भिलाई। शहर का छावनी चौक जल्द ही गो-माता चौक के नाम से जाना जाएगा। यहां गाय की प्रतिमा स्थापित होगी और चौक का होगा सौंदर्यकरण भी किया जाएगा। महापौर नीरज पाल ने शनिवार को स्थल अवलोकन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
बता दें कि नगर पालिक निगम भिलाई की 27 मार्च 25 को हुई विशेष सम्मिलन की बैठक में महापौर नीरज पाल ने अपने बजट अभिभाषण बताया था कि श्री शंकराचार्य जी महाराज ने 10 मार्च 24 देश व्यापी गौ माता के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए छावनी चौक भिलाई में धरने पर बैठे थे। इस दौरान उन्होंने कहा था कि निगम का सदन इस चौक का नाम गौ माता के नाम पर नामकरण कर सौदर्यकरण किये जाने का स्वीकृति प्रदान करें।
इसके बाद महापौर के इस प्रस्ताव को सदन ने स्वीकृति प्रदान किया गया था। छावनी चौक के सौदर्यकरण किये जाने हेतु जोन दो के राजस्व विभाग द्वारा सर्वेक्षण किया जा चुका है। जिसका स्थल अवलोकन शनिवार को महापौर नीरज पाल, जोन आयुक्त यशा लहरे, सहायक राजस्व अधिकारी शरद दुबे सहायक अभियंता अर्पित बंजारे ने किया। महापौर ने मौका स्थल पर प्रभावित होने वाले परिवार को आश्वस्त किया कि प्रभावित लोगो को प्रधानमंत्री आवास योजना में व्यवस्थापन किया जाएगा। महापौर पाल ने स्थल पर उपस्थित अधिकारियो को आवश्यक निर्देश दिए और शीघ्र कार्य प्रारंभ करने को कहा है।




