ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में सफलता, एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhCrimeFeaturedNational

छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में सफलता, एक करोड़ के इनामी सहित 8 नक्सली ढेर

By Mohan Rao Published April 21, 2025
Share
मुठभेड़
SHARE

कोबरा 209 बटालियन के जवानों व नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़

बोकारो/भिलाई। सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से छत्तीसगढ़ में नक्सली बैकफुट पर हैं। छत्तीसगढ़ के बाद अब झारखंड में भी सुरक्षाबलों को नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी सफलता मिली है। झारखंड के बोकारो जिले में सोमवार को कोबरा 209 बटालियन के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में एक करोड का इनामी नक्सली विवेक मारा गया है। नक्सली विवेक के साथ कुल 8 नक्सलियों को ढेर करने में सुरक्षाबलों को सफलता मिली है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। बताया जा रहा है कि मारे गए नक्सलियों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।

मिली जानकारी के अनुसार बोकारो जिले के लालपनिया इलाके के लुगु हिल्स में सोमवार की सुबह करीब 5.30 बजे मुठभेड़ शुरू हुई। 209 कमांडो बटालियन फॉर रेजोल्यूट एक्शन (कोबरा) के जवानों ने अभियान चलाया। मुठभेड़ में आठ नक्सली मारे गए। ढेर किए गए नक्सलियों में एक विवेक पर एक करोड़ का इनाम था। सुरक्षा बलों को मौके से एक एके सीरीज राइफल, तीन इंसास राइफल, एक सेल्फ लोडिंग राइफल (एसएलआर), आठ देशी बंदूकें और एक पिस्तौल मिली हैं। मुठभेड़ में सुरक्षाबल के किसी भी जवान के चोटिल होने की सूचना नहीं है। इस ऑपरेशन के बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया गया है। फिलहाल स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में बताई जा रही है।

मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने की कवायद
पुलिस और सुरक्षा बलों का यह अभियान केंद्र सरकार की ओर से मार्च, 2026 तक देश से नक्सलवाद को खत्म करने की घोषणा का हिस्सा है। केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद को समाप्त करने की घोषणा की थी। इसके बाद से ही सुरक्षाबलों द्वारा ऑपरेशन तेज कर दिए गए हैं। विशेष रूप से छत्तीसगढ़         में 2024 व 2025 में अब तक एनकाउंटर में 200 से ज्यादा नक्सलियों को ढेर कर दिया गया है।

अमित शाह की सख्त चेतावनी
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा था कि नक्सली आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौट आएं। अगर वह ऐसा नहीं करते हैं तो उनको पाताल से भी ढूंढकर मारा जाएगा। नक्सलियों के सफाया के लिए केंद्र सरकार ने बस्तर में चार हजार अतिरिक्त सुरक्षाबल तैनात किए हैं। साल 2024 में जवानों ने 1033 नक्सलियों को गिरफ्तार किया, जबकि 925 ने आत्मसमर्पण किया था।

अमित शाह से मिलेंगे विष्णु देव साय
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय सोमवार शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से उनके राज्य में नक्सल विरोधी अभियानों और संबंधित विषयों की व्यापक समीक्षा के लिए नई दिल्ली में नॉर्थ ब्लॉक स्थित उनके कार्यालय में मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम साय छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों के ऑपरेशन से लेकर आत्मसमर्पित नक्सलियों की जानकारी अमित शाह से साझा करेंगे।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 21, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article फिट इंडिया कैंपेनिंग : संडे ऑन साइकिल का आयोजन, 100 से ज्यादा लोगों ने लिया हिस्सा
Next Article CG Crime : गाय का मांस बेचने के लिए घूम रहे थे बदमाश, पुलिस ने पकड़कर भेजा जेल

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?