ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: दुर्ग में तीन तलाक देकर फरार हो गया था युवक, पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

दुर्ग में तीन तलाक देकर फरार हो गया था युवक, पुलिस ने भोपाल से किया गिरफ्तार

By Mohan Rao
Published: April 28, 2025
Share
तीन तलाक देने वाला आरोपी पकड़ाया
SHARE

दुर्ग। पद्मनाभपुर थाना क्षेत्र में पिछले दिनों दर्ज तीन तलाक के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी पत्नी ने पद्मनाभपुर थाने में शिकायत दर्ज कर बताया था कि उसके पति ने तीन बार तलाक बोलकर उसे छोड़ दिया है। थाने में मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही आरोपी फरार हो गया था। आरोपी रईश खोखकर को पुलिस ने भोपाल से गिरफ्तार किया और दुर्ग लेकर पहुंची। आरोपी के खिलाफ , धारा 115 (2) बीएनएस व मुस्लिम विवाह अनुच्छेद अधिनियम की धारा 4 के तहत कार्रवाई की गई है।

बता दें 12 अप्रैल को रेशमा फातिमा पति मोहम्मद रईस खोखर (24) निवासी कसारीडीह व्दारा थाना प‌द्मनाभपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया गया। शिकायत बताया कि उसका विवाह कसारीडीह निवासी मोहम्मद रईस के साथ 16.11.2023 को मुस्लिम रिती रिवाज के अनुसार सम्पन्न हुई थी। प्रार्थिया की मां ने विवाह में दुल्हे मोहम्मद रईस को 107786 रुपए सलामी के रूप में सोना-चांदी के जेवरात एवं अन्य मंहगी सामग्री दिए थे। निकाह के बाद प्रार्थिया नागपुर महाराष्ट्र से कसारीडीह आ गई और अपने पति के साथ रहने लगी। विवाह के कुछ दिन पश्चात् पति का व्यवहार प्रार्थिया के प्रति बदल गया और वे लोग बिना किसी कारण के प्रार्थिया से झगड़ा करने लगे। 18.12.2024 को मोहम्मद रईस ने प्रार्थिया को तीन तलाक दे दिया और दूसरी लड़की से शादी कर ली। रेशमा फातिमा की रिपोर्ट पर थाना पद्मनाभपुर में धारा 115 (2) बीएनएस व मुस्लिम विवाह अनुच्छेद अधिनियम की धारा 4 के अन्तर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

जैसे ही रईश खोखर को पता चला कि उसके खिलाफ अपराध दर्ज हो गया है तो वह फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के ठिकानों में उसकी तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। प्रार्थिया ने पुलिस को बताया था कि उसका पति भोपाल में कही रह रहा है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रईश खोखर का लोकेशन सर्च किया। आरोपी को भोपाल (म.प्र) में लुक छिपकर रहने की सूचना मिलने पर पुलिस की टीम को भोपाल रवाना किया गया। भोपाल से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। रविवार को उसे दुर्ग लाया गया और थाना पद्मनाभपुर पुलिस द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

आफत बनकर बरसी बारिश, वीडियो में देखिए कैसे कच्चे मकान को बहा ले गया नाला
मुंगेली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई- गिट्टी एवं रेत के अवैध परिवहन नकेल, 13 हाइवा जब्त
कोरोना में आर्थिक रूप से कमजोर हुए बिजली उपभोक्ताओं को मजबूत करेगी एमबीबीएस योजना
Big News : एक ही परिवार के पांच लोगों की हत्या से मचा हड़कंप, फांसी पर झूला आरोपी
shreekanchanpath 179 # 13 April 2024
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में लिफ्ट और एस्केलेटर की सुरक्षा को लेकर बड़ा फैसला, पंजीयन व नवीनीकरण अनिवार्य, निरीक्षण भी होगा
Next Article छत्तीसगढ़ बीज निगम व एसआई की नौकरी लगाने का दिया झांसा, पांच लाख की ठगी के आरोपी गिरफ्तार
× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?