ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: संत निरंकारी मिशन का विशाल रक्तदान शिविर, 312 लोगों ने किया रक्तदान कर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

संत निरंकारी मिशन का विशाल रक्तदान शिविर, 312 लोगों ने किया रक्तदान कर

By Mohan Rao
Published: April 24, 2025
Share
संत निरंकारी मंडल का विशाल रक्तदान शिविर
SHARE

भिलाई। संत निरंकारी मिशन द्वारा 24 अप्रैल का दिन मानव एकता दिवस के रूप में मनाया जाता है। मानव एकता दिवस का दिन उन बलिदानी संतो को समर्पित है जिन्होंने अपना सारा जीवन मानवता के लिए समर्पित किया है। इसी कड़ी में निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज जी का कथन “मानव का रक्त नाड़ियों में बहे, नालियों में नही ” को चरितार्थ करते हुए संत निरंकारी चेरिटेबल फाउंडेशन द्वारा विशाल रक्तदान शिविर लगाया गया है। इस शिविर में कुल 312 यूनिट रक्तदान किया गया। 388 लोगों ने रक्तदान के लिए पंजीयन कराया। हीमोग्लोबिन की कमी व अन्य कारणों की वजह से 76 लोगों को जिला ब्लड बैंक के अधिकारियों ने अयोग्य घोषित कर दिया। इस शिविर में 97 यूनिट महिलाओं ने और 215 यूनिट पुरषों ने रक्तदान किया। नगर निगम आयुक्त राजीव पांडे ने भी रक्तदान कर मानवता का श्रेष्ठ उपहार दिया।

संयोजक सतपाल सैनी ने बताया कि पिछले 40 वर्षों से संत निरंकारी मिशन द्वारा लाखो यूनिट रक्तदान मानव जगत को समर्पित किया जा चुका है। इस रक्तदान शिविर में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी के वचनों को मानकर मिशन के भक्तों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर मानव को संदेश दिया है कि आपका रक्तदान किसी के लिए जीवनदान हो सकता है। एक अनूठी मिसाल प्रस्तुत करते हुए कई परिवार  पूरे परिवार के सदस्यों ने रक्तदान कर एक अनूठी मिसाल पेश की।

अय्यप्पा मंदिर सेक्टर 2 में आयोजित विशाल रक्तदान शिविर में मुख्य रूप से  विधायक रिकेश सेन जी,पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, महापौर नीरज पाल, निगम आयुक्त राजीव पांडे, छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कामर्स के महामंत्री अजय भसीन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए एवं रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सतपाल सैनी, संदीप निरंकारी, इंद्रजीत निरंकारी, डॉ एसएल वर्मा द्वारा सभी अतिथियो का स्वागत दुपट्टा पहनाकर किया। मानव एकता दिवस के उपलक्ष्य में विशेष सत्संग का भी आयोजन किया गया।  सत्संग को संबोधित करते हुए रायपुर के संत रूप चंद पृथ्वानी ने कहा कि बाबा गुरबचन सिंह जी का जीवन मानवता को समर्पित रहा।उन्होंने कहा कि निरंकारी मिशन  का  मुख्य उद्देश्य मानव जीवन का कल्याण करना और लोगों को निरंकार (निराकार परमात्मा) से जोड़ना है।

उन्होंने कहा कि मिशन यह मानता है कि परमात्मा निराकार है और सभी जीवों में व्याप्त है।रक्तदान की प्रेरणा से लाखों यूनिट रक्तदान किया जा चुका है जो मानवता के लिए रक्तदान संग्रह में जिला चिकित्सालय दुर्ग ब्लड बैंक की टीम ने किया ।डॉ प्रवीण अग्रवाल  नोडल अधिकारी ब्लड बैंक जिला चिकित्सालय जी की देखरेख में लैब टेक्नीशियन रोशन सिंह, रूपेश सरपे, महेंद्र चंद्राकर, तरनूम, महेश चंद्राकर, ओम प्रकाश साहू, कृष्ण कांत तिवारी, दिनेश, स्टाफ़ नर्स तरुणा रावत, सती गुप्ता, काउंसलर टीएस एंथोनी, गणेश निर्मलकर, अभय ताम्रकार एवं कौशल साहू, हिमांशु चंद्राकर, माला व पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने सहयोग किया। रक्तदान शिविर में उदला राम, सुरेश प्रकाश, कन्हैया देवांगन, विजय साव, रोहित, विकास, दिग्विजय सिंह, विनीत अकेला व मुख्य रूप से सेवादल के नौजवानों व बहनों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह जानकारी शंकर सचदेव ने दी।

Big news : कोयला लोड ट्रेलर से टक्कर के बाद लगी आग, दोनों वाहन जलकर खाक, जिंदा जले ड्राइवर हेल्पर
फिरौती न देने पर उग्रवादियों ने लगाई सात ट्रकों में आग, दो को गोली मारी, तीन को जिंदा जला दिया
महंगाई की मार: गरीब परिवारों को झटका, खाद्य तेल में 10 रुपए की बढ़ोतरी
Gustakhi Maaf: राहुल को राहत के बाद राजनीति
एक महिला समेत तीन लोगों को आजीवन कारावास, 2018 में हुई थी नाबालिग से दुष्कर्म
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article Pahalgam Attack: पंचतत्व में विलीन हुए दिनेश मिरानिया, बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि Pahalgam Attack: पंचतत्व में विलीन हुए दिनेश मिरानिया, बेटे शौर्य ने दी मुखाग्नि
Next Article नई उद्योग नीति से बस्तर में होगा विकास का नया सूर्योदय: रत्नावली कौशल Pahalgam Attack: देश की एकता और अखंडता पर प्रहार, आतंकवाद का खत्मा जरूरी : रत्नावली कौशल

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?