार्ड के साथ संबंधित थानाचौकी में अनिवार्य रूप से जमा करें । जानकारी नहीं दिए जाने की स्थिति में एवं किराएदार की किसी भी मामलें में संलिप्तता पाए जाने पर किराएदार के साथ-साथ मकान मालिक के विरुद्ध विधिसम्मत कार्यवाही की जाएगी।

45 करोड़ की लागत से गुल्लू में बनेगा 132 केवी पॉवर सब-स्टेशन : मंत्री डॉ. शिव डहरिया की अनुशंसा पर जनता को मिलेगी लो-वोल्टेज की समस्या से निजात
रेलवे ने रद्द की दर्जनों ट्रेनें, लोकल व एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित… जानिए क्या है वजह
यूपी में योगी सरकार की बर्बरता का विरोध: कोसानाला टोल प्लाजा पर जिला कांग्रेस का मौन सत्याग्रह
जल प्रदाय कार्य को देखने पहुंचे आयुक्त, एजेंसी को 15 दिन की मोहलत, पाइप लाइन बिछाने के कार्य को पूर्ण करने कहा
सरकारी मेडिकल कालेजों में पहली बार नियमों में संशोधन, अधिष्ठाता व अस्पताल अधीक्षक के बढ़े अधिकार
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिंदेश्वरी बघेल कॉलेज में मनाई गई रविन्द्र नाथ टैगोर जयंती, बीए फर्स्ट की छात्राओं दिखाई प्रतिभा
Next Article पाकिस्तान की पोल खुली : पाक सेना ले रही यात्री विमानों की आड़, एलओसी पर बढ़ा रहा सैन्य तैनाती

Ro. No.-13759/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?