ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: 200 किलोमीटर से अधिक रेल नेटवर्क का विस्तार, यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को मिली नई उड़ान
Share
Notification Show More
Latest News
छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च
October 13, 2026
रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान
October 12, 2026
निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया
October 12, 2026
अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल
October 12, 2026
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक
October 12, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhFeaturedRailway NewsRaipur

200 किलोमीटर से अधिक रेल नेटवर्क का विस्तार, यात्री सुविधाओं और क्षेत्रीय विकास को मिली नई उड़ान

By Mohan Rao Published April 16, 2025
Share
SHARE

रायपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में रेलवे नेटवर्क विस्तार और संरचना सुदृढ़ीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूर्ण की गईं। इस वर्ष कुल 200.15 किलोमीटर रेल खंडों का निर्माण व कमीशनिंग कार्य पूर्ण हुआ, जिसकी कुल लागत 2896.53 करोड़ रही।

छत्तीसगढ़ में तीसरी लाइन की ही एक और महत्वपूर्ण परियोजना राजनांदगांव – नागपुर तीसरी रेललाइन परियोजना के अंतर्गत 63.96 किलोमीटर रेल खंडों पर कार्य पूरा किया गया, जिनमें पनियाजोब – बोरतलाव (8.00 किमी), कांपटी– कलमना (7.72 किमी), सालेकसा – धनोली (7.00 किमी), गुदमा – गोंदिया (10.00 किमी), गोंदिया – गंगाझरी (13.74 किमी) तथा आरओआर गोंदिया (13.50 किमी) शामिल है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में चल रही चौथी रेल लाइन की परियोजना बिलासपुर – झारसुगुड़ा चौथी रेललाइन परियोजना के तहत 54.57 किलोमीटर रेलखंडों का निर्माण किया गया। इनमें बिलासपुर – गतोरा (8.00 किमी), रॉबर्टसन – भूपदेवपुर (9.30 किमी), किरोडीमलनगर – रायगढ़ (10.27 किमी), रायगढ़ – कोतरलिया (9.00 किमी) एवं कोतरलिया – जामगा (8.00 किमी) चौथी रेल लाइन शामिल है। इसके साथ ही केन्द्री – धमतरी एवं अभनपुर – राजिम गेज परिवर्तन परियोजना के अंतर्गत अभनपुर से राजिम के मध्य  (17.30 किमी) रेल लाइन का कार्य पूर्ण किया गया है।

इन परियोजनाओं में अनूपपुर-कटनी तीसरी रेललाइन परियोजना के अंतर्गत कुल 91.52 किलोमीटर लंबी रेल लाइन का निर्माण एवं कमीशनिंग भी किया गया। जिसमें बधवाबारा – घुंघुटी (13.00 किमी), घुंघुटी – मुदरिया (10.70 किमी), मुदरिया – बीरसिंहपुर (5.60 किमी), उमरिया – लोरहा (10.00 किमी), चंदिया रोड – विलायतकलां (9.50 किमी), बीरसिंहपुर – नवरोज़ाबाद (6.90 किमी), नवरोज़ाबाद – करकेली (10.20 किमी) तथा करकेली – उमरिया (12.42 किमी) रेलखंड शामिल है।

इन परियोजनाओं की पूर्णता से क्षमता आवर्धन के साथ न केवल रेलवे की वर्तमान ट्रैफिक क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी, बल्कि यात्री एवं माल परिवहन में गति, समयबद्धता और सुगमता भी सुनिश्चित होगी। व्यावसायिक क्षेत्रों को बेहतर रेल संपर्क मिलने से क्षेत्रीय विकास को भी गति मिलेगी। साथ ही वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता से भीड़-भाड़ में कमी आएगी और आपातकालीन परिस्थितियों में संचालन निर्बाध रहेगा। साथ ही इन परियोजनाओं के सफल कार्यान्वयन से रेलवे का हरित विकास भी सुनिश्चित होगा।

इन सभी लाइनों के निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात नॉन इंटरलॉकिंग प्रक्रियाओं के माध्यम से उन्हें संबंधित स्टेशनों से जोड़ा जाता है। इस दौरान यार्ड मॉडिफिकेशन, ट्रैक की लिंकिंग एवं सिग्नलिंग कार्य किए जाते हैं इस दौरान संबंधित रेलमार्ग की अधिकांश यात्री ट्रेनों को भी अस्थायी रूप से रद्द अथवा उनके मार्ग परिवर्तित करने की आवश्यकता पड़ती है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि भविष्य की आवश्यकताओं एवं सुविधाओं के लिए इन विकास कार्यों में रेलवे प्रशासन को सहयोग प्रदान करें।

You Might Also Like

छत्तीसगढ़ हॉकी लीग के फ्रेंचाइजीस और टीमों का ऐलान, सभी टीमों की जर्सी लॉन्च

रेलवे सुरक्षा बल का 42 वाँ स्थापना दिवस समारोह : साहस, प्रतिबद्धता एवं उत्कृष्टता का सम्मान

निर्माणाधीन मकानों से वायर चोरी करने वाले शातिर चोर पकड़ाए, कॉपर खरीदने वाला कबाड़ी भी धराया

अबूझमाड़ के दुर्गम अंचल में ‘सौर क्रांति’ : सोलर ड्यूल पंप से 371 गांवों तक पहुंच रहा स्वच्छ पेयजल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का छत्तीसगढ़ प्रवास : तैयारियों को लेकर लोकभवन में हुई बैठक

Mohan Rao April 16, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बिंदेश्वरी बघेल शासकीय महाविद्यालय में हुआ आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ का गठन
Next Article मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद मध्य प्रदेश अपना दल (एस) ने बाबा साहब को कृतज्ञता पूर्वक किया याद

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?