ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: CG Crime : गाय का मांस बेचने के लिए घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhCrimeFeaturedJashpur

CG Crime : गाय का मांस बेचने के लिए घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

By Mohan Rao
Published: April 21, 2025
Share
गो-मांस बेचते दो आरोपी पकड़ाए
SHARE

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में गो-मांस की बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने 11 किलो गो-मांस जब्त किया है। साथ ही इनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही बाइक भी पुलिस ने जब्त की है। पुलिस ने इस मामले में ग्राम जोकारी, नवाटोली थाना कुनकुरी निवासी देव कुमार राम व गांव ढोढिआरा चौकी करडेगा निवासी गोविन्द राम को गिरफ्तार किया है। वहीं एक आरोपी फरार बताया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4,5,10 के तहत कार्रवाई की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार 19 अप्रैल 25 को चौकी करडेगा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ व्यक्ति, एक काले रंग की बिना नंबर की मोटर साइकल पर एक नीले, लाल रंग की बैग में गौ वंश, के मांस को लेकर, गोड़अम्बा पंचायत भवन के पास बिक्री के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे हैं। एसएसपी शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर संदेहियों की घेराबंदी की गई। पुलिस को देखकर एक फरार हो गया और दो को हिरासत में लिया गया। दोनों ने अपना नाम क्रमशः देव कुमार राम व गोविन्द राम बताया।

पुलिस के द्वारा जब संदेहियों के पास रखी नीले- लाल  रंग की बैग की तलाशी ली गई तो, उसमें काले रंग की प्लास्टिक की 11थैली में, कच्चा मांस, बरामद हुआ। मांस को जब्त कर पशु चिकित्सक से जांच कराई गई तो बताया गया कि यह गो मांस है।  पुलिस की पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे  ग्राम बनडेगा , चौकी करडेगा, से गौ मांस को बैग में भरकर, बिक्री करने हेतु ग्राम जोकारी, थाना कुनकुरी ले जा रहे थे। पुलिस के द्वारा इस विषय पर जांच जारी है। पुलिस ने मामले में फरार एक आरोपी को चिन्हित कर लिया है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपियों द्वारा अपराध स्वीकार करने व प्रयाप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

बड़ा सड़क हादसा: दो ट्रकों के बीच दबी कार, आठ लोगों की मौत, एक बच्ची बची
‘पाञ्चजन्य कॉनक्लेव – दंतेश्वरी डायलॉग’ में मुख्यमंत्री साय ने साझा किए सुशासन के दो वर्षों का अनुभव
अनुकंपा नियुक्ति पर मुख्यमंत्री के निर्णय का लाभ…. एक हफ्ते के भीतर कलेक्ट्रेट में चार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी
इंडियन नेवी में आज शामिल होगा INS मोरमुगाओ, मिसाइल और रॉकेट लॉन्चर से होगा लैस… जानिए क्या है इसकी खूबिया
राम चरण ने खत्म की भाषाओं की बहस, कहा – पूरे देश की एक ही भाषा है, सिनेमा की
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में सफलता, एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर
Next Article shreekanchanpath 187 # 21 April 2025

Ro.No.-13848/18

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?