भिलाई। एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना भिलाई-2 के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक-2 गांधी नगर भिलाई-3 में 17 अप्रैल को पोषण पखवाड़ा के तहत जागृति शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोदभराई और एक बच्चे का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं गर्भवती व स्तनपान कराने वाली महिलाओं को पोषण को लेकर जागरुक किया गया।

कार्यक्रम में एकीकृत महिला एवं बाल विकास परियोजना भिलाई-2 की परियोजना अधिकारी नीलम राय चौधरी तथा पर्यवेक्षक तृप्ति शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। परियोजना अधिकारी नीलम राय चौधरी ने महिला जागृति शिविर के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए महिलाओं को व्यवहार, पोषण और एक हजार दिवस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कुपोषण से मुक्ति के लिए गर्भावस्था से लेकर बच्चे के जन्म के बाद दो साल यानि एक हजार दिनों तक उचित देखभाल जरूरी है।
कार्यक्रम में गोदभराई के साथ गर्भवती माताओं को गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल एवं पोषण के महत्व को बताया गया। साथ ही 6 माह पूर्ण किए बच्चे रोहित कुमार का अन्नप्रासन कराते हुए यह सन्देश दिया किया गया कि बच्चों को सही समय में ऊपरी आहार देना शुरू कर कुपोषण से बचाया जा सकता है। इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ममता देशमुख, सहायिका पिंकी साहू सहित खुशबू कुमार, लक्ष्मी शर्मा, दीपिका वासनिक, लक्ष्मी कैवर्थ, नेहा राव, खुशबू तिवारी, एल. ज्योत्सना, सोनी बिशोई, दीक्षा पाटिल, सोनमती सोना, नौशीन फरनाज आदि उपस्थित थीं।




