ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Reading: विधायक रिकेश ने मां बम्लेश्वरी को भेंट किया स्वर्ण टीका, मंदिर में कारीडोर निर्माण का लिया संकल्प
Share
Notification Show More
Latest News
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती
October 12, 2026
शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान
October 12, 2026
स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय
October 12, 2026
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग
October 11, 2026
भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत
October 11, 2026
Aa
ShreeKanchanpathShreeKanchanpath
Aa
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
    • रायपुर
    • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • स्पोर्ट्स
  • मनोरंजन
  • हेल्थ
  • E-Paper
Follow US
© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari
Breaking NewsChhattisgarhDurg-BhilaiFeaturedVaishali Nagar

विधायक रिकेश ने मां बम्लेश्वरी को भेंट किया स्वर्ण टीका, मंदिर में कारीडोर निर्माण का लिया संकल्प

By Mohan Rao Published April 7, 2025
Share
SHARE

भिलाई। चैत्र नवरात्रि में नवमीं की रात्रि वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने सेक्टर-6 स्थित मां जगदंबा (बम्लेश्वरी) मंदिर में पूजा-अर्चना कर माता को सोने का टीका चढ़ाया। उन्होंने इस मंदिर में कारीडोर निर्माण का संकल्प लेते हुए कहा कि बहुत जल्द जब भक्तगण माता के दर्शन करने इस मंदिर में पहुंचेंगे तो उन्हें बेहतरीन साज सज्जा के साथ यहां कारीडोर मिलेगा।

खास बात यह है कि बीएसपी टाउनशिप के सेक्टर-6 स्थित इस मंदिर में केवल दुर्ग ही नहीं बल्कि प्रदेश, देश और विदेश में बसे देवी भक्तों की आस्था है। यहां अमेरिका, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया से भक्त अपनी मनोकामना पूरी करने ज्योति कलश प्रज्ज्वलित करवाते रहे हैं। सेक्टर 6 के पोस्ट ऑफिस कॉलोनी के अंदर स्थित मां जगदम्बा मंदिर में डोंगरगढ़ वाली माता बम्लेश्वरी की प्रतिमा स्थापित है। मंदिर की स्थापना जोनजाड़कर परिवार ने की और यही परिवार इस मंदिर की सेवा कर रहा है। सदस्यों का कहना है कि परिवार के यादवराव जोनजाड़कर को सपने में मां बम्लेश्वरी ने अपने यहां होने का संकेत दिया था जिसके बाद यहां मंदिर स्थापित किया गया।

इस मंदिर में खास कर पंचमी के दिन माता की गोदभराई करने भक्तों की कतार लगी रहती है और जो भक्त डोंगरगढ़ तक नहीं जा पाते, वे यहां माता के दर्शन करने जरूर पहुंचते हैं। विधायक रिकेश सेन ने कहा कि वो लंबे समय से माता के दर्शन को इस मंदिर आते रहे हैं। भिलाई के सेक्टर 6 में स्थित बम्लेश्वरी माता मंदिर भक्तों के लिए एक पवित्र और आस्था से भरा स्थान है। यह मंदिर माता रानी के भक्तों के लिए आस्था और शांति का प्रतीक है। नवरात्रि और विशेष त्यौहारों के दौरान यहाँ भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर की सुंदर वास्तुकला और भक्तिमय माहौल इसे भिलाई के प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक बनाता है।

सेक्टर-9 स्थित हनुमान मंदिर की तरह सेक्टर-6 इस मंदिर में भी बड़ी संख्या में भक्त पहुंचते हैं। हाल ही में मैंने हनुमान मंदिर प्रांगण को भव्य और सुंदर बनाने एक छोटा सा प्रयास किया है। सेक्टर-6 माता बम्लेश्वरी को स्वर्ण टीका अर्पित करने के दौरान यहां एक बेहतरीन कारीडोर की आवश्यकता मुझे महसूस हुई नतीजतन मैंने इस कार्य को करवाने का संकल्प लिया है, बहुत जल्द कार्य की शुरुआत होगी। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के भिलाई जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम देवांगन, मनोज तिवारी, सतीश सिंह सहित बड़ी संख्या में भक्तगण मौजूद रहे।

You Might Also Like

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर के सीमावर्ती गांवों में सड़क संपर्क को मिल रही मजबूती

शाइनिंग छत्तीसगढ़ ‘शक्ति स्वरूपा’ कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम साय, उत्कृष्ठ महिलाओं का किया सम्मान

स्वस्थ और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से आधुनिक पुलिसिंग को बढ़ावा, दुर्ग में थाना एवं ऑफिस रीडर्स को दी गई ट्रेनिंग

भिलाई में अगले महीने से दौड़ेंगी ई-बसें… 20 बसों के साथ होगी शुरूआत

Mohan Rao April 7, 2025
Share this Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp Copy Link
Share
Previous Article सीएम साय के गृहग्राम बगिया में बनी पर्यावरण वाटिका, औषधीय पौधे व एडवेंचर के साथ बहुत कुछ है खास
Next Article छत्तीसगढ़ में रफ्तार का कहर : सड़क किनारे पेड़ से टकराई कार, दो की मॉत…. बारात से लौट रहे थे सभी

Ro.No.-14097/18

× Popup Image

Ro. No.-14093/1

[youtube-feed feed=1]


Advertisement

Advertisement


Logo

छत्तीसगढ़ प्रदेश का एक विश्वसनीय न्यूज पोर्टल है, जिसकी स्थापना देश एवं प्रदेश के प्रमुख विषयों और खबरों को सही तथ्यों के साथ आमजनों तक पहुंचाने के उद्देश्य से की गई है। इसके साथ ही हम महत्वपूर्ण खबरों को अपने पाठकों तक सबसे पहले पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

क्विक लिंक्स

  • होम
  • E-Paper
  • Crime
  • Durg-Bhilai
  • Education

Follow Us

हमारे बारे में

एडिटर : राजेश अग्रवाल
पता : शॉप नं.-12, आकाशगंगा, सुपेला, भिलाई, दुर्ग, छत्तीसगढ़ – 490023
मोबाइल : 9303289950
ई-मेल : shreekanchanpath2010@gmail.com

© Copyright ShreeKanchanpath 2022 | All Rights Reserved | Made in India by Anurag Tiwari

Removed from reading list

Undo
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?