ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर IED ब्लास्ट, एसटीएफ के दो जवान घायल, बीजापुर के अस्पताल में भर्ती जवान
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BijapurBreaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeatured

कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर IED ब्लास्ट, एसटीएफ के दो जवान घायल, बीजापुर के अस्पताल में भर्ती जवान

By Mohan Rao
Published: May 5, 2025
Share
SHARE

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में पिछले दो सप्ताह से जारी अभियान के दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर बम की चपेट में आने से रविवार को विशेष कार्य बल (एसटीएफ) के दो जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि जिले के कर्रेगुट्टा की पहाडिय़ों और छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर स्थित पहाडिय़ों में नक्सलियों के खिलाफ 21 अप्रैल को ‘मिशन संकल्पÓ नामक अभियान शुरू किया गया, जिसमें लगभग 24 हजार जवान शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान रविवार को प्रेशर बम में विस्फोट होने से एसटीएफ के दो जवान मामूली रूप से घायल हो गए। अधिकारियों ने बताया, ”घायल जवानों का स्थानीय अस्पताल में इलाज किया गया तथा बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर के अस्पताल में भेजा गया है।ÓÓ उन्होंने बताया कि इस अभियान के दौरान बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से अब तक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के एक जवान समेत कुल छह जवान घायल हुए हैं।

अधिकारियों ने बताया कि बस्तर क्षेत्र में शुरू किए गए सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक इस अभियान में जिला रिजर्व गार्ड, बस्तर फाइटर्स और छत्तीसगढ़ पुलिस के एसटीएफ, सीआरपीएफ और कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवान समेत विभिन्न इकाइयों के जवान शामिल हैं। उन्होंने बताया कि यह अभियान अंतरराज्यीय सीमा पर बीजापुर (छत्तीसगढ़) और मुलुगु तथा भद्राद्री-कोठागुडेम (तेलंगाना) के दोनों ओर लगभग आठ सौ वर्ग किलोमीटर के क्षेत्र में फैले दुर्गम इलाके और घने जंगल में जारी है। यह स्थान राजधानी रायपुर से 450 किलोमीटर दूर है।

वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ”अभियान अपने चरम पर पहुंच गया है और अब तक लगभग 75 प्रतिशत क्षेत्र की घेराबंदी और बारूदी सुरंगें हटा दी गई हैं। अभियान का अंतिम चरण इस सप्ताह के अंत तक समाप्त होने की संभावना है।ÓÓ उन्होंने कहा, ”नक्सल विरोधी अभियान का नतीजा केवल मारे गए नक्सलियों की संख्या या बरामद हथियारों की संख्या से ही तय नहीं होता। प्रतिबंधित माओवादी संगठन के कब्जे से इलाके को मुक्त कराना और स्थानीय आबादी के लिए फिर से जमीन को सुरक्षित बनाना भी अभियान का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य है।

महादेव ऐप : असीम के पिता की मिली लाश, दो दिन से थे गायब
दुर्ग पुलिस के एसआई डॉ संकल्प राय व आरक्षक प्रशांत शुक्ला ने पूरा किया ड्रोन पायलट कोर्स, आईजी गर्ग ने दी बधाई
कृषक उत्पाद संगठन की कार्यशाला: कृषक उत्पादक संगठनों ने लिए आयवर्धक गतिविधियों एवं सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
छत्तीसगढ़ में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, पंजीयन व नवीनीकरण अनिवार्य, निरीक्षण भी होगा
बिग ब्रेकिंग: बायोपिक फिल्म: छत्तीसगढ़ के पहले मुख्यमंत्री के बचपन का किरदार निभाएंगे, बसपन का प्यार फेम ‘सहदेव’
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फॉस्टेक के तहत प्रशिक्षण अनिवार्य, छत्तीसगढ़ में मध्यान्ह भोजन से जुड़े 1500 रसाइयों ने ली खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग
Next Article पशु तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : रायगढ़ में 44 मवेशियों को तस्करों से कराया गया मुक्त, दो आरोपी गिरफ्तार

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?