ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Breaking News : दुर्ग-भिलाई में भी पाकिस्तानियों की तलाश, तड़के 4 बजे से पुलिस ने शुरु की जांच… संदिग्ध भी मिले
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeDurg-BhilaiFeatured

Breaking News : दुर्ग-भिलाई में भी पाकिस्तानियों की तलाश, तड़के 4 बजे से पुलिस ने शुरु की जांच… संदिग्ध भी मिले

By Mohan Rao
Published: April 27, 2025
Share
दुर्ग में जांच करती पुलिस
SHARE

भिलाई। पहलगाम आतंकी हमले के बाद देश में पाकिस्तान के रहवासियों को वापस अपने देश जाने का अल्टिमेटम दे दिया गया। वैध दस्तावेजों के साथ देश में आए पाकिस्तानी वापस लौटने लगे हैं। इस बीच देश भर में अवैध रूप से देश में रह रहे पाकिस्तानी व विदेशी नागरिकों की पहचान की जा रही है। दुर्ग भिलाई में रविवार तड़के पुलिस द्वारा रेड कार्रवाई की गई और संदिग्धों की जांच की गई। दुर्ग पुलिस की तीन अलग-अलग टीम ने एएसपी के नेतृत्व में छापेमारी की।

एसपी विजय अग्रवाल ने एएसपी सुखनंदन राठौर, एएसपी अभिषेक झा और एएसपी पद्मश्री तंवर के नेतृत्व में तीन अलग-अलग टीमें बनाई। सभी अधिकारियों ने तड़के साढ़े 4 बजे पूरे पुलिस बल के साथ रेड मारी। एएसपी अभिषेक झा ने दुर्ग में मोहन नगर थाना इलाके के उरला क्षेत्र स्थित बॉम्बे आवास में छापामारी की। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने भिलाई तीन थाना इलाके के हथखोज इलाके में तथा एएसपी पद्मश्री तंवर ने सुपेला थाना क्षेत्र के सुपेला मस्जिद के पीछे वाले हिस्से में छापेमारी की है।

मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में पुलिस की दबिश
दुर्ग पुलिस की टीमों ने दुर्ग-भिलाई के मुस्लिम बाहुल क्षेत्रों में छापेमारी की है। पुलिस को आशंका है कि पाकिस्तान में भी इनके रिश्तेदार हो सकते हैं और कहीं न कहीं पाकिस्तान के नागरिक इन इलाकों में पहचान छिपाकर या अवैध रूप से रह रहे होंगे। पुलिस ने जांच के दौरान घरों की तलाशी ली और लोगों के डाक्यूमेंट चेक किए। आधार, पैन के साथ इन लोगों के फिंगर प्रिंट भी लिए गए। पुलिस ने ऐप के जरिए इनके दस्तावेजों का मिलान करेगी जिससे इनका रिकार्ड पुलिस को मिल सके।

जांच के दौरान मिले वारंटियों के साथ संदिग्ध
जांच के दौरान पुलिस को कुछ वारंटियों को पकड़ने में सफलता मिली है। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि उरला क्षेत्र के बॉम्बे आवास में जब छापेमारी की गई तो इस दौरान 4 फरार वारंटी मिले। चारों वारंटियों को हिरासत में लिया गया। एक चोरी की स्कूटी भी पुलिस ने बरामद की गई है जो कि रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में चोरी हुई थी। इसके अलावा चोरी व लूट करने वाले दो बदमाश भी पुलिस के हत्थे चढ़े हैं। सभी को मोहन नगर थाने ले जाया गया जहां पूछताछ की जा रही है। एएसपी ने कहा कि पुलिस की जांच कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हुआ आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का गठन
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में 100 अत्याधुनिक नंद घर स्थापित करेगा वेदांता
देश में लगातार घट रही कोरोना की रफ्तार….. बीते 24 घंटे में मिले 26567 संक्रमित
16th Vijay Merchant Multi-Day Trophy-2025: दूसरे दिन की समाप्ति तक छत्तीसगढ़ ने बनाई 14 रनों की बढ़त, पहले दिन अर्शवीर ने 4 और यथार्थ ने लिए 3 विकेट
घुटनों में रहता है बहुत ज्यादा दर्द तो जानें कारण और बचाव के उपाय
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article प्लांट से कॉपर चोरी : फर्जी गेट पास से एंट्री कर वारदात को दिया अंजाम, सीआईएसएफ की गिरफ्त में आए बदमाश
Next Article Raipur : दिवंगत दिनेश मिरानिया के परिवार से मिले कर्मकार मंडल के अध्यक्ष रामप्रताप, दी श्रद्धांजलि

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?