ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: Gustakhi Maaf: 12 लाख घरों में ताले पड़े
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeatured

Gustakhi Maaf: 12 लाख घरों में ताले पड़े

By Om Prakash Verma
Published: April 14, 2025
Share
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
gustakhi Maaf: जब दुर्गवासी पी गए लाश वाला पानी
SHARE

-दीपक रंजन दास
केरल भी छत्तीसगढ़ जैसा ही एक छोटा सा प्रांत है जहां की कुल आबादी लगभग साढ़े तीन करोड़ की है। राज्य के 11 लाख घरों में ताले लगे हुए हैं। लगभग 21 लाख घरों में सिर्फ बुजुर्ग रहते हैं। नहीं, यहां कोई आतंकी हमला नहीं हुआ है। यहां कोई महामारी भी नहीं आई है। हुआ सिर्फ इतना है कि रोजगार की तलाश में युवाओं ने गांव छोड़ दिया है। केरल के पांच में से एक परिवार का कोई न कोई सदस्य बहरीन, कुवैत, दुबई या अमेरिका में है। शेष बच्चे भी देश के अन्य महानगरों में सेटल हो चुके हैं जो साल-दो साल में एक बार घर आते हैं। मीडिया रिपोट्र्स की मानें तो केरल के दो गांव तो सिर्फ बुजुर्गों के हैं। यहां युवा तो दूर कोई अधेड़ भी नजर नहीं आता। केरल में बूढ़ों के लिए दो योजनाएं चलती हैं – वयोमित्रम् और स्वयंप्रभा। ये संस्थाएं डे-केयर, मेडिकल और नर्सिंग सेवाएं घर पर उपलब्ध कराती हैं। बुजुर्ग प्रतिदिन कम से कम एक अन्य बुजुर्ग से मिलकर एक दूसरे का हाल-चाल पूछते हैं। जो हालत आज केरल की है, कल पूरे भारत का हो सकता है। देश में बुजुर्गों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। अकेले भिलाई की बात करें तो यहां गरीब और बेसहारा बुजुर्गों के लिए कई संस्थाएं खुल चुकी हैं जिनके आश्रितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। आस्था बहुउद्देश्यीय संस्था की दो शाखाएं, फील परमार्थम, मदर टेरेसा वृद्धाश्रम, रामशिला की कुटिया और पुलगांव का वृद्धाश्रम इनमें उल्लेखनीय है। इन बुजुर्गों की सेवा चंदे की राशि से होती है। यहां बुजुर्ग एक दूसरे का सहारा भी बनते हैं और लड़-झगड़ कर अपना मनोरंजन भी करते हैं। वृद्धों की देखभाल के लिए केन्द्र सरकार ने सब्सिडी स्कीम चलाई थी। राज्य सरकारें भी मदद करती थीं। पर केन्द्र ने योजना बंद कर दी तो राज्यों ने भी हाथ खींच लिये। केरल-गुजरात और शेष भारत में एक बड़ा फर्क है। इन दोनों राज्यों में पैसों की कमी नहीं है। अधिकांश परिवारों के बच्चे अच्छा कमाते हैं और पैसे घर भेजते हैं। यहां समस्या केवल देखभाल की है। अन्य राज्यों की स्थिति ऐसी नहीं है। परिवार की आमदनी ही इतनी कम है कि बुजुर्गों की देखभाल नहीं हो पाती है। ऐसे में याद आती है भारत के गांव और ग्रामीण संस्कृति की। भारतीय परम्परा संयुक्त परिवारों की रही है। सनातन बुजुर्गों की जोड़ी छोटे बच्चों के साथ बनाती है। अर्थात दादा-दादी या नाना-नानी ही नाती-पोतों के सच्चे मित्र की भूमिका में होते हैं। दोनों के पास वक्त ही वक्त होता है। बुजुर्ग बच्चों के साथ रहकर बचपन में लौट जाते हैं तो बच्चे बुजुर्गों के साथ रहकर उनसे जुड़ पाते हैं। पर अब यह सम्पर्क टूट कर खो गया है। इसके चलते समाज का बुनियादी ढांचा ही चरमरा गया है। संवेदनशीलता, सहिष्णुता, रिश्तों की समझ जैसी चीजें फीकी पड़ गई हैं। संयुक्त परिवारों का विकल्प ढूंढना अभी शेष है।

Breaking News : छठ पूजा के लिए एक और स्पेशल ट्रेन, 16 नवंबर को दुर्ग से होगी रवाना… जानिए पूरा शेड्यूल
13 लाख से होगा सड़क का डामरीकरण, विधायक व महापौर ने किया भूमिपूजन
खुर्सीपार में संवर रहा बैक लाइन, विधायक देवेन्द्र की पहल पर हो रही सफाई और बदला जा रहा पाइप लाइन… दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग
कोरोना संक्रमण के बीच डेंगू नियंत्रण के लिए निगम ने झोंकी ताकत….. घर-घर किया जा रहा है सर्वे
छत्तीसगढ़ शहरी गैस वितरण नीति-2026’ महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रांतिकारी कदम: रत्नावली कौशल
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article अब बदलिए पुरानी आदत, लेंसकार्ट ला रहा है फ्री लेंस रिप्लेसमेंट प्रोग्राम
Next Article ICG और ATS को देखते ही समुद्र में 300 किलो मादक पदार्थ फेंक भागे तस्कर, 1800 करोड़ आंकी गई कीमत ICG और ATS को देखते ही समुद्र में 300 किलो मादक पदार्थ फेंक भागे तस्कर, 1800 करोड़ आंकी गई कीमत

Ro.No.-13784/19

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?