रायपुर। पहलगाम हमले के बाद एक ओर जहां पूरे देश में पाकिस्तान के प्रति आक्रोश है वहीं छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधायक के एक पोस्ट से बवाल मच गया है। जशपुर जिले के कुनकुरी विधानसभा के पूर्व विधायक यूडी मिंज ने यह विवादित पोस्ट किया। पोस्ट के जरिए उन्होंने कहा कि यदि पाकिस्तान से युद्ध हुआ तो भारत की हार नियचित हैं। उन्होंने पोस्ट में चीन का भी गुणगान किया। पोस्ट वायरल होने के बाद वे ट्रोल होने लगे। सोशल मीडिया पर उन्हें गद्दार तक कहा जाने लगा और उनके साथ उनके नेता राहुल गांधी को ट्रोल किया जाने लगा। ट्रोल होने के बाद पूर्व विधायक ने एक और पोस्ट किया जिसमें लिखा कि उनका अकाउंट हैक हो गया है।

पूर्व कांग्रेस विधायक मिंज ने अपने पोस्ट में कहा की जो आज पाकिस्तान के विरूध्द निर्णायक युध्द की बात कर रहे हैं, वे ये भी जान ले कि इस बार पाकिस्तान के साथ-साथ चीन के विरूध्द भी लड़ना पड़ेगा। आगे लिखा कि, एसी स्थिति में भारत की हार सुनिश्चित है, POK के महत्वपूर्ण हिस्से में चीन ने अंधाधूंध निवेश किया है। पुराने सिल्क रोड खोल दिए गए है। उन्होंने बताया यही हाल बलूचिस्तान का भी है। उन्होंने यह भी लिखा कि बलुचिस्तान में ग्वादर पोर्ट को चीन ने डेवलप किया है और उसकी सेना सुरक्षा कर्मियों के नाम पर वहां तैनात है। उन्होंने कहा बलुच विद्रोहियों की औकात नहीं है कि वे चीनी सैनिकों का मुकाबला कर सकें, क्योंकी यहीं दोनों जगह है जहां पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी ऑपरेट करते हैं। एटबबाबाद भी इन्हीं जंगलों में है, जहां से लश्कर ए तैयबा का नेटवर्क काम करता है।उन्होंने पूरी गणना करके बताया की अब अगर भारत इन स्थानों पर सीधे हमला करेगा तो चीन स्वत: ही पाकिस्तान के साथ खड़ा होगा।
सोशल मीडिया पर लगी फटकार
कांग्रेस विधायक यूडी मिंज के पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग की बाड़ सी आ गई। भाजपा प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने कहा- यूडी मिंज के सोशल मीडिया में जो पोस्ट है वो गद्दारी तथा सेना का मनोबल तोड़ने वाला पोस्ट है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये गद्दारी और कायर जैसा वक्तव्य है जो इनके पार्टी के डीएनए में है। बेहद शर्मनाक आप तो जेहादी एजेंट वाली लेख लिख दिया कांग्रेस विधायक के पोस्ट पर विधायक अजय चंद्राकर ने कहा- यूडी मिंज ने भारत के संभावित हार की घोषणा की है। परंपरागत बहाने से बोल दिया कि अकाउंट हैक हो गया। अखबारों में छपने के लिए कांग्रेस शॉर्टकट तरीके अपनाती है।
प्रिंस तिवारी ने लिखा कि कांग्रेसी हो यह तो मानता था लेकिन आज भारत की हार का बात करके पाकिस्तानी होने का सबूत भी दे दिया धिक्कार है आप जैसे पूर्व विधायकों पर और कांग्रेसी मानसिकता पर जो अपने देश के बारे में ऐसा सोचता है। एक अन्य यूजर मुकेश दुर्वे ने लिखा कि राहुल ने एम ओ यू चीन के साथ किया है यदि भारत पाक पर हमला करता है तो चीन को। भी भारी नुकसान उठाना पड़ेगा इसलिए कांन्ग्रेस कि मजबूरी है ऐसा दुष्प्रचार करने की। बाकी आपकी यह पोस्ट देश भारत के साथ कॉन्ग्रेस के दुष्प्रचार का जीता जागता उदाहरण है। आप पढ़े लिखे समझदार व्यक्ति है ऐसी पोस्ट करने से बचना चाहिए।
यूडी मिंज ने कहा अकाउंट हैक हो गया
सोशल मीडिया पर ट्रोल होने के बाद पूर्व विधायक यूडी मिंज का एक और पोस्ट सामने आया। इसमें उन्होंने लिखा कि उनका अकाउंट हैक हो गया है और उसमें कुछ ऐसे लेख आ रहे हैं जिस पर उनका कंट्रोल नहीं है। उन्होंने यह भी कि भारत विरोधी पोस्ट उन्होंने नहीं किया है। अकाउंट हैक होने के बाद सुरक्षा को लेकर जानकारी ले रहे हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस विधायक कह तो रहे हैं कि उनका अकाउंट हैक हो गया है लेकिन इस संबंध में उन्होंने किसी भी थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।




