ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: राउरकेला में दबोचे गए शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी के आरोपी, एक माह बाद मिली सफलता
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeaturedRailway News

राउरकेला में दबोचे गए शिवनाथ एक्सप्रेस में 65 लाख की चोरी के आरोपी, एक माह बाद मिली सफलता

By Mohan Rao Published May 8, 2025
Share
चोरी के आरोपी गिरफ्तार
SHARE

भिलाई। शिवनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में एक माह पहले हुई 65 लाख रुपए की चोरी का जीआरपी भिलाई ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में सायबर सेल के जरिए जीआरपी को ओडिशा के राउरकेला से दो आरोपियों को दबोचने में सफलता मिली है। पकड़े गए आरोपियों में संतोष साव उर्फ अफरीदी पिता रघु साव ( 34 वर्ष ) निवासी ट्रैफिक गेट होटल राधिका गली थाना प्लांट साइट पोस्ट राउरकेला जिला सुन्दरगढ़ ओडिशा एवं अब्दुल मन्नान पिता जब्बार मन्नान उर्फ सुरेश मिश्रा पिता अरूण मिश्रा ( 55 वर्ष ) निवासी कुरैशी मोहल्ला नाला रोड थाना प्लांट साइट राउरकेला जिला सुंदरगढ़ ओडिशा हैं।

जीआरपी थाना भिलाई के प्रभारी राजकुमार बोरझा ने बताया कि गोंदिया महाराष्ट्र की रहने वाली हिना पटेल पति दिनेश पटेल  54 वर्ष ) ने 4 अप्रैल 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वह अपने पति के साथ गोंदिया से रायपुर तक शिवनाथ एक्सप्रेस के 18240 कोच एचए -1 ए-2 सीट नं. 21 में सफर कर रही थी।  सफर के दौरान राजनांदगांव से दुर्ग के बीच में उसका एक लेडीस पर्स जिसमे दो हीरे का नेकलेस, 04 नग हीरे की अंगूठी, कान का लटकन एवं नगदी 45 हजार रुपए कुल कीमती 65 लाख रुपए का हीरे की ज्वेलरी एवं एक मोबाईल अज्ञात चोर चोरी कर लिया है। प्रकरण का संज्ञान लेते हुए पुलिस अधीक्षक रेल श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के  द्वारा उप पुलिस अधीक्षक रेल एसएन अख्तर तथा प्रभारी सायबर सेल, थाना प्रभारी जीआरपी भिलाई को आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया था।

गोंदिया से भाटापारा तक के स्टेशनों का निकाला गया टॉवर डंप
विवेचना के दौरान गोंदिया से भाटापारा तक के स्टेशनों का टॉवर डंप निकाला गया। सीसीटीवी फुटेज एवं स्टेशनों के आस-पास के होटलों को सघन चेक किया गया। घटना दिनांक के शिवनाथ एक्सप्रेस का रिजर्वेशन चार्ट लिया गया। सभी का मिलान करने पर कुछ संदेहियों का मोबाइल नंबर एवं फुटेज मिले। जिसमें कुछ नम्बर ट्रेन के समय में रेलवे स्टेशन रायपुर में होना पाया गया। जो महासमुन्द बरगढ़ होकर राउरकेला में होना पाया गया। जिसके आधार पर आरोपियों के संबंध में जानकारी एकत्रित कर नजर रखी गई। संदेहियों पर सायबर की टीम लगातार नजर रख रही थी जिसके आधार पर दोनों आरोपियों को राउरकेला से पकड़कर लाया गया। दोनों ने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया।

फर्जी नाम से करते हैं एसी कोच में यात्रा
आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एसी कोच में फर्जी नाम एवं मोबाईल नम्बर पर ट्रेनों के एसी 02 टीयर में कोच में रिजर्वेशन कराकर यात्रा करते हैं। मौका देखकर यात्रियों का ट्राली बैग, लेडिस पर्स चोरी कर लेते है चोरी की घटना की अंजाम के बाद चोरी के सामान को अपने थैले में रख लेते हैं।, मोबाइल, पर्स को ट्रेन के बाहर फेंक देते हैं। एसी 02 टायर में पर्दा लगे होने से चोरी की घटना को घटित करने में सुविधा होती है किसी को पता भी नहीं चलता। आरोपियों ने यह भी बताया कि काफी लंबे समय से ट्रेनों में चोरी कर रहे हैं। आरोपियों के कॉल डिटेल से भी इस बात से पुष्टि हुई है। पूछताछ में आरोपियों के चोरी का हीरे का हार 11 लाख रुपए में कोलकाता में बेचना बताया। जिसकी रकम अपने भाई के बैंक खाते में 3 लाख 46 हजार रुपए एवं अपने दोस्त के बैंक खातों में 2 लाख 45 हजार रुपए एवं 4 लाख 96 हजार रुपए जांच करने पर बैंक खाते में रकम आने की पुष्टी हुई है। आरोपियों के कब्जे से 20 हजार रुपए नगद एवं आरोपी अब्दुल मन्नान के कब्जे से फर्जी आधार कार्ड सुरेश मिश्रा के नाम से जब्ती हुई है। गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस रिमांड लेकर और पूछताछ की जा रही है और अन्य मामलों की खुलासा होने कि संभावना है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao May 8, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article भारत में जल्द शुरू होगी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, 'स्टारलिंक' को मिली मंजूरी भारत में जल्द शुरू होगी सैटेलाइट इंटरनेट सेवा, ‘स्टारलिंक’ को मिली मंजूरी
Next Article सभी पंचायतों में एक साल के भीतर मिलेगी बैंकिंग सुविधा, साय बोले- सुशासन लाने हम कर रहे भ्रष्टाचार के सभी रास्ते बंद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?