ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: फॉस्टेक के तहत प्रशिक्षण अनिवार्य, छत्तीसगढ़ में मध्यान्ह भोजन से जुड़े 1500 रसाइयों ने ली खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedRaipur

फॉस्टेक के तहत प्रशिक्षण अनिवार्य, छत्तीसगढ़ में मध्यान्ह भोजन से जुड़े 1500 रसाइयों ने ली खाद्य सुरक्षा की ट्रेनिंग

By Mohan Rao Published May 5, 2025
Share
SHARE

रायपुर। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (FSSAI), नई दिल्ली के निर्देशानुसार समस्त खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए “फॉस्टैक” (FoSTaC – Food Safety Training and Certification) कार्यक्रम के अंतर्गत प्रशिक्षण प्राप्त करना अनिवार्य कर दिया गया है। वर्ष 2024-25 में छत्तीसगढ़ राज्य में कुल 5442 खाद्य कारोबारकर्ताओं को फॉस्टैक प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 में राज्य के शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना से जुड़े लगभग 1500 रसोईयो  को प्रशिक्षण दिया जा चुका है।

इस योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु देशभर में एफएसएसएआई द्वारा 221 प्रशिक्षण साझेदारों को अधिकृत किया गया है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से खाद्य कारोबार कर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान कर रहे हैं। इस प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें खाद्य भण्डारण, भोजन पकाने के स्थानों की सफाई एवं संपूर्ण स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने के बारे में जानकारी दी गई, जिससे परोसे गए भोजन की गुणवत्ता और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

फॉस्टैक प्रशिक्षण का प्रमुख उद्देश्य एक ऐसे प्रशिक्षित खाद्य सुरक्षा पर्यवेक्षकों का समूह तैयार करना है, जो ‘खाद्य सुरक्षा और मानक विनियम, 2011’ की अनुसूची 4 के अनुसार स्वच्छता और अच्छी निर्माण प्रथाओं का पालन सुनिश्चित कर सके। प्रशिक्षण पूर्ण करने पर संबंधित खाद्य संचालकों को प्रमाण पत्र जारी किया जाता है, जिसकी वैधता सामान्यतः दो वर्षों की होती है, बशर्ते व्यवसाय की प्रकृति में कोई परिवर्तन न हो।

भविष्य की योजना
खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आगामी महीनों में 5000 अतिरिक्त खाद्य कारोबारकर्ताओं और रसाइयों को ब्लॉक एवं जिला स्तर पर फॉस्टैक प्रशिक्षण प्रदान करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। यह पहल राज्य में खाद्य सुरक्षा के मानकों को और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao May 5, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article समस्याओं के निराकरण और जमीनी स्तर पर सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन को जानने का माध्यम है सुशासन तिहार – सीएम साय
Next Article कर्रेगुट्टा पहाड़ी पर IED ब्लास्ट, एसटीएफ के दो जवान घायल, बीजापुर के अस्पताल में भर्ती जवान

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?