ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: उधार के पैसे नहीं दे रहा था शख्स, ढाई लाख वसूलने पांच लाख की दी सुपारी… ठेकेदार सहित तीन गिरफ्तार
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedRajnandgaon

उधार के पैसे नहीं दे रहा था शख्स, ढाई लाख वसूलने पांच लाख की दी सुपारी… ठेकेदार सहित तीन गिरफ्तार

By Mohan Rao Published April 24, 2025
Share
डोंगरगढ़ हत्याकांड का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
SHARE

राजनांदगांव। डोंगरगढ़ के करवारी रोड पर मिली खून से लथपथ लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी घटना का मास्टर माइंड मृतक का दोस्त निकला जो कि पेशे से एक ठेकेदार है। उसने अपने भांजे व एक अन्य की सहायता से इस हत्याकांड को अंजाम दिया। खास बात यह है कि हत्या की वजह उधार के पैसे न चुकाने को लेकर हुई। ढाई लाख की उधारी के लिए पांच लाख रुपए की सुपारी दे दी। फिलहाल डोंगरगढ़ पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

बता दें दो दिन पहले डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र में अज्ञात लाश मिली थी। शुरुआती जांच में हत्या का मामला सामने आया। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू की।  मृतक की पहचान कन्हारगांव निवासी देवलाल मण्डावी के रूप में हुई, जिसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। चेहरा कुचलकर पहचान मिटाने की कोशिश की गई, ताकि मामला अंधे कत्ल की शक्ल ले सके। लेकिन डोंगरगढ़ पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी महज 48 घंटे में सुलझाकर बड़ी सफलता हासिल की है।

पुलिस की जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे मुख्य साजिशकर्ता कोई और नहीं, बल्कि देवलाल का पुराना दोस्त ओमकार मण्डावी था, जो पेशे से ईंट भट्टे का ठेकेदार है। देवलाल ने ओमकार से करीब ढाई लाख रुपए उधार लिए थे, और जब पैसे की वापसी की मांग की गई तो देवलाल न सिर्फ  झगड़ता, बल्कि फर्जी केस में फंसाने की धमकी भी देने लगा। इसी से आक्रोशित होकर ओमकार ने देवलाल को रास्ते से हटाने की ठान ली। ओमकार ने अपने भांजे महेन्द्र नेताम को इस साजिश में शामिल किया। महेन्द्र ने अपने करीबी योगेश चौरे से संपर्क किया और हत्या का प्रस्ताव रखा।

योगेश ने 5 से 6 लाख की सुपारी पर हत्या करने की हामी भर दी। योजना के तहत घटना से कुछ दिन पहले देवलाल की टूटी हुई बाइक को बहाना बनाकर उसे घर से बुलवाया गया। साथ ही, उसे शराब पिलाकर बेहोश करने की तैयारी भी की गई। 20 अप्रैल की रात डोंगरगढ़ में देवलाल को जमकर शराब पिलाई गई। जब वह नशे में लडख़ड़ाता हुआ करवारी रोड की ओर अकेला बढ़ा, तो योगेश और महेन्द्र ने मोटरसाइकिल से उसका पीछा किया। जैसे ही मौका मिला, सागौन की मोटी लकड़ी से देवलाल के सिर और चेहरे पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया गया। हत्या के तुरंत बाद दोनों आरोपी फरार हो गए।  इस पूरे घटनाक्रम के दौरान ओमकार मण्डावी लगातार मोबाइल पर संपर्क में बना रहा और निर्देश देता रहा। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल्स और सायबर तकनीक की मदद से तीनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना गुनाह कबूल किया और कत्ल की पूरी कहानी सामने आ गई।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 24, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article नो पार्किंग पर खड़े वाहनों पर कार्रवाई, शराबी वाहन चालकों का भी कटा चालान…. देर रात तक चला एक्शन
Next Article हिमालयन ग्रिफ़्फॉन गिद्ध जटायु ने भरी सफल उड़ान, नेपाल तक की यात्रा, बिलासपुर वन विभाग ने किया था रेस्क्यू

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?