ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: छत्तीसगढ़ में एक तरफ भीषण गर्मी, तो दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRaipur

छत्तीसगढ़ में एक तरफ भीषण गर्मी, तो दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर

By Om Prakash Verma
Published: April 20, 2025
Share
छत्तीसगढ़ एक तरफ भीषण गर्मी, तो दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर
छत्तीसगढ़ एक तरफ भीषण गर्मी, तो दूसरी तरफ आंधी-तूफान और बारिश का कहर
SHARE

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज इन दिनों कुछ ऐसा है कि लोगों को हर दिन किसी नई चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। जहां एक ओर लू जैसे हालात लोगों को बेहाल कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर गरज-चमक और आंधी-तूफान के साथ हो रही बारिश ने मुश्किलें और बढ़ा दी हैं।

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में प्रदेशभर में तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की वृद्धि हो सकती है, जिससे गर्मी और ज्यादा तीव्र हो जाएगी। रायपुर और बिलासपुर जैसे शहरों में तापमान पहले ही 41.4 डिग्री तक पहुंच गया है। राजधानी रायपुर में बीते 24 घंटों में तापमान में 2.2 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई, वहीं सरगुजा में यह वृद्धि 2.1 डिग्री रही।

हालांकि, कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश भी देखने को मिली है, जिससे थोड़ी राहत जरूर मिली, लेकिन गर्मी पर इसका खास असर नहीं पड़ा। रायपुर में शुक्रवार को सुबह और शाम को बारिश हुई, लेकिन दिन का तापमान 41.4 डिग्री तक बना रहा। रात में भी पारा 27.2 डिग्री तक पहुंच गया, जिससे उमस में भी इजाफा हुआ। हवा की गति करीब 7 किमी प्रति घंटा रही और आद्र्रता का स्तर लगभग 60 प्रतिशत के आसपास बना रहा।

मौसम विभाग ने अगले 4 दिनों के लिए गरज-चमक और बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया है। लोगों से अपील की गई है कि वे मौसम संबंधी अपडेट्स पर नजर बनाए रखें और सावधानी बरतें। खासतौर पर खुले स्थानों से बचें और सुरक्षित स्थानों पर रहें, क्योंकि आंधी-तूफान और बिजली गिरने जैसी घटनाएं जानलेवा हो सकती हैं।

ईद मुबारक : राजधानी रायपुर, दुर्ग-भिलाई सहित प्रदेश के सभी जिलों में ईद का जश्न
एक और टैलेंट : ‘बसपन का प्यार और अरपा के धार’ के बाद ‘अब होश न खबर है’, धूम मचा रहे हैं छत्तीसगढ़ के बच्चे, देखे वीडियो
प्रधान मंत्री छात्रो से करेंगे परीक्षा पे चर्चा, प्रसारण 20 जनवरी को
आकार लेने लगी है छत्तीसगढ़ में पर्यटन तीर्थों की नयी श्रृंखला
राज्य के 56 लाख परिवारो को दिया जा रहा तीन माह का निःशुल्क राशन- शिव डहरिया
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बादल फटने से 3 की मौत, जम्मू में भारी बारिश के बीच आई प्राकृतिक आपदा, प्रशासन ने शुरू किया रेस्क्यू
Next Article छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति का असर, नारायणपुर में पांच नक्सलियों ने पुलिस के सामने किया सरेंडर

Ro.No.-13954/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?