ShreeKanchanpathShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: भारत में जेबीएल की ट्यून सीरीज़ 2 लॉन्च; पर्सनल ऑडियो का नया अनुभव
Share
Notification Show More
Font ResizerAa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Font ResizerAa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
BusinessFeatured

भारत में जेबीएल की ट्यून सीरीज़ 2 लॉन्च; पर्सनल ऑडियो का नया अनुभव

By Om Prakash Verma
Published: April 9, 2025
Share
भारत में जेबीएल की ट्यून सीरीज़ 2 लॉन्च; पर्सनल ऑडियो का नया अनुभव
भारत में जेबीएल की ट्यून सीरीज़ 2 लॉन्च; पर्सनल ऑडियो का नया अनुभव
SHARE
  • दमदार साउंड और शानदार फीचर्स
  • ब्लूटूथ 5.3 और एलई ऑडियो टेक्नोलॉजी से बेहतरीन कनेक्टिविटी
  • 6 हाई-परफॉर्मेंस माइक्रोफोन्स और एडाप्टिव नॉइस कैंसलिंग से क्रिस्टल-क्लियर कॉलिंग
  • आईपी54 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस: जेबीएल ट्यून बड्स 2, बीम 2 और फ्लेक्स 2
  • मल्टी-पॉइंट कनेक्शन और गूगल फास्ट पेयर से इंस्टेंट डिवाइस कनेक्टिविटी

मुंबई/ जेबीएल ने भारत में अपनी नई और बेमिसाल ट्यून सीरीज़ 2 लॉन्च कर दी है, जो हर दिन सुने जाने वाले ऑडियो अनुभव में नई रिदम जोड़ने के लिए तैयार है। इस सीरीज़ को तीन खास मॉडल्स: बड्स 2, बीम 2 और फ्लेक्स 2 में पेश किया गया है, जिन्हें अलग-अलग लाइफस्टाइल और सुनने की पसंद के हिसाब से डिज़ाइन किया गया है। ट्यून सीरीज़ 2 में पहली बार ऐसे फीचर्स शामिल किए गए हैं, जो ऑडियो क्वालिटी को एक नए स्तर पर ले जाते हैं। यानि एडाप्टिव नॉइस कैंसलिंग, पॉवरफुल ड्राइवर्स और स्थानिक साउंड जैसी टेक्नोलॉजी के साथ यह चलते-फिरते सुनने के बेहतरीन अनुभव प्रदान करती है। मल्टी-पॉइंट कनेक्शन और गूगल फास्ट पेयर की मदद से यूज़र्स आसानी से डिवाइसेस के बीच स्विच कर सकते हैं और एंड्रॉइड डिवाइसेस से तुरंत जुड़ सकते हैं, जिससे हमेशा एक सहज और बेहतरीन कनेक्टिविटी बनी रहती है।

जेबीएल की नई ट्यून सीरीज़ 2 पर्सनल ऑडियो को एक नया आयाम दे रही है, जिसमें तीन शानदार डिज़ाइन्स पेश की गई हैं। ट्यून बड्स 2 का एर्गोनॉमिक बड-स्टाइल डिज़ाइन, ट्यून बीम 2 का स्लीक क्लोज़्ड-टाइप स्टिक डिज़ाइन और ट्यून फ्लेक्स 2 का ओपन-टाइप स्टिक डिज़ाइन बड़े 12 मिमी ड्राइवर्स के साथ आता है, जो सुनने के सबसे बेहतरीन अनुभव चाहने वाले यूज़र्स के लिए उत्तम है। इस सीरीज़ में दमदार बैटरी बैकअप मिलता है, जो कुल 48 घंटे तक बिना किसी रुकावट के म्यूजिक का आनंद देता है। चाहे त्यौहारों की मस्ती हो या फिर रोज़मर्रा की ज़िंदगी, यह हर पल के लिए उत्तम साथी हैं। साथ ही, आईपी54 वॉटर और डस्ट रेसिस्टेंस के चलते ये ईयरबड्स हर रोमांच और रोज़मर्रा की ज़िंदगी के लिए टिकाऊ बने रहते हैं।

इस सीरीज़ के हर मॉडल में उन्नत फीचर्स दिए गए हैं, जिनमें ब्लूटूथ 5.3 के साथ एलई ऑडियो और छह माइक्रोफोन्स शामिल हैं, जो किसी भी माहौल में स्पष्ट कॉलिंग सुनिश्चित करते हैं। वहीं, टॉकथ्रू फीचर से आपको बिना ईयरबड्स निकाले बातचीत करने की शानदार सुविधा मिलती है।

ट्यून सीरीज़ 2 यूज़र के अनुभव को और भी अधिक बेहतर बनाती है, जिसमें इंट्यूटिव वॉइस प्रॉम्प्ट्स और वॉइसअवेयर टेक्नोलॉजी दी गई है, जो यूज़र्स को उनके आसपास के माहौल से जुड़े रहने में मदद करती है। जेबीएल ने वैयक्तिकरण को एक नए स्तर पर ले जाते हुए पर्सोनी-फाई 3.0 पेश किया है, जिससे यूज़र्स सुनने के अपने अनुभव को अपनी पसंद के अनुसार अनुकूलित कर सकते हैं। इसमें ट्यूनिंग, जेस्चर कंट्रोल और ऑडियो एडजस्टमेंट जैसे फीचर्स शामिल हैं, जिनका उपयोग जेबीएल हेडफोन्स ऐप के जरिए आसानी से किया जा सकता है।

विक्रम खेर, वाइस प्रेसिडेंट- लाइफस्टाइल, हारमन इंडिया, ने कहा, “जेबीएल में हमारा मानना है कि बेहतरीन साउंड हर खास पल का हिस्सा होना चाहिए। भारत में जेबीएल ट्यून सीरीज़ के विस्तार के साथ, हम यूज़र्स को सुनने के सबसे बेहतरीन अनुभव देने के लिए प्रतिबद्ध हैं, जिसमें एडाप्टिव नॉइस कैंसलिंग और वॉइसअवेयर जैसी टेक्नोलॉजी शामिल हैं। इससे यूज़र्स अपने म्यूजिक को साउंड की बेहतर गुणवत्ता और पूरे दिन आराम के साथ व्यक्तिगत रूप दे सकते हैं। हम यही चाहते हैं कि म्यूजिक के प्रति विशेष रुझान रखने वाले लोग अपने पसंदीदा साउंड से पहले से कहीं अधिक गहराई से जुड़े रहें।”
उपलब्धता और कीमत

ये प्रोडक्ट्स ऑनलाइन, www.JBL.com और देशभर के प्रमुख रिटेल स्टोर्स पर 17 अप्रैल, 2025 से उपलब्ध होंगे। आप नज़दीकी स्टोर्स पर जाकर स्पेशल लॉन्च ऑफर्स का भी लाभ उठा सकते हैं।

जेबीएल ट्यून बड्स 2, बीम 2 और फ्लेक्स 2 की कीमत क्रमशः 9,499 रुपए, 11,999 रुपए और 10,499 रुपए होगी। ये टीडब्ल्यूएस काले, नीले और सफेद रंगों में उपलब्ध होंगे।

भारतीय नौसेना के इतिहास में पहली बार दो महिला अफसरों की युद्धक पोत पर तैनाती
Breaking News : जिला अस्पताल के महिला वार्ड में पहुंचा कोबरा, मरीजों में मचा हड़कंप
CG News : प्रेमिका को छोड़ दूसरी युवती से शादी करने चला युवक, हल्दी की रश्म से उठा ले गई पुलिस
खैरागढ़ उपचुनाव के नतीजे: पांचवा उपचुनाव कांग्रेस की झोली में, जीत लगभग तय, बढ़त बरकरार
बिहार चुनाव: नामांकन के लिए अब नहीं होगा रोड शो, न ही नेताओं का रेला, ऐप से होगा नॉमिनेशन
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article बंधन बैंक ने समृद्ध ग्राहकों के लिए शुरू किया एलीट प्लस बचत खाता बंधन बैंक ने समृद्ध ग्राहकों के लिए शुरू किया एलीट प्लस बचत खाता
Next Article कोयला और खान मंत्री जी किशन रेड्डी दो दिवसीय दौरे पर 10 अप्रैल को छत्तीसगढ़ पहुंचेंगे

Ro.No.-13672/51

× Popup Image

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?