ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : वाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील क्लिप रिकार्ड कर किया वायरल, आरोपी को दिल्ली से ढूंढ लाई पुलिस
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : वाट्सएप वीडियो कॉल पर अश्लील क्लिप रिकार्ड कर किया वायरल, आरोपी को दिल्ली से ढूंढ लाई पुलिस

By Mohan Rao
Published: April 22, 2025
Share
युवती का प्राइवेट वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले की एक युवती का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल किए जाने का मामला सामने आया है। मेट्रोमैनी साइट के जरिए पहले दोस्ती और उसके बाद आपस में बातचीत हुई। विश्वास में लेने के बाद एक दिन युवक ने वाट्सएप वीडियो कॉल पर युवती को न्यूड होने कहा। युवती ने यहां गलती कर दी। युवक ने क्लिप रिकार्ड कर लिया। गलती का अहसास होने पर युवती ने युवक से दोस्ती तोड़ दी उसने वीडियो वायरल कर दिया। इस मामले में शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने संजीदगी से मामले की जांच की और आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 509(ख) व 67(ए) आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई कर जेल भेजा गया। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का है।

मामले 17 जनवरी 25 को थाना कुनकुरी में प्रार्थीया ने शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके द्वारा वर्ष 2023 में मेट्रोमैनी साइट शादी डॉट कॉम पर शादी के लिए अपना बायोडाटा अपलोड किया था। कुछ दिनों बाद रोहित प्रसाद नाम के युवक ने मोबाइल फोन के माध्यम से रिक्वेस्ट भेजा। प्रार्थिया ने रिक्वेस्ट स्वीकार कर लिया। इसके बाद पीडिता ने मोबाइल नंबर साझा कर लिया। दोनों के बीच बातचीत होने लगी। इस बीच 21.12.23 को रोहित प्रसाद ने युवती को वीडियो कॉल किया। इस दौरान उसने युवती को अपनी बातों में फंसाया और न्यूड होने के लिए मना लिया। रोहित प्रसाद ने इसका फायदा उठाया और क्लिप रिकार्ड कर ली। पीड़िता को गलती का अहसास होने पर, वह रोहित प्रसाद से बातचीत करना बंद कर दिया। रोहित प्रसाद के द्वारा अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए पीड़िता का प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर वायरल कर दिया गया। रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी रोहित प्रसाद के विरुद्ध भा. द. वि. की धारा 509(ख) व 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

चूंकि मामला अत्यंत संवेदनशील था अतः वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में थाना कुनकुरी से पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी, पीड़िता से प्राप्त आरोपी के मोबाइल नंबर को पुलिस की साइबर टीम के द्वारा लगातार सर्विलांस में रखा जा रहा था, कि आरोपी रोहित प्रसाद का लोकेशन सागरपुर दिल्ली में मिलने पर, तत्काल पुलिस टीम दिल्ली रवाना होकर सागरपुर से आरोपी रोहित प्रसाद को हिरासत में लेकर वापस ले आई। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन को जप्त कर लिया गया है। मामले के आरोपी रोहित प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी सबरी मठ (सावरी बक्सी जी)  थाना जलालपुर, जिला सारन (बिहार) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

मामले की विवेचना व आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कुनकुरी निरीक्षक राकेश यादव, साइबर सेल से उप निरीक्षक, थाना कुनकुरी से सहायक उप निरीक्षक श्री ईश्वर वारले, आरक्षक चंद्रशेखर बंजारे व नंदलाल यादव की सराहनीय भूमिका रही है। एसएसपी जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिला संबंधी अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, आरोपी रोहित प्रसाद को दिल्ली से हिरासत में लेकर लाया गया है, महिला संबंधी अपराधों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

कोरोना से निपटने के चीन के रवैये से चिंतित हुआ अमेरिका, राष्ट्रपति ने ड्रैगन को दे डाली नसीहत
सस्टेनेबल और नवीन प्रौद्योगिकियों वालें 100 से अधिक स्टार्टअप को जोडेगा वेदांता
योजना भवन की अलमारी में मिले 2.31 करोड़ और 1 किलो गोल्ड बिस्किट, भ्रष्टाचार के मुद्दे पर घिरी सरकार
International Trade Fair: आदिवासी अंचलों में किसानों की ताकत बना मिलेट मिशन, व्यापार मेले में दिख रही झलक
एक योजना, जिसने बदल दी जिंदगी, गोबर बेचकर अदा करते हैं बेटी की पढ़ाई की फीस
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article डीपीएस चौक पर महिलाओं ने राहगीरों को बांटी शरबत, सैकड़ों लोगों को मिली राहत
Next Article UPSC 2024 Result: सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें सूची UPSC 2024 Result: सिविल सेवा परीक्षा का अंतिम परिणाम जारी, प्रयागराज की शक्ति दुबे ने किया टॉप, देखें सूची

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?