ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: मुख्यमंत्री साय ने देखी एसएसपी शशिमोहन सिंह की लघु फिल्म ”कजरी“ द बैटल फॉर फ्रीडम
Share
Notification Show More
Latest News
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच
October 11, 2026
कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव
October 11, 2026
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsCG GovermentChhattisgarhFeaturedJashpur

मुख्यमंत्री साय ने देखी एसएसपी शशिमोहन सिंह की लघु फिल्म ”कजरी“ द बैटल फॉर फ्रीडम

By Mohan Rao Published April 7, 2025
Share
सीएम साय फिल्म की टीम के साथ
SHARE

जशपुर में हुआ प्रथम प्रदर्शन, मानव तस्करी पर आधारित है यह फिल्म

जशपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार को ग्राम बगिया निवास कार्यालय में जिले के एसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा मानव तस्करी पर लिखित एवं निर्देशित लघु फिल्म ”कजरी” द बैटल फॉर फ्रीडम का भव्य प्रथम प्रदर्शन किया गया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित भारी संख्या में अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण एवं आम ग्रामीणजन उपस्थित थे। 

फिल्म को देखकर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एसएसपी शशि मोहन सिंह के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि फिल्म बहुत ही शिक्षाप्रद एवं रोचक है, फिल्म में मानव तस्करी की बारिकियों से अवगत कराया गया है कि तस्कर किस प्रकार कार्य करते हैं यह भी दिखाया गया। इस फिल्म से निश्चित ही लोगों में जनजागरूकता, सतर्कता बढ़ेगी एवं व्यवहारिक जीवन में उपयोगिता बढ़ेगी। परिवार के साथ-साथ आस-पड़ोस के लोगों को भी बतायें कि अनजान लोगों से सोशल मीडिया में दोस्ती न रखें। मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय ने फिल्म को देखकर कहा कि “इस फिल्म को सोशल मीडिया के माध्यम से एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भी लगातार प्रदर्शन किया जाना चाहिये।”

एसपी ने बताया कैसे होती है मानव तस्करी
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने फिल्म के बारे में बताया कि मानव तस्करों द्वारा किस प्रकार सोशल मीडिया के माध्यम से क्षेत्र की भोली-भाली बच्चियों को बरगलाकर, फंसाकर उनके जीवन से खिलवाड़ किया जाता है, उसके बाद पुलिस द्वारा किस प्रकार उनका रेस्क्यू किया जाता है। फिल्म को यूट्यूब पर रिलीज किया जा चुका है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष फिल्म प्रदर्षित करने के बाद पूरी टीम काफी उत्साहित है, माननीय मुख्यमंत्री महोदय ने निर्देशित किया है कि इस तरह की और फिल्म बनाये जाने की आवश्यकता है, हमारी टीम पूरी कोशिश करेगी कि लोगों में जागरूकता बढ़ाने के लिये और फिल्म बनाये।

फिल्म में शशि मोहनसिंह ने निभाई एसपी की भूमिका
बता दें एसएसपी शशि मोहन सिंह उम्दा कलाकार हैं, इसके पूर्व भी वे भोजपुरी एवं छत्तीसगढ़ी फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उनकी यातना, गोमती एवं कोटपा को राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। फिल्म में शशि मोहन सिंह स्वयं एसपी की भूमिका में हैं। छालीवुड की मशहूर कलाकारा सुश्री नंदनी सिन्हा डीएसपी की भूमिका में हैं। सीनियर कलाकार श्री शरद श्रीवास्तव, दिव्या नागदेव एवं उत्कर्ष श्रीवास्तव ने भी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस फिल्म की स्टोरी शशि मोहन सिंह एवं स्क्रीनप्ले तोरण राजपूत ने लिखी है। पुलिस विभाग से एसडीओपी जशपुर श्री चंद्रशेखर परमा, निरीक्षक रविशंकर तिवारी। स्थानीय कलाकार कजरी की भूमिका में जशपुर की मशहूर यूट्यूबर सुश्री आकांक्षा टोप्पो, कजरी के पिता के रूप में कैशर हुसैन, प्रवीण अग्रवाल, बिट्टू ने काम किया है।

You Might Also Like

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज : रायपुर पहुंची कप्तान स्मृति मंधाना, 16 को पहला मैच

कोरबा के आरक्षक की पत्थलगांव में मिली लाश, पेड़ पर लटका था शव

दुर्ग पुलिस की कार्रवाई, घर से लापता तीन बच्चियों 12 घंटे के भीतर मे खोज निकाला

Mohan Rao April 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर : सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, दो की मॉत…. बारात से लौट रहे थे सभी
Next Article shreekanchanpath 173 # 07 April 2025

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?